आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर गढ़वाल Hnbgu

  • Home
  • India
  • Srinagar
  • आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर गढ़वाल Hnbgu

आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर गढ़वाल Hnbgu Relationship built on trust
जय आर्यन🚩🚩🚩

महासचिव चुनें अनुरोध पुरोहित      जय आर्यन, 🚩🚩
21/09/2025

महासचिव चुनें
अनुरोध पुरोहित
जय आर्यन, 🚩🚩

आर्यन महाविजय रैलीदिनांक- 09/10/2023स्थान - शर्राफा धर्मशाला श्रीनगर गढ़वालसमय- 10 बजे प्रातः HNBGU के सभी छात्र छात्राओ...
07/10/2023

आर्यन महाविजय रैली
दिनांक- 09/10/2023
स्थान - शर्राफा धर्मशाला श्रीनगर गढ़वाल
समय- 10 बजे प्रातः
HNBGU के सभी छात्र छात्राओं से विनम्र निवेदन है आप सभी अपने होने वाले महासचिव भाई आकाश रतूड़ी जी के समर्थन में इस महाविजय रैली का हिस्सा बनें व अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहें।

जय आर्यन 🚩🚩
आकाश रतूड़ी
महासचिव पद हेत

01/01/2023

जय आर्यन ।।🚩🚩
जयति आर्यन
ज़िंदाबाद ।।
छात्रों को किसी भी प्रकार की समस्या हो सम्पर्क करें
+917248628951 नीरज पंचोली

इस वर्ष आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर ने HNBGU मैं होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित ...
11/11/2022

इस वर्ष आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर ने HNBGU मैं होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है ।। हर वर्ष की भांति आर्यन को जो प्यार और स्नेह आप सभी छात्र छात्राओं द्वारा मिलता है , हम उसके अभिलाषी है , सम्राट राणा विगत 7 वर्षों से गढ़वाल विश्वविद्यालय मैं छात्र छात्रों के हर आंदोलन मैं सक्रिय थे , छात्र हितों में उनके द्वारा कई कार्य किये गए , उनकी सादगी , सरलता मेहनत के दम पर उन्होंने छात्र छात्राओं के बीच मैं अपनी अलग पहचान बनाई ,उन्होंने कैंपस वेटेज , चौरास पूल आंदोलन, छात्रों की असाइनमेंट संबंधित अनुपस्थिति लगने के संदर्भ मैं , होस्टल मैं पानी की, सफाई , रीडिंग रूम , लाइब्रेरी आदि सभी समस्याओं पर कार्य किया व विश्वविद्यालय प्रशाशन के खिलाफ जाकर आम छात्रों की सदैव मदद की।।
अतः आप सभी छात्र छात्रों से निवेदन है 17 नवंबर को अपना प्यार और समर्थन भाई सम्राट राणा व आर्यन छात्र संघठन पर बनाये रखे।।

सम्राट सिंह राणा"
महासचिव पद हेतु
हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर। (HNBGU)

18/06/2020

हे०न०ब० केंद्रीय गढ़वाल वि०वि० के सभी छात्र छात्राओं के लिए ख़ुशी की ख़बर साथियों चौरास परिसर में जल्द खेल के मैदान का पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ होने वाला है मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार माननीया रमेश पोखरियल निशंक जी द्वारा आज ट्वीटर के माध्यम से इसे हरी झंडी दे दी गई है आर्यन छात्र संघठन माननीया मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार माननीया रमेश पोखरियल निशंक जी का बहुत बहुत आभार प्रकट करता है।।

आर्यन छात्र संघठन के संस्थापक पूर्व महासचिव DAV pg college dehradun  युवाओं के मार्ग दर्शक ज़िला पंचायत सदस्य बड़े भाई  श्...
17/06/2020

आर्यन छात्र संघठन के संस्थापक पूर्व महासचिव DAV pg college dehradun युवाओं के मार्ग दर्शक ज़िला पंचायत सदस्य बड़े भाई श्री राकेश सिंह नेगी जी को जन्मदिवस की बहुत बहुत बधाईयां।।🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂🎂

15/06/2020

जिन भी छात्र छात्राओं ने अभी फॉर्म नही भरा है विशेष आग्रह पर साइट खोल दी गई है।। अपना परीक्षा फॉर्म समय पर भर लें।।
जय आर्यन🚩🚩

हमारे दुरुस्त क्षेत्रों के छात्र छात्राओं की परीक्षा फोर्म न भर पाने की  समस्याओं को लेकर आज दिनांक 10 /6/ 2020 को परीक्...
10/06/2020

हमारे दुरुस्त क्षेत्रों के छात्र छात्राओं की परीक्षा फोर्म न भर पाने की समस्याओं को लेकर आज दिनांक 10 /6/ 2020 को परीक्षा नियंत्रक महोदय जी से मुलाकात कर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म आवेदन करने की तिथि को दिनांक 14 /6 /2020 तक बढ़ाने की मांग की जिसे उन्होंने स्वीकारते हुए अपनी सहमति दे दी है अतः आप सभी छात्र छात्राओं से निवेदन है कि आप सभी 14 तारीख तक अपने परीक्षा फॉर्म भर लें।
जय आर्यन 🚩🚩🚩


