04/10/2026
आज सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में आयोजित भाईचारा स्नेह मिलन समारोह में सामाजिक एकता और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को लेकर सार्थक विचार साझा किए।
समाज की सबसे बड़ी ताकत हमारा भाईचारा है। समय की जरूरत है कि हम आपसी संवाद बढ़ाएं, एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े हों और छोटी-छोटी बातों को विवाद का रूप लेने से पहले बातचीत से सुलझाएं।
सामाजिक सरदारी की जिम्मेदारी है कि वह निष्क्रिय न रहे, बल्कि आगे आकर समाज को सही दिशा दे। सोशल मीडिया पर फैल रही नकारात्मकता और आपसी विवादों से अपने बच्चों और युवाओं को बचाना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
तीज-त्योहार, सामाजिक आयोजन और सेवा के माध्यम से सर्वसमाज में मेलजोल और विश्वास की परंपरा को और मजबूत करना होगा।
हमारे महापुरुषों ने समाज को जोड़ने, शिक्षा और स्वाभिमान की राह दिखाई। उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखकर अपने जीवन और व्यवहार में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
मजबूत समाज, संस्कारित युवा और आपसी भाईचारा—यही हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है। 🙏
इस अवसर पर सेवानिवृत्त आईएएस श्री युद्धवीर सिंह मलिक जी प्रधान, जाट धर्मशाला। श्री अशोक मलिक जी राष्ट्रीय महासचिव, गथवाला खाप। श्री सुरेंद्र बाणिया जी प्रधान, दहिया खाप। श्री भलेराम नरवाल जी प्रधान, नरवाल खाप। श्री भाने राम जी प्रधान, पंवार खाप। श्री बिजेंद्र जटवारा जी प्रधान, 360 खाप। मास्टर श्रीपाल जी प्रधान, सतगामा खाप। श्री रणधीर सिंह जी प्रधान, सरोहा खाप। श्री सुरेंद्र पांछी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष, लववंशीय खत्री खाप। एडवोकेट सोमबीर आर्य जी राष्ट्रीय प्रवक्ता, श्योराण खाप। श्री निशांत छौक्कर जी चेयरमैन। मुख्यमंत्री के ओएसडी बड़े भाई श्री वीरेंद्र बढ़खालसा जी। श्री जसबीर जी। श्री तीर्थ जी। श्री प्रदीप कोहाड़ बड़वासनी जी एवं समस्त गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस आत्मीय एवं सार्थक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आयोजकों, सामाजिक साथियों, बुजुर्गों और युवा साथियों का हृदय से आभार। आप सभी ने जिस अपनत्व और भाईचारे के साथ इस मिलन समारोह को गरिमामय बनाया, उसके लिए दिल से धन्यवाद। 🙏💐
Captain Abhimanyu Rahul Dagar Binder Danoda Dr. Archana Gupta Pavan Rana