23/02/2025
रक्तदान को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की कार्यालय पर हुई बैठक।
महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर 27 फरवरी को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय/ जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के द्वारा रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से शुरू होगा ।
अध्यक्ष मेराज अहमद खान ने कहा कि रक्तदान करने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। सुहेल सिद्दीकी ने समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि वे स्वयं रक्तदान करें और अन्य साथियों को भी प्रेरित करें। नफीसा बानो ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस मौके पर प्रदीप श्रीवास्तव,नफीसा बानो,विजय निगम, सौरभ गुप्ता,फैज उल्ला अंसारी, राशिद खान, राशिद वर्दी टेलर,सलीम इदरीशी,कलीम खान,राज बहादुर यादव,आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।