प्रदीप सिंह रावत
छात्रसंघ महासचिव
हे०न०ब० केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय

08/06/2020

“साहिल के सुकूँ से किसे इंकार है लेकिन छात्रों के हित के लिए संघर्ष का मज़ा ही कुछ और है”🚩🚩🚩

आज फिर हमारी छात्रों के किराया को माफ़ करने की मुहिम में एक और प्राइवेट पीजी विनायक के प्रबंधक बड़े भाई विनय घिल्डियाल जी द्वारा अपने पीजी के छात्र- छात्राओं का दो महीने के किराए में 50 प्रतिशत की कटोती के लिए अपनी सहमती आर्यन छात्र संगठन को दी उनके पीजी में रह रहे छात्रों का कमरों के किराए में मिली राहत के बाद यदि हम देखें तो कुल मिलाकर ₹90000 की राहत अब छात्रों को मिलेगी ।श्रीनगर नगर की सम्मानित जनता से मैं ये विनम्र निवेदन करता हूँ आप सभी भी यदि सक्षम है तो इस समय विद्यार्थियों /छात्र छात्राओं की इस प्रकार से मदद के लिए आगे आएँ।।
जय आर्यन🚩🚩🚩
Relationship built on trust


प्रदीप सिंह रावत
छात्रसंघ महासचिव
हे०न०ब० केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय

07/06/2020

“साथियों ये कारवाँ यूँ ही आगे बड़ता रहेगा”
आज फिर हमारी छात्रों के किराये को माफ़ करने की मुहिम में एक और प्राइवेट पीजी( NIT) के प्रबंधक बड़े भाई चरण सिंह चौहान जी द्वारा अपने पीजी के छात्र- छात्राओं का एक महीने का किराया माफ किया गया है ।। उनके पीजी में रह रहे छात्रों का 30 कमरों का किराया यदि हम देखें तो कुल मिलाकर ₹108000 है श्रीनगर नगर की सम्मानित जनता से मैं ये विनम्र निवेदन करता हूँ आप सभी भी यदि सक्षम है तो इस समय विद्यार्थियों /छात्र छात्राओं की इस प्रकार से मदद के लिए आगे आएँ।।
जय आर्यन🚩🚩🚩
Relationship built on trust


प्रदीप सिंह रावत
छात्रसंघ महासचिव
हे०न०ब० केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय

साथियों हमारा सुझाव है कि वास्तव में हमारे गढ़वाल विश्विद्यालय के वह छात्र जो श्रीनगर में किराया के कमरों में रहते हैं तथ...
03/06/2020

साथियों हमारा सुझाव है कि वास्तव में हमारे गढ़वाल विश्विद्यालय के वह छात्र जो श्रीनगर में किराया के कमरों में रहते हैं तथा जिस प्रकार से इस वैश्विक महामारी के फैलने से लोग बेरोजगार हो गए हैं जिन छात्रों के माता पिता जी के पास वास्तव में रोजगार नहीं है तथा जिनकी आर्थिक स्थिति चरमरा गई है ऐसे छात्र श्रीनगर गढ़वाल के अंदर जिन भी आर्थिक रूप से सक्षम मकान मालिक के यहां रहते हैं मेरा श्रीनगर की सभी सम्मानित जनता से यह अनुरोध है यदि आप सक्षम है तो ऐसे समय में जब हमें अपने मानवता के धर्म को साबित करने का समय है ऐसे समय में है उन जरूरतमंद छात्रों को जिनके माता-पिता का रोजगार उनसे छिन चुका है ऐसे छात्रों के कमरों के किराया को आप माफ करने की कृपा करें जल्द ही इसके लिए एक अभियान भी चलाया जाएगा मैं जानता हूं बहुत से मकान मालिक ऐसे होंगे जिनके पास खुद आय का साधन उनके वह कमरे होंगे जिन्हें कि वह किराए पर देते हैं सभी से मेरा यह विनम्र निवेदन है कि इस समय पर हमारे उन सभी गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए आगे आएं जो इस समय पर वास्तव में आर्थिक रूप से बहुत कमजोर पड़ गए तथा हो सके तो सभी छात्रों के कीराय को एड समय कम करें ।।

"साथियों हमारी इस देवभूमि उत्तराखंड की एक अलग पहचान यह भी है कि जब जब किसी भी व्यक्ति को हम सभी उत्तराखंड वासियों की मदद की आवश्यकता होती है तो हम सभी बढ़-चढ़कर उनकी मदद के लिए तैयार हो जाते हैं उम्मीद है कि बहुत से लोग हमारी इन बातों से सहमत होंगे तथा उन गरीब छात्र-छात्राओं के लिए आगे आएंगे आप सभी अपने अपने सुझाव जरूर रखें"
जय आर्यन🚩🚩

प्रदीप सिंह रावत
【छात्रसंघ महासचिव】
【हे०न०ब० केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय】

Address

Srinagar

Telephone

+917248628951

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर गढ़वाल Hnbgu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to आर्यन छात्र संघठन श्रीनगर गढ़वाल Hnbgu:

Share