14/02/2022
#भाजपा ने उत्तराखंड में आज की रात को कत्ल की रात बना दिया है, जगह-जगह पैसे, शराब, साड़ियां, कुकर आदि बांटे जा रहे हैैं और दुर्भाग्य की बात यह है कि उत्तराखंड पुलिस का एक नग्न रूप दिखाई दे रहा है, जिस तरीके से हरिद्वार देहात में पुलिस के संरक्षण में ्यामपुर के संरक्षण में शराब बटवाई जा रही है, पुलिस की गाड़ी से दारू बाटी जा रही है, अपने मंत्री महोदय की शराब को गांव वालों तक पहुंचाने नहीं बल्कि गांव वालों के हाथ में देने काम भी पुलिस कर रही है, कभी मुझे मन में सवाल उठता है क्या हमने ऐसी ही पुलिस के लिए सोचा या काम किया? यदि श्यामपुर पुलिस थाने जैसे पुलिस के अधिकारी हैं तो फिर हमारी पुलिस और हमारे उत्तराखंड, दोनों का भगवान मालिक है और ये कहानी सब जगह हो रही है, कोटद्वार, लालकुआं, हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल व बागेश्वर में, जहां-जहां से सूचना आई है लंबी फेहरिस्त है, रुपये बांटते हुये मुख्यमंत्री जी की वीडियो वायरल हो रही है और तब भी इलेक्शन कमीशन कहां चुप बैठा हुआ है? मैंने चुनाव आयोग का ऐसा अवमूल्यन पहली बार देखा है! #कांग्रेस के ऑफिस में छापा मारा जा रहा है, जब कोई सामान नहीं मिल रहा है आपत्तिजनक, तो छापे की कार्रवाई को इतना लंबा कर दिया जा रहा है ताकि कोई कांग्रेस पार्टी उस दौरान कोई और काम न कर सके और भाजपा के उम्मीदवार खुलेआम डंके की चोट पर #हरियाणा से लोगों को लाकर सामान, पैसे व शराब वितरित करवा रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध करने पर उन पर आक्रमण कर रहे हैं, पूरे राज्य में यही कहानी दोहराई जा रही है।
मैं अपने कांग्रेस के साथियों से कहूंगा जहां-जहां जो वीडियो उनको मिले हैं, वो उनको राज्य इलेक्शन कमीशन के वेबसाइट में इनकोअपनी कंप्लेंट के साथ दर्ज कराएं।