Vinita Ahuja

Vinita Ahuja Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vinita Ahuja, Social service, 4/94 Sukhadia Shopping center, Sri Ganganagar.
(1)

State President, Special Olympics Bharat, Rajasthan
Humbled to serve under the esteemed guidance of our Hon’ble National President, Dr Mallika Nadda Ji, with a heart deeply devoted to inclusion, dignity, and opportunities for every special athlete.

सादर नमन, डैडी जी 🙏🌹आज आपकी प्रथम पुण्यतिथि पर आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जहा...
29/05/2026

सादर नमन, डैडी जी 🙏🌹
आज आपकी प्रथम पुण्यतिथि पर आपको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप जहाँ भी हों, शांति और सुख में हों।
आपके दिए हुए संस्कार, आपका अनुशासन, आपकी प्रतिबद्धता, आशीर्वाद से भरी मुस्कान और हर संघर्ष का साहसपूर्वक सामना करने की सीख आज भी हमारे जीवन का मार्गदर्शन कर रही है।

आपने हमें सिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ रहना है, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना है और जीवन को सम्मान व ईमानदारी के साथ जीना है। आपकी शिक्षाएँ और आपका स्नेह हमेशा हमारे साथ रहेंगे।

आपकी कमी हर दिन महसूस होती है, लेकिन आपकी यादें और आदर्श हमें सदैव मजबूत बनाते रहेंगे।

आप हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।
मिस यू डैडी जी, ऑलवेज। ❤️

ॐ शांति। 🙏🌹🌹
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🕊️💐

27/05/2026

श्रीगंगानगर के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण 🙏
परम पूज्य स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को “पद्मश्री” सम्मान से अलंकृत किया जाना पूरे राजस्थान के लिए गौरव की बात है।
राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। स्वामी जी पिछले 50 वर्षों से समाज सेवा, आध्यात्मिक जागरण, शिक्षा एवं दिव्यांगजनों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं।
स्वामी जी का त्याग, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण समाज के लिए महान प्रेरणा है। उनका जीवन जनकल्याण और करुणा का अद्भुत उदाहरण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सुख-समृद्धि प्रदान करें।
यह सम्मान न केवल स्वामी जी के समर्पण का, बल्कि श्रीगंगानगर की पावन धरा का भी सम्मान है। हार्दिक शुभकामनाएँ एवं कोटि-कोटि प्रणाम।

12/05/2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026
सभी समर्पित एवं सम्माननीय नर्सों को सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ। आपकी सेवा, करुणा और समर्पण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है।
आपके अथक प्रयास असंख्य लोगों के जीवन में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस 2026 की थीम:
“हमारी नर्सें, हमारा भविष्य — सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं।”
आप सभी के अमूल्य योगदान को मेरा विनम्र सम्मान।🙏🏻🙏🏻🙏🏻

#सेवाऔरसमर्पण

09/03/2026

In this inspiring walking interview, Vinita Ahuja, Chairman of Special Olympics Bharat Rajasthan, shares the story of how a mother’s love turned into a power...

08/03/2026

Heartfelt birthday wishes to Respected Didi, Hon’ble Dr. Mallika Nadda Ji. (President, Special Olympics Bharat, and Chairperson of the Asia Pacific Advisory Council)
Your affectionate nature, graceful personality, and selfless dedication to society have always been deeply inspiring. On this special day, we pray to God to bless you with excellent , , and many more years of meaningful service and . Your guidance and blessings mean a lot. you a very , Respected Didi.
With utmost respect and warm regards.

रात्रि गश्त के दौरान कर्तव्यपथ पर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक जी का सड़क दुर्घट...
11/02/2026

रात्रि गश्त के दौरान कर्तव्यपथ पर अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए महिला थाना प्रभारी सीआई ज्योति नायक जी का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत शत नमन। 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

🙏 परमहंस पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को सादर नमन एवं हार्दिक बधाई 🙏पिछले 50 वर्षों से श्रीगंगानगर में समाज सेवा ...
26/01/2026

🙏 परमहंस पद्मश्री स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को सादर नमन एवं हार्दिक बधाई 🙏

पिछले 50 वर्षों से श्रीगंगानगर में समाज सेवा के क्षेत्र में समर्पित अति सम्मानीय परमहंस स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया जाना हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और गौरव का विषय है।
श्रीजगदम्बा अंध एवं मूक-बधिर विद्यालय के माध्यम से आपने नेत्रहीन व मूक-बधिर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, सेवा और आत्मसम्मान प्रदान किया। साथ ही श्रीजगदम्बा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय द्वारा अनगिनत जरूरतमंदों को निरंतर निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा मिली।
आपका जीवन अध्यात्म, सेवा, करुणा और समर्पण की अनुपम मिसाल है। आपके चरणों में नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सेवा कार्य की कामना करती हूँ।
🙏 यह सम्मान सम्पूर्ण श्रीगंगानगर के लिए गौरव है। 🙏
#पद्मश्री
#स्वामीब्रह्मदेवजीमहाराज
#सेवाका_सम्मान
#श्रीगंगानगर

शोक संदेश नानक भाईसाहब आपका इस तरह चले जाना हम सब के लिए बहुत पीड़ादायक है। आपका सदैव सहज मुस्कुराता चेहरा ,सामाजिक सदभा...
04/01/2026

शोक संदेश
नानक भाईसाहब आपका इस तरह चले जाना हम सब के लिए बहुत पीड़ादायक है। आपका सदैव सहज मुस्कुराता चेहरा ,सामाजिक सदभाव हमेशा प्रेरणा रहेंगे।
अंतिम यात्रा - 04-01-2026, सुबह 11:00 बजे
स्थान: पदमपुर रोड, कल्याण भूमि
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Address

4/94 Sukhadia Shopping Center
Sri Ganganagar
335001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinita Ahuja posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Vinita Ahuja:

Share

Category