A I S F Sultanpur Official

A I S F Sultanpur Official Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from A I S F Sultanpur Official, Political organisation, Kurwar Road, Sultanpur.

The All India Students' Federation (AISF) is the oldest student organisation in India; it was founded on 12 August 1936 with the guidance of freedom fighters and revolutionaries of that time.

सुल्तानपुर में ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन का 31वां प्रतिनिधि जिला सम्मेलन हुआ संपन्न।__________आज दिनांक 9 नवंबर 2025 क...
09/11/2025

सुल्तानपुर में ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन का 31वां प्रतिनिधि जिला सम्मेलन हुआ संपन्न।
__________

आज दिनांक 9 नवंबर 2025 को ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन का 31वाँ प्रतिनिधि जिला सम्मेलन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर जनपद सुल्तानपुर में आयोजित किया गया। जिसमें सुल्तानपुर के ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन के राज्य परिषद के प्रदेश सह सचिव मो. सैफ और प्रदेश कोषाध्यक्ष नोमान खान प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिसके बाद सम्मेलन की शुरुआत ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन के पूर्व छात्र नेता काॅम शारदा प्रसाद पाण्डेय ने झंडा रोहण कर के उद्घाटन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए AISF के प्रदेश सह सचिव मो सैफ ने कहा कि देश का सबसे पहला छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन है जिसकी स्थापना 12–13 अगस्त 1936 को लखनऊ के गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल हुई। जिसकी अध्यक्षता पंडित जवाहर लाल नेहरू और एम.ए. जिन्ना. ने किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष नोमान खान ने अपने बयान में कहा कि 1936 में AISF के राष्ट्रीय महासचिव पी ऐन भार्गव बनाए गए। जिसका मुख्य नारा शांति, प्रगति और स्वतंत्रता, था। देश की आजादी की लड़ाई में Aisf ने बढ़ कर हिस्सा लिया। देश की आजादी के बाद AISF ने शांति, प्रगति और वैज्ञानिक समाजवाद का नारा दिया।
जिसके बाद ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन के जिला महासचिव ज़ुबैर अहमद ने अपने कार्य रिपोर्ट पेश की। जिला सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव मंडल के साथी प्रबुद्ध बुध्जीवी कामरेड शारदा प्रसाद पाण्डेय जी ने छात्रों को संबोधित किया। संघर्ष एवं गठन पर चर्चा की तथा मौजूद सदस्यों को प्रेरित किया। देश में हो रहे अत्याचार फासीवादी ताकतों द्वारा सत्ता का दुरूपयोग पर प्रकाश डाला। उसके बाद जिला कमेटी का लोकतांत्रिक तरीके से सर्वसम्मति द्वारा गठन किया गया। सुल्तानपुर जिला समिति का गठन प्रदेश सह सचिव कामरेड मो सैफ एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कामरेड नोमान द्वारा किया गया। जिसमें सुल्तानपुर AISF की 19 सदस्यों की जिला कमेटी बनाई गई। जिसमें 7सदस्यीय सचिव मंडल को निर्वाचित किया गया। जो कि निम्न है -
जिला अध्यक्ष- कामरेड आनंद राज ठाकुर।
जिला महासचिव - कॉमरेड जुबैर अहमद, कॉमरेड शिवम यादव
सह सचिव- कॉमरेड शिवम जायसवाल
जिला उपाध्यक्ष - कामरेड अखिलेश कुमार , कामरेड आदर्श यादव व कॉमरेड आदित्य यादव
जिला कोषाध्यक्ष - कामरेड सबा परवीन
ऑल इंडिया स्टूडेंटस फेडरेशन के 31वें जिला सम्मेलन में उपस्थित साथीगण: अवनीश तिवारी , अंकुर तिवारी, गौरव यादव, कन्हैया लाल, शिवम् यादव, सेजल मोदनवाल , अमित यादव, सूर्यकांत तिवारी, नितिन मोदनवाल , अर्जुन निषाद , अरुण निषाद, अमित पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

31/08/2023

PCSJ में सफल हुए सभी छात्र एवं छात्राओं को A I S F Sultanpur Official की ओर से ढेरों बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

“जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए” - डॉ.भीमराव अंबेडकरभारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक तथा सामाजिक न्...
14/04/2023

“जीवन लम्बा होने की बजाय महान होना चाहिए”
- डॉ.भीमराव अंबेडकर

भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक तथा सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की #जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

जलियांवाला बाग नरसंहार में शहादत देने वाले शहीदों को नमन।स्वतंत्रता आंदोलन में दिया अमर बलिदानियों का बलिदान हम सभी को स...
13/04/2023

जलियांवाला बाग नरसंहार में शहादत देने वाले शहीदों को नमन।
स्वतंत्रता आंदोलन में दिया अमर बलिदानियों का बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को जनपद सुल्तानपुर में AISF की टीम ने वॉल राइटिंग का काम किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश को...
15/02/2023

आज दिनांक 15 फरवरी 2023 को जनपद सुल्तानपुर में AISF की टीम ने वॉल राइटिंग का काम किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष नोमान खान, प्रदेश सह सचिव मोहम्मद सैफ, AISF सुल्तानपुर के सदस्य दानिश खान, अहमद खान, सुफियान खान, तनवीर खान, सलमान खान आदि लोग मौजूद थे।

Our Heartfelt tribute to the Martyrs of the Pulwama Attack. Nation will always be indebted of their sacrifices.The Brave...
14/02/2023

Our Heartfelt tribute to the Martyrs of the Pulwama Attack. Nation will always be indebted of their sacrifices.
The Brave Heroes of the Nation.
NEVER FORGIVE NEVER FORGET


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
30/01/2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
26/01/2023

समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

 #सुलतानपुर (कादीपुर) के शिवम् द्विवेदी का   में चयनप्रवर्तन अधिकारी बन बढ़ाया जिले का मान💐सुलतानपुर की मिट्टी में कुछ ख...
22/01/2023

#सुलतानपुर (कादीपुर) के शिवम् द्विवेदी का में चयन

प्रवर्तन अधिकारी बन बढ़ाया जिले का मान
💐
सुलतानपुर की मिट्टी में कुछ खास तो है क्यूंकि यहां के लोग जहां भी रहते है वो आगे ही रहते है ।सुलतानपुर जिले के कादीपुर तहसील के बरवारिपुर गांव के निवासी शिवम द्विवेदी जिनका चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा प्रवर्तन अधिकारी पद पर हुआ था। भारत सरकार की तरफ से उन्हे नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह पूरे सुलतानपुर जिले के निवासियों के लिए बहुत गर्व की बात है।
#सुल्तानपुर

21/12/2022
भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के सबसे बड़े योद्धा, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथ...
06/12/2022

भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय के सबसे बड़े योद्धा, 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Address

Kurwar Road
Sultanpur
228001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when A I S F Sultanpur Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share