DM Tehri

Call Directions Website Contact the organization

DM Tehri Official Facebook Account of DM Tehri.

IAS Nitika Khandelwal is currently serving as the 57th District Magistrate of Tehri Garhwal, for citizens related problems.

18/09/2026
18/09/2026

‎‎*भूमि मुआवजा भुगतान के लंबित प्रकरणों के निस्तारण को तहसीलवार लगेंगे शिविर*
‎
‎ जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनता दर्शन एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के क्रम में जनपद क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन एवं निर्मित मोटर मार्गों से प्रभावित काश्तकारों को प्रतिकर/मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए तहसीलवार जन सुनवाई शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को शिविरों का सफल आयोजन करते हुए लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है।
‎
‎शिविरों में लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्रभावित काश्तकारों के मुआवजा भुगतान से संबंधित प्रकरणों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को प्रत्येक मोटर मार्ग का नाम, प्रभावित ग्राम, काश्तकारों के नाम तथा देय मुआवजा धनराशि की स्पष्ट सूची शिविर से दो दिन पूर्व संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
‎
‎उन्होंने विभागों को समाचार पत्र, सोशल मीडिया एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों को कम से कम तीन दिन पूर्व लिखित रूप से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही, सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर स्थल पर आवश्यक अभिलेखों एवं पत्रावलियों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया है।
‎
‎तहसीलवार शिविर कार्यक्रम के अनुसार 21 सितंबर 2026 को तहसील टिहरी एवं कीर्तिनगर, 22 सितंबर को नरेंद्रनगर एवं घनसाली, 23 सितंबर को धनोल्टी एवं प्रतापनगर, 24 सितंबर को नैनबाग एवं कण्डीसौड़, 25 सितंबर को बालगंगा एवं देवप्रयाग, 26 सितंबर को गजा एवं जाखणीधार तथा 28 सितंबर 2026 को उप तहसील मदननेगी एवं पावकी देवी में जन सुनवाई शिविर आयोजित किए जाएंगे।
‎
‎सभी शिविर संबंधित तहसीलों/उप तहसीलों में प्रातः 11 बजे से कार्यवाही समाप्त होने तक आयोजित होंगे। शिविरों में प्रभावित काश्तकार अपने मुआवजा/प्रतिकर भुगतान से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

18/09/2026

*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में 21 सितंबर को लगेगा अप्रेंटिस मेला*
‎
‎*हाईस्कूल से स्नातक तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग, विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिस के अवसर*
‎
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी के प्रधानाचार्य आशुतोष उनियाल ने बताया कि 21 सितंबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी परिसर में अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया जाएगा।
‎
‎उन्होंने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई/डिप्लोमा तथा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अप्रेंटिसशिप के लिए प्रतिभाग कर पंजीकरण करा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ शैक्षिक प्रमाण-पत्र, कलर पासपोर्ट साइज फोटो, नवीनतम बायोडाटा एवं आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
‎
‎उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट-1961 के प्रावधानों के तहत निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं नियमों के अनुसार संबंधित प्रतिष्ठानों द्वारा मासिक वृत्तिका/स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग करने के लिए दिए गए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।

08/09/2026

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित*

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विपणन अवसंरचना एवं कृषि अवसंरचना कोष (AIF) के अभिसरण से पैक्स हेतु अन्न भंडारण योजना के तहत चयनित समितियों एवं भंडारण निर्माण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

Address

Office Of District Magistrate
Tehri-Garhwal
249001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DM Tehri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DM Tehri:

Shortcuts

Share