PDA की आवाज़

PDA की आवाज़ PDA की आवाज़ – जनता की ताक़त, लोकतंत्र की रक्षा और अधिकारों की लड़ाई की बुलंद आवाज़।

20/09/2025

अमेठी में हुई मारपीट में युवक की निकली आंख

शिवरतनगंज अंतर्गत गठुआपुर मजरे टिकरी का मामला।

पुरानी रंजिश में रोहित शर्मा व उनके परिजनों को गांव के ही बालगोविंद ने कई लोगों के साथ मिलकर की थी पिटाई।

पिटाई धारदार हथियार के हमले में रोहित की एक आंख बाहर निकल गई।

रोहित की पत्नी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

13/09/2025

Samajwadi new song
🚲

05/09/2025

सुल्तानपुर के दरियापुर चौराहे पर देर शाम अचानक लगा ट्रांसफार्मर आग की लपटों में घिर गया। आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

03/09/2025

"Neha Rathod का पलटवार | PM Modi की माँ पर हुई अभद्र टिप्पणी पर बोलीं नेहा राठौड़"

नेहा राठौड़ ने पीएम मोदी जी की माता जी पर की गई अभद्र टिप्पणी का करारा जवाब दिया है।
इस मुद्दे पर देशभर में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
देखिए पूरा बयान और जानिए लोगों की राय…

👉 आप इस बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में ज़रूर बताएं।

02/09/2025
सुल्तानपुर-भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भद्र बंधुओं के लिए खीचीं एक और लकीर।इसौली के पूर्व विधायक स्वर्गीय इन्द्रभद्र सिंह...
01/09/2025

सुल्तानपुर-भाजपा विधायक विनोद सिंह ने भद्र बंधुओं के लिए खीचीं एक और लकीर।इसौली के पूर्व विधायक स्वर्गीय इन्द्रभद्र सिंह की सड़क किनारे लगी मूर्ति को हटाने के लिए डीएम को लिखा पत्र।सड़क किनारे स्थित पटरियों पर अतिक्रमण करके जबरन पूर्व विधायक सोनू द्वारा अपने स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की मूर्ति लगाने का लगाया आरोप।पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की मूर्ति को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण व जाम लगने का बताया कारण।शासनादेश के अनुपालन में मूर्ति हटाये जाने को लेकर विनोद सिंग ने लिखा पत्र।विधायक विनोद सिंह द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।विधायक के पत्र पर डीएम ने एसडीएम बल्दीराय से मांगी आख्या,एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार बल्दीराय ने राजस्व निरीक्षक से मांगी आख्या।हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर स्थित धनपतगंज चौराहे पर लगी है पूर्व विधायक इंद्रभद्र सिंह की मूर्ति।एक बार फिर जिले का राजनैतिक पारा गर्म होने को तैयार।2027 चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा ये मामला।भद्र ब्रदर्स के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर खोला मोर्चा।

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊप्रकाशन/प्रसारण हेतु-    दिनांकः01.09.2025    समाजवादी पार्टी क...
01/09/2025

समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः01.09.2025
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा-आरएसएस ने भारत की विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है। दुनिया के तमाम मित्र देशों ने साथ छोड़ दिया है। अभी आपरेशन सिंदूर के दौरान पड़ोसी देश भी साथ नहीं खड़े हुए। तब हमलावर पाकिस्तान को चीन हर प्रकार की मदद कर रहा था। जिस अमेरिका से बड़ी दोस्ती थी उसने व्यापार पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के साथ ही और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की धमकी दी है। घबड़ाई भाजपा सरकार अब चीन की शरण में पहुंच गई है। जिसका टैªक रिकार्ड भारत से दुश्मनी का ही रहा है।
श्री यादव ने कहा कि हिन्दी चीनी भाई-भाई के नारे का हश्र हम 1962 में देख चुके है। इस लड़ाई में हमारे 4 हजार सैनिक अफसर कैद कर लिए गए थे जिन्हें तमाम यातनाएं दी गई थी। इससे पूर्व 1950 में चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया था।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चीन की निगाहें हमेशा भारत भूमि पर रही है। उसने रिजंगला में भारत के वार मेमोरियल को तोड़ दिया। फाइव फिंगर छीन लिए। पेंगान लेक पर कब्जा कर लिया। भारत की हजारों वर्ग मील जमीन उसके कब्जे में है। चीन-भारत के अरूणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से को भी अपना बताता है। गलवान घाटी और अन्य महत्वपूर्ण सैनिक क्षेत्रों पर भी उसने अपनी सैन्य गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई है। ऐसे में भाजपा सरकार का यह कहना कि ‘नहीं कोई घुसा था, नहीं कोई घुसा है‘ का क्या अर्थ है? फिर दोनों देशों में वार्ताएं किस लिए हो रही है?
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चीन अमरीकी आर्थिक दबावों के आगे अपने को लाचार पा रहा है। भारत के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने बंदी की तलवार लटक रही है। निर्यात ठप्प है। आयात बहुत महंगा हो गया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत अमेरिका से व्यापार में फायदा उठा रहा था जबकि चीन से व्यापार में भारत को घाटा हो रहा है। चीन के सामान से भारत के बाजार पहले से पटे पड़े हैं अब नई डील से तो उसका भारतीय बाजार में पूरा दखल हो जाएगा। चीनी सामानों का आयात बढ़ता जा रहा है। भारतीय उद्योगों की चीन पर निर्भरता है। ऐसे में स्वदेशी का संकल्प कितना माने रखेगा?
श्री यादव ने कहा कि भारत चीन के रिश्तों की हकीकत को ध्यान में रखे तो उसके साथ व्यापार में भारत को कोई बड़ा फायदा मिलने वाला नहीं है। कच्चे माल की उपलब्धता के लिए हम उस पर निर्भर है। चीन सामरिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के बाद भारत को व्यापारिक क्षेत्र में भी पंगु बनाने में

