Community Based Tourism - Kullu & Mandi

Community Based Tourism - Kullu & Mandi For the promotion of Community Based Tourism and knowledge exchange in selected Panchayats of Kullu, Mandi and Bilaspur Distt. of Himachal Pradesh.

14/12/2017

नोहांडा और कंडीधार पंचायत के स्थानीय युवायों को करवाया जायगा निशुल्क ट्रैकिंग गाइड हेतु प्रशिक्षण |

प्रिय दोस्तों !!

आप सभी को सूचित किया जाता है कि समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अंतर्गत ट्रैकिंग गाइड का प्रशिक्षण जनवरी मास में करवाया जायगा | इस प्रशिक्षण को दिसम्बर में करवाया जाना था परन्तु अब इस प्रशिक्षण को जनवरी मास में करवाया जायगा |

यह प्रशिक्षण अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहन एंव संबंध खेल संस्थान मनाली जिला कुल्लू (हि. प्र.) में आयोजित किया जायगा, यह प्रशिक्षण दो सप्ताह तक चलेगा, इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को Rock Climbing, Knot Practice, Rappelling, River Crossing, Wall Climbing आदि मुख्य साहसिक पर्यटक गतिविधियाँ करवाई जायगी, इसके साथ ही इनसे सम्बन्धी विषयों पर प्रशिक्षकों के द्वारा व्याख्यान सत्र भी आयोजित किये जायंगे|

इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों के चयन के लिए प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है, इसके तहत कंडीधार पंचायत में 23 दिसम्बर 2017 को पंचायत भवन, कंडीधार में 12:00 PM बजे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत प्रधान की अगुवाई में बैठक आयोजित की जायगी जिसमे प्रतिभागियों का चयन किया जायगा |

नोहांडा पंचायत में 23 दिसम्बर 2017 को ही 2:00 PM प्रतिभागियों के चयन हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पंचायत प्रधान की अगुवाई में बैठक आयोजित की जायगी और प्रतिभागियों की सूची बनाई जायगी|

आप सभी से अनुरोध किया जाता है कि जो भी समुदाय आधारित पर्यटन की गतिविधियों से जुड़े हुए है और जो इस प्रशिक्षण में रूचि रखते हों वह इस बैठक में भाग ले और अपना नाम दर्ज करवाएं |

अन्य किसी भी जानकारी हेतू परियोजना दल के सदस्यों से संपर्क करें :-
+91 98058 06815, +91 97367 34143

धन्यवाद |

स्वच्छ वातावरण और हरियाली से सम्पूर्ण तीर्थन घाटी के अद्भुत दृश्य|
06/11/2017

स्वच्छ वातावरण और हरियाली से सम्पूर्ण तीर्थन घाटी के अद्भुत दृश्य|

पारम्परिक घर: तीर्थन घाटी में स्थित पेखड़ी गांव में बनी लकड़ी की इमारतें पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं |
06/11/2017

पारम्परिक घर: तीर्थन घाटी में स्थित पेखड़ी गांव में बनी लकड़ी की इमारतें पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं |

सीर्डू टॉप, पेखड़ी गाँव से 'फाल्चन नदी' का अदभुत दृश्य,सीर्डू टॉप समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है |
06/11/2017

सीर्डू टॉप, पेखड़ी गाँव से 'फाल्चन नदी' का अदभुत दृश्य,
सीर्डू टॉप समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है |

तीर्थन घाटी में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे, फल तथा फूल पाए जाते हैं, जो कि इस घाटी को सुशोभित करते है| जैसे :इड्डी का फल : ...
06/11/2017

तीर्थन घाटी में अनेक प्रकार के पेड़-पौधे, फल तथा फूल पाए जाते हैं, जो कि इस घाटी को सुशोभित करते है| जैसे :
इड्डी का फल : औषधि के रूप में प्रयोग में लाया जाता है |
त्रिमबल का फल : चटनी इत्यादि बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है |

'रंधी बागी' गाँव के समीप यह प्राकतिक झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है|
02/11/2017

'रंधी बागी' गाँव के समीप यह प्राकतिक झरना पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है|

तीर्थान नदी के समीप पर्यटकों के लिए मत्स्य आखेट तथा अन्य जल क्रीडा गतिविधियों के लिए 'बिहाली' उचित  स्थान हैं|
02/11/2017

तीर्थान नदी के समीप पर्यटकों के लिए मत्स्य आखेट तथा अन्य जल क्रीडा गतिविधियों के लिए 'बिहाली' उचित स्थान हैं|

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला - नोहांडा'
02/11/2017

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला - नोहांडा'

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला- कंडीधार'
02/11/2017

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला- कंडीधार'

समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना- कुल्लू समूह के अंतर्गत नोहांडा पंचायत में 'प्रारंभिक स्तरित कार्यशाला' का आयोजन किया गया ...
01/11/2017

समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना- कुल्लू समूह के अंतर्गत नोहांडा पंचायत में 'प्रारंभिक स्तरित कार्यशाला' का आयोजन किया गया |
दिनांक: 29-10-17

