प्रकृति रक्षक

प्रकृति रक्षक प्रकृति ने हमे सब कुछ दिया और हमने ?
जब शुद्ध हवा जल आकाश पृथ्वी होगी उसी में परमात्मा का वास होगा

सतत एवं अविरल वहती धारा की तरह निरंतर अभियान जारी है अपने तालाब को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपना तालाब देश प्रद...
01/03/2026

सतत एवं अविरल वहती धारा की तरह निरंतर अभियान जारी है अपने तालाब को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए

अपना तालाब देश प्रदेश भर में एक रॉल मॉडल बने उसी मंशा के साथ प्रकृति रक्षक प्रयासरत है फिर चाहे वह पानी की गुणवत्ता को लेकर हो या उसमें फैली गंदगी को लेकर प्रकृति रक्षक प्रतिबद्ध है अपने मानसरोवर तालाब को बचाने के लिए

आप भी इस पुनीत कार्य से जुड़े न कचरा फेंके न किसी को फेंकने दें जिद करे टोकने की तभी यह सपना साकार होगा
आज नए घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें मानव श्रम एवं मशीनरी का उपयोग कर जलकुंभी तालाब से निकाली गई

जय मां गंगे ।। भारत माता कि जय 🚩

प्रकृति रक्षकों का निरंतर प्रयास जारी ।।अपने नदी तालाब जल जंगल  जमीन एवं ईश्वर की बनाई सबसे सुंदर कृति प्रकृति को बचाने ...
22/02/2026

प्रकृति रक्षकों का निरंतर प्रयास जारी ।।

अपने नदी तालाब जल जंगल जमीन एवं ईश्वर की बनाई सबसे सुंदर कृति प्रकृति को बचाने के लिए लिए उसकी रक्षा सुरक्षा का दायित्व उठाने के लिए प्रकृति रक्षक प्रयासरत है अपने तालाब को साफ सुंदर स्वच्छ बनाने के लिए

इस पुनीत कार्य में बहनें , छोटे बच्चे , बुजुर्ग , युवा सभी का भरपूर साथ मिल रहा है क्योंकि यह एक ईश्वरीय कार्य है जो हजारिया महादेव की मर्जी से हो रहा है तो आप सभी भी इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने

अपने तालाब में किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री प्लास्टिक न डाले अगर हम सभी अपने तालाब को बचाने में कामयाब हुए तो यही सबसे बड़ी पूजा होगी भगवान की ।।

जय मां गंगे ।। भारत माता कि जय 🚩

महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐 आप सभी आज से प्रण लें कि अपने तालबेहट मानसरोवर तालाब में ...
15/02/2026

महाशिवरात्रि पर्व पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 💐

आप सभी आज से प्रण लें कि

अपने तालबेहट मानसरोवर तालाब में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक पूजन सामग्री नहीं डालेंगे क्योंकि जब तालाब का जल दूषित होता है उससे पाप ही होता है और अपने जीवन से अपनी प्रकृति से खिलवाड़ भी

आप जिस जल को दूषित करते उसी से भगवान का अभिषेक होता है

इसलिए प्रयास करें कि तालाब में कोई भी गंदगी न डाले यही सच्ची भक्ति एवं सेवा है क्योंकि हजारिया महादेव भगवान का वास भी उसी तालाब के किनारे है

इसलिए उसे साफ स्वच्छ सुंदर बनाने में हमारा सहयोग करें।।

जय मां गंगे ।। भारत माता कि जय 🚩

तालबेहट मानसरोवर के पुनरुद्धार की यात्रा निरंतर जारी है बुंदेलखंड का विशाल मानसरोवर तालाब जो कि लगभग 650 एकड़ में फैला ह...
08/02/2026

तालबेहट मानसरोवर के पुनरुद्धार की यात्रा निरंतर जारी है

बुंदेलखंड का विशाल मानसरोवर तालाब जो कि
लगभग 650 एकड़ में फैला है तालाब को उसके पुराने स्वरूप में लाने लिए इंसानी श्रम के साथ मशीनों के माध्यम से गाद एवं जलकुंभी निकालने का कार्य प्रकृति रक्षकों द्वारा नगर पंचायत के सहयोग से किया गया

बड़े बड़े खरपतदार पौधे जो तालाब में सबसे अधिक अतिक्रमण किए हुए है जिनका वजन टनो की मात्रा में होता है उसे मशीनों के माध्यम से निकाला गया

आप भी इस पुनीत कार्य से जुड़े तालाब में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक पूजन सामग्री ना डाले जब हमारे जल स्रोत शुद्ध साफ स्वच्छ रहेंगे तभी अच्छे जीवन की कल्पना हम सभी कर सकते है

जय मां गंगे ।। भारत माता कि जय 🚩

Address

TALBEHAT
Talbehat
284126

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when प्रकृति रक्षक posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share