12/05/2026
पवित्र गुरबाणी एवं श्रीमद् भागवत गीता सभी भारतीयों के जीवन का आधार हैं। ये महान धर्मग्रंथ मानव जीवन को सत्य, सदाचार, सेवा, अनुशासन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाते हैं।
गांव धरमगढ़ के युवा मित्र आशीर्वाद बांसल को प्रेरणास्वरूप श्रीमद् भागवत गीता भेंट की गई, ताकि वे अपने जीवन में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।
“जब युवा पीढ़ी संस्कार, अध्यात्म और ज्ञान से जुड़ेगी, तभी सशक्त समाज एवं विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।”