11/12/2021
मैं सभी मित्रों को कहूंगा इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लीजिए क्योंकि इस एप्लीकेशन के माध्यम से आपको आपके पंचायत में होने वाले सभी कार्यों का लेखा-जोखा आराम से आपको उपलब्ध हो जाएगा जिसका फायदा यह होगा कि आपके पंचायत में कितना पैसा आया और कितने पैसे कहां खर्च हुए यह आपको पता चलेगा जिसके फलस्वरूप आप अपने जनप्रतिनिधि से आसानी से हिसाब मांग सकेंगे और वह आपको बेवकूफ नहीं बनाएंगे क्योंकि अगर वह आपको बेवकूफ बनाएंगे तो आपके पास सबूत के तौर पर यह लेखा-जोखा होगा और आप उनसे डटकर सवाल कर सकेंगे इसीलिए सभी मित्र इस एप्लीकेशन को इंस्टॉल करें और अपने पंचायत में होने वाले कार्यों और कितने पैसे कहां खर्च हुए इसका लेखा-जोखा आसानी से देख ले और कहीं गड़बड़ी हुई है तो उसकी शिकायत करिए क्योंकि यह सारे पैसे आपके हैं और आप के हितों के लिए खर्च होने चाहिए ना कि जनप्रतिनिधि घपला करें जय हिंद जय भारत जय बिहार🙏
https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.in.unified