07/05/2026
जयपुरः युवाओं को पुलिस से जोड़ने के लिए DGP ने यूथ CLG योजना लांच की है. CLG के लिए सदस्यों का चयन स्थानीय स्तर पर आवेदन, साक्षात्कार और पुलिस सत्यापन के आधार पर किया जाएगा. केवल अच्छे चरित्र और सामाजिक प्रतिष्ठा वाले युवाओं को ही शामिल किया जाएगा. जिन व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो सक्रिय राजनीति में हैं या जिन पर किसी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल होने का संदेह है, उन्हें सदस्य नहीं बनाया जाएगा
समूह का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. हर वर्ष एक-तिहाई सदस्यों को बदलकर नए युवाओं को अवसर दिया जाएगा. यदि कोई सदस्य निष्क्रिय रहता है या अनुशासनहीनता करता, तो उसे पहले ही हटाया जा सकेगा वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का कार्यकाल बढ़ाने का प्रावधान भी रखा गया.
युवा CLG के सदस्यों को प्रोत्साहन के तौर पर पुलिस के सामुदायिक भवन ग्राउंड और जिम जैसे संसाधनों में रियायत देने का भी प्रावधान किया गया. ताकि वे अधिक सक्रिय रूप से जुड़ सकें DGP की इस पहल को पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा