Mohabbat Nagar Block Swar District Rampur

Mohabbat Nagar Block Swar District Rampur Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mohabbat Nagar Block Swar District Rampur, Social service, vill Mohabbat Nagar Near Swar, Suar.

13/05/2026

सी एम डैशबोर्ड
मा० मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी पहल !!
जिसके माध्यम से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रम की प्रगति पर रियल टाइम मॉनिटरिंग करते हुए सुचारू रूप से सभी योजनाओं का कियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। सी एम डैशबोर्ड पर नियमित मॉनिटरिंग और जवाबदेही सुनिश्चित करने के परिणामस्वरूप, जनपद रामपुर ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनमानस के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
आइए, सुशासन और विकास की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाएं।
आप सभी को हार्दिक बधाई !!

09/05/2026

उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा 116 मुख्य रूप से जोत के विभाजन यानी संक्रमणीय भूमि के कानूनी बंटवारे से संबंधित है।

08/05/2026
08/05/2026

बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण-आरसेटी, रामपुर द्वारा जनपद के गरीब ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मई माह के द्वितीय सप्ताह में निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
-संस्थान द्वारा 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई 2026 निर्धारित की गई है।
-प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है तथा आवेदक जनपद रामपुर का गरीब ग्रामीण निवासी होना चाहिए।
-आवेदन के लिए 5 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा जॉब कार्ड/स्वयं सहायता समूह (SHG) परिवार प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक अनिवार्य हैं।
-संस्थान द्वारा चयनित प्रशिक्षणार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, ड्रेस, स्टेशनरी एवं प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
-प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण दिलाने में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
-इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु सामान्य सुविधा एवं हस्तकला केंद्र, नैनीताल रोड, पहाड़ी गेट, रामपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फोन नंबर 9058382486, 9012183432 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या आपने की स्व-गणना? यदि नहीं की, तो आज ही कीजिये !! स्व-गणना करने के उपरांत कमेंट बॉक्स में स्क्रीनशॉट साझा कीजिये!!स...
07/05/2026

क्या आपने की स्व-गणना?
यदि नहीं की, तो आज ही कीजिये !!
स्व-गणना करने के उपरांत कमेंट बॉक्स में स्क्रीनशॉट साझा कीजिये!!

स्व-गणना की अवधि 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। इस अवधि में आमजन स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना, जनगणना 2027 की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से परिवार अपने विवरण स्वयं भर सकते हैं।
जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता में सभी नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
जनपद रामपुरवासियों से अपील है कि वे स्व-गणना अवधि के दौरान अधिक से अधिक संख्या में इस प्रक्रिया में भाग लें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही, स्व-गणना करते समय की फोटो सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। यदि स्व-गणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नम्बर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
आइए, जनगणना 2027 को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Census India 2027

07/05/2026

स्व-गणना की अवधि 7 मई से 21 मई 2026 तक चलेगी। इस अवधि में आमजन स्वयं ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in/ के माध्यम से अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
स्व-गणना, जनगणना 2027 की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से परिवार अपने विवरण स्वयं भर सकते हैं।
जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता में सभी नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
जनपद रामपुरवासियों से अपील की है कि वे स्व-गणना अवधि के दौरान अधिक से अधिक संख्या में इस प्रक्रिया में भाग लें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही, स्व-गणना करते समय की फोटो सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप स्टेटस पर साझा कर जनजागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। यदि स्व-गणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नम्बर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।
जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता में सभी नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Address

Vill Mohabbat Nagar Near Swar
Suar
244924

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mohabbat Nagar Block Swar District Rampur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category