बिहार पर है सर्वस्व अर्पण!जन जागरणसंपूर्ण समर्पणसे सत्ता परिवर्तन! Tejashwi Yadav    #तेजस्वी_सरकार
01/09/2025

बिहार पर है सर्वस्व अर्पण!
जन जागरण
संपूर्ण समर्पण
से सत्ता परिवर्तन!


Tejashwi Yadav

#तेजस्वी_सरकार

"अवध जीता, मगध भी जीतेंगे।"– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्षश्री  #अखिलेश_यादव_जी #विकास_विश्वास_विचार_हैं_अखिलेश #दीनबंधु  #जन...
01/09/2025

"अवध जीता, मगध भी जीतेंगे।"

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री #अखिलेश_यादव_जी
#विकास_विश्वास_विचार_हैं_अखिलेश
#दीनबंधु #जननायक #नेताविपक्ष 🙏🌹🙏
#मुख्यमंत्री #प्रधानमंत्री
#उत्तरप्रदेश #विकासपुरुष
#भुतपुर्व #मुख्यमंत्री
आदरणीय श्री Akhilesh Yadav जी
Samajwadi Party के #राष्ट्रीयअध्यक्ष जी 🙏

सामाजिक क्रांति के नायक, महान समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी लेखक ललई सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन।
01/09/2025

सामाजिक क्रांति के नायक, महान समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी लेखक ललई सिंह यादव जी की जयंती पर शत शत नमन।

कभी S.I.R तो कभी F.I.R – बिहार से नफ़रत क्यों?जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश कभी S.I.R से होती है तो कभी F.I.R से।लेकिन...
31/08/2025

कभी S.I.R तो कभी F.I.R – बिहार से नफ़रत क्यों?

जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश कभी S.I.R से होती है तो कभी F.I.R से।
लेकिन बिहार जानता है – लोकतंत्र और अधिकार की लड़ाई किसी काग़ज़ी कार्रवाई से नहीं रुकने वाली।
👉 यही है की असली ताक़त ✊

#लोकतंत्र #जनताकाअधिकार ीआवाज़

Voter Adhikar Yatra

RJD Bihar

Tejashwi Yadav

Akhilesh Yadav

Samajwadi Party

PDA की आवाज़

Bihar Politics

लोकतंत्र की रक्षा

31/08/2025

गणतंत्र की रक्षा और देश के लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेकर बिहार पहुँचे हैं अखिलेश यादव।
जनता की ताक़त ही बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति है।
👉 जीतेंगे बिहार, जीतेंगे उत्तर प्रदेश ✊
जनता का अधिकार, जनता की आवाज़।

#लोकतंत्र #जनताकाअधिकार ीआवाज़ #राजनीति

Akhilesh Yadav

Tejashwi Yadav

RJD Bihar

Samajwadi Party

Voter Adhikar Yatra

PDA की आवाज़

लोकतंत्र बचाओ अभियान

https://youtube.com/shorts/S342ZkVJ3-I?feature=share

https://youtube.com/shorts/4eUJBRjKzpE?feature=share

https://youtube.com/shorts/NqchyO8lOWg?feature=share

Address

Sultanpur
Sultanpur
228161

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PDA की आवाज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share