District Administration Supaul

District Administration Supaul Official page of Supaul Administration

उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में टॉयलेट क्लिनिक को सुदृढ़ करने हेतु जिला स्तरीय बैठकसुपौल। किशनपुर प्रखंड में UNI...
05/09/2026

उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में टॉयलेट क्लिनिक को सुदृढ़ करने हेतु जिला स्तरीय बैठक

सुपौल। किशनपुर प्रखंड में UNICEF, WED Foundation, जीविका एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) के सहयोग से स्थापित टॉयलेट क्लिनिक की पहल को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में जिला स्तर पर UNICEF की टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई।

टॉयलेट क्लिनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण, मरम्मत एवं स्वच्छता से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यक तकनीकी एवं स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके सुचारू संचालन के लिए जीविका दीदियों के सहयोग से तीन प्रकार की टीमों—रानी दीदी (Mason), Janitor एवं Book Keeper—का गठन किया गया है।

बैठक में टॉयलेट क्लिनिक के संचालन एवं प्रबंधन, गठित टीमों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, सेवा की गुणवत्ता, समुदाय तक पहुंच तथा इसके सतत संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त, सुपौल द्वारा टॉयलेट क्लिनिक को ग्रामीण समुदाय के लिए शौचालय निर्माण एवं मरम्मत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस मॉडल को समुदाय आधारित एवं टिकाऊ स्वरूप प्रदान करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar

आज दिनांक 05.09.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षात्मक ब...
05/09/2026

आज दिनांक 05.09.2026 को श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल एवं कनीय अभियंता, लघु सिंचाई सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा लघु सिंचाई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, सुपौल को दुबियाही पोखर को नियमानुसार संबंधित विभाग/प्राधिकारी को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया, ताकि पोखर में मत्स्य पालन का कार्य कराया जा सके।
साथ ही, ‘हर खेत तक सिंचाई योजना’ के अंतर्गत आवश्यकतानुसार डीपीआर (विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन) तैयार कर विभाग को ससमय भेजने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar

जिला उर्दू भाषा कोष, सुपौल के तत्वावधान में जिला स्तरीय उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन​बिहार सरकार के...
05/09/2026

जिला उर्दू भाषा कोष, सुपौल के तत्वावधान में जिला स्तरीय उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन

​बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (उर्दू निदेशालय), पटना की "उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना" के तहत जिला उर्दू भाषा कोष, सुपौल के तत्वावधान में आज दिनांक 05.09.2026 को जिला स्तरीय उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करना तथा उनमें उर्दू भाषा व साहित्य के प्रति रुचि जगाने के साथ-साथ लेखन और भाषण क्षमता को निखारना है।

​कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सभी उपस्थित लोगों, गणमान्य अतिथियों और विद्यार्थियों द्वारा सम्मानपूर्वक खड़े होकर राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान गाने के साथ हुआ। इसके बाद आदरणीय अतिथियों के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्‌घाटन की प्रक्रिया संपन्न की गई। दीप प्रज्वलन के तुरंत बाद मुख्य अतिथि श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल सहित उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को पौधा भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया गया।

​उद्‌घाटन सत्र में प्रभारी पदाधिकारी (जिला उर्दू भाषा कोष) श्री अनुराग कुमार ने सभी उपस्थित लोगों और अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उर्दू भाषा के महत्व और उसकी मिठास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
​उद्‌घाटन भाषण के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (जिला पदाधिकारी) ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में बिहार सरकार की "उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन राज्य योजना" की विशेषताओं को उजागर किया। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए निर्देश दिया कि वे इस प्रकार की शैक्षणिक और साहित्यिक गतिविधियों को केवल आज की प्रतियोगिता तक सीमित न रखें, बल्कि अपने स्कूलों और कॉलेजों में भी नियमित रूप से जारी रखें। मुख्य अतिथि ज़िलधिकारी, सुपौल ने उर्दू भाषा की बहुआयामी खूबियों का उल्लेख करते हुए श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा:
​"आज के इस कार्यक्रम में आपका समय व्यर्थ नहीं हो रहा है, बल्कि आप यहाँ से ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का एक अनमोल खजाना समेटकर ले जा रहे हैं।"

सभी संबोधनों के समापन के बाद विधिवत वाद-विवाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जो क्रमशः स्नातक, इंटर और अंत में मैट्रिक स्तर के साथ आगे बढ़ा:

​स्नातक / समकक्ष वर्ग: इस श्रेणी के छात्रों ने उर्दू पत्रकारिता, इसके इतिहास, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता संग्राम में उर्दू की महान भूमिका और वर्तमान दौर में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

​इंटर / समकक्ष वर्ग: इंटर के प्रतिभागियों ने "उर्दू भाषा का महत्व" विषय पर चर्चा करते हुए उर्दू के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में इसके योगदान और इसके महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

​मैट्रिक / समकक्ष वर्ग: मैट्रिक के छात्रों ने "शिक्षा का महत्व" विषय पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के विकास में शिक्षा और उर्दू भाषा की भूमिका को रेखांकित किया।

