12/11/2023
जय श्रीराम 🙏🏻
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की नगरी अयोध्या में दीपावली के पावन पर्व पर आयोजित भव्य दीपोत्सव नए भारत का एक अनोखा, प्रकाशमय और समृद्ध रूप है।
समस्त देशवासियों के आस्था से जुड़े देश के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के पुनरुत्थान का कार्य पिछले 9 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के भव्य मंदिर का हो रहा निर्माण इसी कटिबद्धता का प्रमाण है।
अयोध्या नगरी में आज 51 घाटों पर 24 लाख से भी अधिक दीप जलाकर मनाया जा रहा दीपोत्सव एक विश्व रिकॉर्ड है। यह भव्य आयोजन दुनियाभर के तमाम श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए दिव्य ऊर्जा का स्रोत बना है।
#अयोध्या_दीपोत्सव_2023