ARTO Tanakpur - Champawat District

ARTO Tanakpur - Champawat District Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ARTO Tanakpur - Champawat District, Public & Government Service, Purnagiri Road, Nayak Goth, Tanakpur.

The Office of the Assistant Regional Transport Officer (ARTO), Tanakpur, is committed to ensuring safe, regulated, and citizen-friendly road transport in Champawat District, Uttarakhand.

14/06/2026

चम्पावत 13 जून 2026 सूवि।

#जनहित_में_जारी: निर्धारित किराया दरों का पालन करें, मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई,

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में #परिवहन_विभाग ने जारी की #एडवाइजरी,

जनपद में यात्रियों को सुरक्षित, पारदर्शी एवं #सुगम_परिवहन_सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से #जिलाधिकारी_श्री_मनीष_कुमार के निर्देशों के क्रम में #सहायक_सम्भागीय_परिवहन_अधिकारी ( #प्रवर्तन), टनकपुर द्वारा टैक्सी एवं मैक्सी कैब वाहनों के किराया निर्धारण संबंधी जनहित परामर्श (एडवाइजरी) जारी की गई है।

#शासन एवं परिवहन की ओर से विभिन्न श्रेणी के टैक्सी एवं मैक्सी कैब वाहनों हेतु अधिकतम किराया दरें निर्धारित की गई हैं। निर्धारित किराया दरों का पालन करना सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों के लिए अनिवार्य है।

उक्त क्रम में सभी टैक्सी एवं मैक्सी कैब संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे स्वीकृत किराया सूची ( #फेयर_चार्ट) अपने वाहनों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों को किराया संबंधी जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके तथा किसी प्रकार की असुविधा न हो।

साथ ही यात्रियों से भी अपील की गई है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व वाहन में प्रदर्शित किराया सूची का अवलोकन अवश्य करें तथा निर्धारित दरों से अधिक किराया न दें। यदि किसी वाहन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक किराया वसूला जाता है, किराया सूची प्रदर्शित नहीं की जाती है अथवा किराये को लेकर कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो इसकी शिकायत परिवहन विभाग अथवा स्थानीय #पुलिस_प्रशासन से की जा सकती है।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया ने स्पष्ट किया है कि किराया निर्धारण एवं उससे संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु वैधानिक व्यवस्था उपलब्ध है। अतः किसी भी व्यक्ति, #वाहन_चालक, #वाहन_स्वामी अथवा #यूनियन द्वारा कानून को अपने हाथ में लेना, किसी को धमकाना, प्रताड़ित करना, मारपीट करना अथवा सार्वजनिक रूप से अपमानित करना पूर्णतः अस्वीकार्य है। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यात्रियों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी संबंधित पक्ष निर्धारित नियमों का पालन करें तथा किसी भी विवाद की स्थिति में वैधानिक प्रक्रिया का सहारा लें।

परिवहन विभाग जनहित में सुरक्षित, सुगम एवं पारदर्शी परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

31/05/2026

तंबाकू और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आइए, इस अवसर पर हम सभी किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन न करने का संकल्प लें।

31/05/2026

राष्ट्रीय राजमार्ग व्यापार या अतिक्रमण के लिए नहीं, यात्रा को सुगम बनाने के लिए हैं। सड़कों पर अतिक्रमण जानलेवा दुर्घटनाओं को न्योता देता है। राजमार्गों को खाली और सुरक्षित रखने में सहयोग करें। सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित सफ़र।

31/05/2026

Spot an unclean toilet at a toll plaza, click a photo, upload on Rajmargyatra app and earn ₹1,000 FASTag credit. The Clean Toilet Picture Challenge is extended till 30 June 2026 — and no, this is not a scam, it’s 100 percent genuine.

महात्मा गांधी आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, टनकपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितमहात्मा गांधी आदर्श उच्च प्...
30/05/2026

महात्मा गांधी आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, टनकपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महात्मा गांधी आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, टनकपुर में समर कैंप के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को यातायात नियमों, सड़क पर सुरक्षित व्यवहार तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाली वैधानिक कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी गई।

बच्चों एवं अध्यापकों की उत्सुकता को देखते हुए अल्कोमीटर (Breath Analyzer) का लाइव डेमो भी प्रदर्शित किया गया तथा बताया गया कि वाहन चालकों की शराब सेवन की जांच किस प्रकार की जाती है। बच्चों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं रोचक तरीके से उत्तर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना रहा।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा

30/05/2026
30/05/2026
30/05/2026

Eyes on the road, not on the phone.

For school bus drivers, every second of attention counts. Keep distractions away and young lives safe.

वाहन में लोहे की सरिया/स्टील बार को खतरनाक तरीके से बाहर निकालकर ले जाना अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्...
30/05/2026

वाहन में लोहे की सरिया/स्टील बार को खतरनाक तरीके से बाहर निकालकर ले जाना अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 190(2) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।

Address

Purnagiri Road, Nayak Goth
Tanakpur
262309

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARTO Tanakpur - Champawat District posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share