विजयी फ़ोरम

विजयी फ़ोरम We promote local artists both in singing and dancing

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले जी का निधन केवल एक महान कलाकार का नहीं, अपितु एक स्वर्णिम युग का अंत है।उनकी मधुर आवाज़ ने ...
12/04/2026

सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले जी का निधन केवल एक महान कलाकार का नहीं, अपितु एक स्वर्णिम युग का अंत है।

उनकी मधुर आवाज़ ने दशकों तक संगीत प्रेमियों के हृदयों में भावनाओं के अनगिनत रंग भरे और हर गीत को अमर बना दिया। उनका योगदान भारतीय संगीत जगत के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

विनम्र श्रद्धांजलि 🙏

सुर, संगीत और सुनहरी यादें💗
16/03/2026

सुर, संगीत और सुनहरी यादें💗

25/02/2026
समस्त प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🪔
19/10/2025

समस्त प्रदेश वासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।🪔

सोलन में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। 🙏इस अवसर पर अग्रवाल सभा सोलन द्वा...
05/10/2025

सोलन में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। 🙏

इस अवसर पर अग्रवाल सभा सोलन द्वारा विजयी फ़ोरम को समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मुझे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ. राजीव बिंदल जी एवं विशिष्ट अतिथि माननीय डॉ. वीर सिंह रांगड़ा जी, प्रांत संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हिमाचल प्रदेश के करकमलों से प्राप्त हुआ। 🌸

मैं अग्रवाल सभा सोलन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ, विशेष रूप से सभा के प्रधान श्री दिनेश गर्ग जी, वरिष्ठ उप-प्रधान श्री सतीश बंसल जी, महासचिव श्री राकेश अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री राजीव गुप्ता जी तथा सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का, जिनके प्रयासों से यह भव्य आयोजन संभव हो सका।

यह सम्मान पूरे विजयी फ़ोरम परिवार के लिए गर्व का क्षण है और समाज सेवा के प्रति हमारे संकल्प को और अधिक दृढ़ करता है। 🙏

15/09/2025
15/09/2025

🌟 विजयी फ़ोरम परिवार का आभार 🌟

“रफ़ी नाइट सीज़न 10” के इस भव्य और सफ़ल आयोजन को संभव बनाने में आप सभी सदस्यों का योगदान अविस्मरणीय रहा। 🙏

हमारे प्रत्येक सदस्य ने तन-मन-धन से जो सहयोग और समर्पण दिखाया, वही इस आयोजन की वास्तविक शक्ति है। यह केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं थी, अपितु हमारी एकता, हमारी टीमवर्क और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक थी।

✨ इस अवसर पर हम विशेष धन्यवाद देना चाहेंगे विजयी फ़ोरम के चेयरमैन श्री तरसेम भारती जी का, जिनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह आयोजन नई ऊँचाइयों को छू पाया।
साथ ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु भारती जी का भी हार्दिक आभार, जिन्होंने हर कदम पर सहयोग और प्रेरणा प्रदान की।

💐 विजयी फ़ोरम परिवार गर्व की अनुभूति करता है कि हमारे पास ऐसे कर्मठ, समर्पित और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता हैं।

आप सभी का एक बार फ़िर से धन्यवाद एवं आभार!

Address

Ward No. 1
Solan
173213

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when विजयी फ़ोरम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category