05/05/2026
AgarVikas Parishad
अग्र विकास परिषद की नयी कार्यकारिणी गठित
नीरज बंसल अध्यक्ष अनिल सिंघल महासचिव बने
श्रीगंगानगर:- अग्र विकास परिषद की सधारण सभा की बैठक रविवार को परमादेवी गोयल भवन जवाहरनगर में श्री विजय गुप्ता चुनाव पर्यवेक्षक की अध्यक्षता व संरक्षक श्री सुभाष गोयल के सानिध्य में संपन्न हुई ।
श्री गणेश जी महाराज बालाजी महाराज खाटू श्याम दातार कुलदेवी महालक्ष्मी महाराजा अग्रसेन के जयकारों के साथ शुरू हुई बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज सेवा, संगठन विस्तार तथा आपसी समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर अपने विचार सांझा किये।
सत्र 2026-2028 हेतु पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा अध्यक्ष हेतू श्री नीरज बंसल गोटेवाला का नाम व अश्विनी बंसल विपिन गोयल एवं अन्य सदस्यों द्वारा महासचिव पद हेतु अनिल सिंघल के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे करताल धवनी से सारे सदन द्वारा पारित करने पर नीरज बंसल गोटेवाला को अध्यक्ष व अनिल सिंघल को महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया शेष कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेवारी नए अध्यक्ष व महासचिव को सौंपी गई नये अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी मे दिनेश गोयल उपाध्यक्ष, सुरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, रुपेश गोयल सचिव, दीपक ऐरण सह सचिव, प्रिंस गोयल प्रचार सचिव कार्यकारिणी सदस्य श्री कन्हैया लाल गर्ग, श्री नीरज शेरेवाला, प्रवीण अग्रवाल, अश्विनी बंसल योगाचार्य व चंद्रेश गोयल के नाम की घोषणा की जिसे सारे सदन द्वारा करतल ध्वनी से स्वागत किया गया नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठनात्मक एकता को और सुदृढ करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने व संस्था को सामाजिक व सेवा कार्यों में निरंतर अग्रिम पंक्ति में लाने का विश्वास दिलाते हुए आभार व्यक्त किया।
आज की साधारण सभा में अजय गुप्ता, राकेश झूंथरा, विजय गोयल, दीपक ऐरण, नीरज शेरेवाला, रुपेश गोयल, अश्विनी बंसल योगाचार्य, दिनेश गोयल, अश्विनी बंसल, पवन जिंदल, चंद्रेश गोयल,मुकेश खारिवाल,नीरज बंसल अनिल सिंघल, कन्हैया लाल गर्ग, डॉ अनिल अग्रवाल, अंजनी गर्ग, विपिन गोयल, सुरेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राधेश्याम बंसल, प्रवीण अग्रवाल, चंद्र मोहन सिंघल आदि शामिल हुए।