कार्यशाला के शुभारम्भ में Mr. S.S. Negi, Community Support Communication Officer IDIPT/HP शिमला ने प्रतिभागियों को पर्यटन विभाग- शिमला हि. प्र. की इस अनूठी पहल के बारे में विस्तृत जानकारी दी और परियोजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धक किया|

इस कार्यशाला में मुख्यातिथि श्री अनुज सूद, पंचायत प्रधान नोहांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे और इन्होने स्थानीय निवासियों को परियोजना से सम्पूर्ण लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया|

प्रतिभागियों ने समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के बारे में अपना ज्ञानवर्धक किया और परियोजना कि विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्साह भी दिखाया|

इस कार्यशाला में आई. डी. आई. पी. टी.-एच.पी., पर्यटन विभाग हि. प्र. के अधिकारी Mr. S.S Negi, Community Support Communication Officer, Mr. Saurabh Pandey, CDS-PMC, Mr. Ankit Sood, Eco-Tourism Planner, Ms. Nitika Rathore, ACDO-PMU, Mr. Jaigopal Sharma CO-PIU, Mr. Sumit Barwal CO-PIU विशेष रूप से उपस्थित रहे।

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला- नोहांडा' के कुछ अंश:

कंडीधार पंचायत में समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अंतर्गत 'प्रारम्भिक स्तर कार्यशाला' का आयोजन किया गया।कंडीधार , 28 अ...
01/11/2017

कंडीधार पंचायत में समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अंतर्गत 'प्रारम्भिक स्तर कार्यशाला' का आयोजन किया गया।

कंडीधार , 28 अक्टूबर 2017

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जुखाला पंचायत में चलायी जा रही समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अन्तर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2017 को 'प्रारम्भिक स्तर कार्यशाला' का आयोजन किया गया। जिसमें आई.डी.आई.पी.टी.-एच.पी., पर्यटन विभाग हि. प्र. की टीम ने कंडीधार क्षेत्र के स्थानीय लोगों को परियोजना सम्बन्धी गतिविधियों के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यशाला में मुख्याथिति के रूप में श्री अपूर्व देवगन, SDM बंजार ने शिरकत की और इन्होने स्थानीय निवासियों को समुदाय आधारित पर्यटन के महत्व के बारे में बताया और इस परियिजना से सम्पूर्ण लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया|

इस कार्यशाला में आई. डी. आई. पी. टी.-एच.पी., पर्यटन विभाग हि. प्र. के अधिकारी Mr. S.S Negi, Community Support Communication Officer, Mr. Saurabh Pandey, CDS-PMC, Mr. Ankit Sood, Eco-Tourism Planner, Ms. Nitika Rathore, ACDO-PMU, Mr. Jaigopal Sharma CO-PIU, Mr. Sumit Barwal CO-PIU विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस कार्यशाला से स्थानीय निवासियों ने पर्यटन विभाग कि इस अनूठी पहल के बारे में विस्तृत जानकारी ली और परियोजना की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए उत्साह दिखाया|

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला- कंडीधार' के कुछ अंश:

जुखाला पंचायत में समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अंतर्गत  'प्रारम्भिक स्तर कार्यशाला' का आयोजन किया गया।  जुखाला, 25 अ...
26/10/2017

जुखाला पंचायत में समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अंतर्गत 'प्रारम्भिक स्तर कार्यशाला' का आयोजन किया गया।

जुखाला, 25 अक्टूबर 2017

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से जुखाला पंचायत में चलायी जा रही समुदाय आधारित पर्यटन परियोजना के अन्तर्गत दिनांक 25 अक्टूबर 2017 को 'प्रारम्भिक स्तर कार्यशाला' का आयोजन किया गया। जिसमें आई.डी.आई.पी.टी.-एच.पी., पर्यटन विभाग हि. प्र. की टीम ने जुखाला क्षेत्र के स्थानीय लोगों को परियोजना सम्बन्धी गतिविधियों के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस कार्यशाला में आई. डी. आई. पी. टी.-एच.पी., पर्यटन विभाग हि. प्र. के अधिकारी Mr. S.S Negi, Community Support Communication Officer, Mr. Saurabh Pandey, CDS-PMC, Mr. Ankit Sood, Eco-Tourism Planner, Ms. Nitika Rathore, ACDO-PMU, Mr. Jai Gopal Sharma CO-PIU, Mr. Sumit Barwal CO-PIU विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पंचायत प्रधान और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय निवासियों की इस परियोजना में अधिक से अधिक भागीदारी की अपेक्षा की!
इस कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ऊर्जावान युवाओं, स्वंय सहायता समूह की महिलायों तथा स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।

'प्रारम्भिक स्तरीय कार्यशाला'- जुखाला के कुछ अंश:

Address

Community Based Tourism Project, IDIPT/HP/CBT, PIU-Kullu
Sundarnagar

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Community Based Tourism - Kullu & Mandi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share