CRC Sundernagar

CRC Sundernagar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from CRC Sundernagar, Government Organization, Near Mahamaya Temple, Sundarnagar.

विश्व दिव्यांग दिवस समारोह – CRC सुन्दरनगरCRC सुन्दरनगर में विश्व दिव्यांग दिवस बड़े गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम...
04/12/2025

विश्व दिव्यांग दिवस समारोह – CRC सुन्दरनगर
CRC सुन्दरनगर में विश्व दिव्यांग दिवस बड़े गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जितेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद सुन्दरनगर तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती कल्पना वर्मा, सभासद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता CRC सुन्दरनगर के प्रभारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार अवस्थी ने की।
पीएमडीके एलिमको एवं सी आर सी सुन्दरनगर द्वारा पूर्व में चिन्हित 56 लाभार्थियों – जिनमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल थे – को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम में श्री संदीप त्रिवेदी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारत के प्राचीन इतिहास से सुरदास, अष्टावक्र, कालीदास, आदि के उदाहरण देकर यह बताया कि दिव्यांगता कभी भी सामर्थ्य और प्रतिभा की बाधा नहीं रही, बल्कि समाज उनके योगदान से सदैव प्रेरित होता रहा है।
संस्‍थान के पुनर्वास अधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं, PMDK–ALIMCO तथा CRC सुन्दरनगर द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इन योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुँचाने का आग्रह किया गया।
मुख्य अतिथि ने CRC सुन्दरनगर की सेवाओं एवं गतिविधियों की सराहना की और संस्थान के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।
डा राकेश कुमार अवस्थी प्रभारी अधिकारी ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों को दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव श्री संदीप त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समारोह को सफल बनाया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष (वाणी एवं श्रवण) श्रीमती विनाथा देवी, विभागाध्यक्ष (भौतिक चिकित्सा) डॉ. प्रदीप, समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उपस्थितजन शामिल रहे।

27 नवम्बर को एडीआईपी (ADIP) योजना के अंतर्गत डीडीआरसी कुल्लू में प्रधान मंत्री दिव्याशा केंद्र, सीआरसी सुंदरनगर द्वारा द...
04/12/2025

27 नवम्बर को एडीआईपी (ADIP) योजना के अंतर्गत डीडीआरसी कुल्लू में प्रधान मंत्री दिव्याशा केंद्र, सीआरसी सुंदरनगर द्वारा दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) कुल्लू श्री अश्वनी कुमार (HAS) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कुल्लू डॉ. रंजीत ठाकुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी कुल्लू के सचिव श्री विनोद कुमार मोदगिल द्वारा अतिथियों एवं लाभार्थियों का स्वागत कर किया गया। वितरण के दौरान कुल 28 लाभार्थियों को व्हीलचेयर, छड़ियाँ (स्टिक्स) तथा श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

सीआरसी सुंदरनगर के पुनर्वास अधिकारी डॉ. प्रियदर्शी मिश्रा ने उपस्थित लाभार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित विविध योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु जागरूक किया।

प्रधान मंत्री दिव्याशा केंद्र, सुंदरनगर की टीम की ओर से शिवानी शर्मा और योगेश ने सहायक उपकरणों के वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Observance of Constitution Day (संविधान दिवस) and Recitation of the Preamble at Crc Sundernagar on 26.11.2025  Departmen...
26/11/2025

Observance of Constitution Day (संविधान दिवस) and Recitation of the Preamble at Crc Sundernagar on 26.11.2025



Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE
राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान

'वन्दे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सी.आर.सी. सुन्दरनगर के प्रांगण में सामूहिक वन्दे मातरम गीत तथा अंतर...
10/11/2025

'वन्दे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सी.आर.सी. सुन्दरनगर के प्रांगण में सामूहिक वन्दे मातरम गीत तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रोस्थेटिक्स एवं ऑर्थोटिक्स दिवस का आयोजन किया गया जिसकी कुछ झलकियां समाचार पत्रों की कतरनों के माध्यम से प्रस्तुत हैं

'वन्दे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सी.आर.सी. सुन्दरनगर के प्रांगण में सामूहिक वन्दे मातरम गीत का आयोजन...
07/11/2025

'वन्दे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सी.आर.सी. सुन्दरनगर के प्रांगण में सामूहिक वन्दे मातरम गीत का आयोजन किया गया जिसकी कुछ झलकियां फ़ोटो और विडिओज के माध्यम से प्रस्तुत हैं





Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान

"RUN FOR UNITY" event was organized at Sundernagar as well as the taking pledge by the staff of CRC, Sundernagar.Officer...
31/10/2025

"RUN FOR UNITY" event was organized at Sundernagar as well as the taking pledge by the staff of CRC, Sundernagar.
Officer Inchrge, CRC Sundernagar briefed about the importance of the day.

Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान



सी.आर.सी. सुंदरनगर में विश्व बौनापन दिवस एवं विश्व व्यावसायिक उपचार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विशे...
28/10/2025

सी.आर.सी. सुंदरनगर में विश्व बौनापन दिवस एवं विश्व व्यावसायिक उपचार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए।
सुश्री सूर्या, व्यावसायिक चिकित्सक, सीडीईआईसी ने व्यावसायिक उपचार के इतिहास, क्षेत्र एवं महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह चिकित्सा पद्धति दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करती है। श्रीमती किरण लता, विशेष शिक्षक, सीडीईआईसी ने व्यावसायिक उपचार की समावेशी शिक्षा में भूमिका तथा बच्चों में आवश्यक पूर्व-सीखने के कौशलों के विकास में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
डॉ. भानु प्रिया, नर्स, सीडीईआईसी ने बौनापन के लक्षण, कारण और रोकथाम पर व्याख्यान प्रस्तुत किया तथा समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री शुभम मिश्रा, पुनर्वास मनोवैज्ञानिक एवं सीडीईआईसी समन्वयक ने किया। विशेष शिक्षा विभाग, सीआरसी सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं समावेशी समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Celebrated World White Cane Day - 2025 at CRC, Sundernagar on 15.10.2025
17/10/2025

Celebrated World White Cane Day - 2025 at CRC, Sundernagar on 15.10.2025

13/10/2025
सी.आर.सी. सुन्दरनगर द्वारा स्टाफ क्लब , बी. बी.एम. बी. सुन्दरनगर में "Purple Fair - 2025" के आयोजन की समाचार पत्रों में ...
13/10/2025

सी.आर.सी. सुन्दरनगर द्वारा स्टाफ क्लब , बी. बी.एम. बी. सुन्दरनगर में "Purple Fair - 2025" के आयोजन की समाचार पत्रों में कवरेज

Clebration of International Day of Sign Language 2025..
24/09/2025

Clebration of International Day of Sign Language 2025..

Address

Near Mahamaya Temple
Sundarnagar
175018

Opening Hours

Monday 9am - 5:30am
Tuesday 9am - 5:30am
Wednesday 9am - 5:30am
Thursday 9am - 5:30am
Friday 9am - 5:30am

Telephone

+911907266638

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CRC Sundernagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to CRC Sundernagar:

Share