​प्रतियोगिता की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए गठित निर्णायक मंडल (ज्यूरी पैनल) के सदस्यों ने सभी भाषणों का मूल्यांकन किया और प्राप्त औसत अंकों के आधार पर तीनों श्रेणियों से चयनित 8-8 सफल प्रतिभागियों (कुल 24 छात्रों) को पुरस्कार राशि, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया:

वर्ग (श्रेणी) प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार
मैट्रिक में प्रथम पुरस्कार ₹4,500, द्वितीय पुरस्कार ₹3,500 एवं तृतीय पुरस्कार ₹2,500

इंटर में प्रथम पुरस्कार ₹5,500, द्वितीय पुरस्कार ₹4,500 एवं तृतीय पुरस्कार ₹3,500

स्नातक में प्रथम पुरस्कार ₹6,500, द्वितीय पुरस्कार ₹5,500 एवं तृतीय पुरस्कार ₹4,500

इस अवसर पर जिले के अनेक शिक्षक, उर्दू प्रेमी और छात्र बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Minority Welfare Department, Govt. of Bihar

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोनालय (संयुक्त श्रम भवन), सुपौलएक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह- व्यावसायिक मार...
05/09/2026

युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग जिला नियोनालय (संयुक्त श्रम भवन), सुपौल

एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला/रोजगार मेला
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

05/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

बाढ़ प्रभावित लोगों की पहचान से लेकर उन्हें भोजन, राहत सामग्री और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तक हर स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

Samrat Choudhary
Water Resources Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar


आज दिनांक 05.09.2026 को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, सुपौल की बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा बैठक में जनहित से जुड़...
05/09/2026

आज दिनांक 05.09.2026 को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, सुपौल की बैठक में माननीय सदस्यों द्वारा बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दे/प्रस्तावों पर अनुपालन प्राप्ति के लिए श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, सुपौल/ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल, सुपौल/त्रिवेणीगंज/वीरपुर/विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल/सिंचाई प्रमंडल, वीरपुर/सिंचाई प्रमंडल, राघोपुर/कार्यपालक अभियंता पश्चिमी तटबंध प्रमंडल, निर्मली/जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल/कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, सुपौल/त्रिवेणीगंज/कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत सिमराही/निर्मली/पिपरा सहित संबंधित विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल जिला बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।उप विकास आयुक्त, सुपौल के द्वारा बैठक में कंडिकावार अनुपालन प्राप्ति की समीक्षा की गई। उनके द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अनुपालन प्रतिवेदन पर प्राथमिकता से कार्य कर ससमय अनुपालन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 05.09.2026 को श्री सावन कुमार, भा.प्र.से., जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के एकल माता सुश्...
05/09/2026

आज दिनांक 05.09.2026 को श्री सावन कुमार, भा.प्र.से., जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के एकल माता सुश्री राखी पुरकायस्थ को बालिका इशिका को दत्तक ग्रहण विनियम के प्रावधानानुसार दत्तक ग्रहण समिति, सुपौल की अनुशंसा के आधार पर विधिवत दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण देख-रेख हेतु अस्थायी रूप से सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सुपौल ने बच्ची के भावी माता को बधाई एवं शुभकामना दिया।

दत्तक ग्रहण उपरांत एकल माता ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग चार वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है।

बच्चों का दत्तक ग्रहण अर्थात् गोद देना एक ऐसी कानूनी प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से जैविक माता-पिता से स्थायी रूप से अलग हो चुका बच्चा, सभी अधिकारों, विशेष लाभों और दायित्वों के साथ, दत्तक ग्रहण करने वाले माता-पिता के रूप में संदर्भित नए माता-पिता के पास जाकर उनकी वैध संतान बन जाता है। इससे ऐसे बच्चों को न केवल माता-पिता मिल जाते हैं, बल्कि उन्हें अपने नए माता-पिता की संपत्ति का भी कानूनी अधिकार प्राप्त हो जाता है। कानूनी रूप से किसी बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के माध्यम से ही पूरी की जाती है तथा इसके लिए मिशन वात्सल्य के वेबपोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar

05/09/2026

श्री लरविन कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी, सुपौल द्वारा आगामी रोजगार मेला आयोजन (08.09.2026,मंगलवार) से संबंधित फेसबुक लाईव प्रसारण l इससे संबंधित जानकारी या शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर- 9973308718 पर संपर्क कर सकते हैं l

05/09/2026

शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी का संदेश ।
Samrat Choudhary
Mithilesh Kumar Tiwari
Ministry of Education
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

05/09/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर बाढ़ की स्थिति की मॉनिटरिंग के लिए कमांड सेंटर को सीधे CM Dashboard से लिंक किया जाएगा। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्रशासनिक कार्रवाई की नियमित निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर से भी सुनिश्चित की जाएगी।

Samrat Choudhary
Water Resources Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar





Address

Supaul
Supaul
852131

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Supaul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Supaul:

Shortcuts

Share