Sriganganagarlive

Sriganganagarlive "Your City. Your Voice. Live."

26/05/2026

श्री गंगानगर से स्वामी ब्रह्मदेव जी को उनके अतुल्य कार्यों के पद्मश्री से नवाजा गया

21/05/2026

श्रीगंगानगर लाइव की मुहिम
“हमें भी जीने का अधिकार है, साफ पानी पीने का अधिकार है”
जनजागरण अभियान को मिल रहा लोगों का समर्थन
श्रीगंगानगर। Live द्वारा शुरू की गई जनजागरण मुहिम “हमें भी जीने का अधिकार है, साफ पानी पीने का अधिकार है” अब एक बड़े अभियान का रूप लेती जा रही है। इस मुहिम का उद्देश्य गंग नहर में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाना और प्रशासन को जागरूक करना है।
मुहिम के तहत लोगों से अपील की जा रही है कि वे एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें और साफ पानी को अपना अधिकार मानते हुए इसके लिए संघर्ष करें।
आप भी कमेंट करके अपने सुझाव दे और दूसरों को भी इस मुहिम से जुड़ने के लिए प्रेरित करे।
मुहिम की मुख्य मांगें
• गंग नहर में गिर रहे प्रदूषण पर तुरंत रोक लगाई जाए
• पानी की नियमित जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए
• दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो
• श्रीगंगानगर को स्वच्छ पेयजल की गारंटी दी जाए
आप भी जुड़ें इस मुहिम से!
अपने सुझाव, विचार और समर्थन कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
गंग नहर बचाओ, जीवन बचाओ









21/05/2026

श्रीगंगानगर। गंगनहर में बढ़ते प्रदूषण और पंजाब की तरफ़ से कालूवाला हेड क्षेत्र में कथित रूप से बहकर आ रही मरी हुई मुर्गियों के मुद्दे को लेकर अब आम लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। इसी के विरोध में Live द्वारा “हमें भी जीने का अधिकार है, साफ पानी पीने का अधिकार है” नाम से जनजागरण मुहिम शुरू की गई है।
लोगों का कहना है कि पहले से ही बुड्ढा नाला के जरिए जहरीला और केमिकल युक्त पानी गंगनहर में मिलने की शिकायतें लगातार उठती रही हैं, जिससे क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। अब नहर में गंदगी और मृत पक्षियों के बहने की तस्वीरों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।
इस मुहिम के तहत नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे आगे आएं, अपनी आवाज बुलंद करें और प्रशासन से स्वच्छ पेयजल की मांग करें। सोशल मीडिया पर भी यह अभियान तेजी से फैल रहा है और लोग कमेंट कर अपने सुझाव दे रहे हैं।
मुहिम के मुख्य बिंदु:
• गंगनहर में गिर रहे प्रदूषण पर तुरंत रोक
• पानी की नियमित जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो
• दोषियों पर कार्रवाई हो
• श्रीगंगानगर को स्वच्छ पेयजल की गारंटी मिले
Live ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुहिम से जुड़ें और अपने सुझाव व समर्थन कमेंट बॉक्स में साझा करें, ताकि “गंग नहर बचाओ, जीवन बचाओ” की आवाज़ प्रशासन तक मजबूती से पहुंच सके।

#पीएमनरेंद्रमोदी

20/05/2026

दादा दादी के हाथ से झपट ले गए बच्चा किडनैपिंग हुई कैमरे में कैद😲

20/05/2026

स्वास्थ्य विभाग ने किया हनुमानगढ़ में फैक्ट्री का भंडाफोड़
वार्शिंग पाउडर और कैमिकल से बनाया जा रहा था नकली दूध
हनुमानगढ़। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया है। ग्रामीणों की सूचना पर सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने गांव भूरानपुर में दबिश दी, जहां वार्शिंग पाउडर, कैमिकल व अन्य पाउडरों से नकली दूध तैयार किया जा रहा था।
जांच में सामने आया कि मात्र 3-4 पशुओं के बावजूद करीब 150 लीटर दूध की सप्लाई की जा रही थी। मौके से दूध के सैंपल लिए गए और कैमिकल नष्ट कर दिए गए। विभाग ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ फूड एक्ट के तहत कार्रवाई की बात कही है।

20/05/2026

High Speed car Hit a Men

19/05/2026

आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है। कोर्ट ने साफ किया कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी जगहों से खतरनाक कुत्तों को हटाने के पुराने आदेश में कोई बदलाव नहीं होगा।
डॉग लवर्स की याचिका खारिज करते हुए अदालत ने कहा कि कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सिर्फ एक महीने में 1084 लोग डॉग बाइट का शिकार हुए, जिनमें कई छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आदेश का पालन कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कोई FIR या आपराधिक कार्रवाई नहीं होगी। साथ ही चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

19/05/2026

Address

Sri Ganganagar
335001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sriganganagarlive posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sriganganagarlive:

Share

Category