District Administration Solan

District Administration Solan Solan is the district HQ of district (created on 1 September 1972) in the state of Himachal Pradesh.

16/05/2026

नगर निगम सोलन, नगर परिषद परवाणू,
नगर परिषद नालागढ़, नगर पंचायत कण्डाघाट
तथा नगर पंचायत अर्की के लिए

मतदान 17 मई, 2026 को
मतदान का समय- प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक

लोकतंत्र का आधार है मतदान
आईए शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प पूर्ण करें।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा

शहरी निकायों के लिए ई.वी.एम. स्थानांतरित शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आज पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिं...
09/05/2026

शहरी निकायों के लिए ई.वी.एम. स्थानांतरित

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आज पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) ज़िला के विभिन्न शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए स्थानांतरित की गई।
इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने दी।
राहुल जैन ने कहा कि गत दिवस सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण की गई थी। उन्होंने कहा कि आज राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों के अनुसार इन ई.वी.एम. को पूरी सुरक्षा के साथ स्थानांतरित किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण ई.वी.एम. भी साथ ही स्थानांतरित की गई हैं।
राहुल जैन ने कहा कि सोलन के लिए 73, कण्डाघाट के लिए 20, नालागढ़ के लिए 19, परवाणू के लिए 18 तथा अर्की के लिए 16 ई.वी.एम. भेजी गई हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त शर्मा तथा कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत एवं दिनेश शुक्ला तथा बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक कमला शर्मा तथा निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 0.

ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच पूर्णशहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की प्रथम स्त...
08/05/2026

ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच पूर्ण

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की प्रथम स्तरीय जांच आज यहां ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में पूर्ण की गई। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी।
राहुल जैन ने कहा कि ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बी.एच.ई.एल.) के अभियंताओं की निगरानी में की जा रही है।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आरम्भ होने के समय हॉल का निरीक्षण किया और पूर्ण कार्यवाही का अवलोकन किया।
राहुल जैन ने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच का कार्य राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुसार पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन शहरी निकाय निर्वाचन को पूर्ण रूप से त्रुटिरहित, निष्पक्ष एवं सफल बनाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर व कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्रकांत शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के राकेश बराड़ सहित ज़िला निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।0.

07/05/2026

ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई को प्रातः 09.00 बजे से - राहुल जैन

शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई, 2026 को प्रातः 09.00 बजे से ठोडो मैदान के समीप नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं इस कार्य के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी राहुल जैन ने दी।
राहुल जैन ने कहा कि नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कण्डाघाट, अर्की तथा नगर परिषद परवाणू एवं नालागढ़ के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली ई.वी.एम. की प्रथम स्तरीय जांच 08 मई, 2026 को की जाएगी। यह कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रथम स्तरीय जांच के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि पूर्ण पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित हो सके।0.

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभउपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य ...
05/05/2026

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने जनगणना-2027 के लिए ज़िला सोलन में नियुक्त 38 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी फील्ड ट्रेनर इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी तरह समझें ताकि जनगणना करने में कोई कठिनाई न आए।
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने ज़िला वासियों से आग्रह किया कि वह जनगणना अधिकारी को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने में सहयोग करें, ताकि जनगणना कार्य को स्टीक रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है। इसमें व्यक्ति वेब पोर्टल www.census.gov.in@se" rel="ugc" target="_blank">www.census.gov.in@se के माध्यम से अपनी जानकारी प्रस्तुत कर सकते है।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ के मास्टर ट्रेनर डॉ. नरेश तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन की रूपा कैथ द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं नोडल अधिकारी जनगणना राहुल जैन, ज़िला मुख्यालय सोलन से जनगणना प्रभारी कोमल गर्ग और प्रियंका भारद्वाज उपस्थित रहे।0.

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षणअतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने आज नगर निगम सोलन के प्रांगण में इले...
02/05/2026

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने आज नगर निगम सोलन के प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का आंतरिक निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्र कांत शर्मा सोलन, सुनील ठाकुर, दिनेश शुक्ला, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, अधीक्षक कमला शर्मा, नगर निगम सोलन के एस.डी.ओ. गोपी सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।0.

02/05/2026

पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय की ओर यातायात समय में बदलाव के आदेश

ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने जनहित में पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात समय निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार पुराना बस अड्डा से पुराना उपायुक्त कार्यालय चौक की ओर यातायात सांय 08.05 बजे से आरम्भ होगा। पूर्व में यह समय 08.15 बजे निर्धारित किया गया था।
अन्य सभी शर्ते 02 मार्च, 2026 को जारी आदेशों के अनुरूप यथावत रहेंगी।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं।
यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 तथा 117, सड़क नियमन नियम, 1999 के नियम 15 तथा 17 एवं हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1999 के नियम 184 तथा 196 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।0.

29/04/2026

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आवश्यक आदेश जारी

ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आवश्यक आदेश जारी किए हैं।
इन आदेशों के अनुसार ज़िला सोलन की परिधि में कोई भी व्यक्ति शस्त्र अधिनियम, 1959 की परिभाषा के अनुसार आग्नेय अस्त्र तथा गोला बारूद साथ लेकर नहीं चल सकेगा।
यह आदेश पुलिस, अर्द्ध सैनिक बल, सुरक्षा बल, ऑन ड्यूटी सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कर्मी, बैंकों के अधिकृत सुरक्षा कर्मी तथा वैध कारणों के साथ विशेष अनुमति प्राप्त अन्य व्यक्तियों पर लागू नहीं होंगे।
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस अधीक्षक सोलन तथा पुलिस अधीक्षक बद्दी इन आदेशों की अक्षःरश अनुपालना सुनिश्चित बनाएंगे तथा उल्लंघन की स्थिति में विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लाएंगे। आदेशों के उल्लंघन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं तथा शहरी स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने अथवा दो माह की अवधि तक जो भी पहले हो, लागू रहेंगे।
यह आदेश स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन तथा जनहित में जारी किए गए हैं। 0.

29/04/2026

नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रस्तुत

सोलन ज़िला के नगर परिषद नालागढ़ के निर्वाचन, 2026 के सम्बन्ध में आज नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार नालागढ़ हुस्न चंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद नालागढ़ के लिए आज कुल 04 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 4 के लिए नीना राणा, निवासी वार्ड नम्बर 4, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर 6 के लिए हर्ष लता, निवासी वार्ड नम्बर 6, नालागढ़, वार्ड नम्बर 3 के लिए महेश कुमार, सुपुत्र रामेश्वर दास, निवासी वार्ड नम्बर 8, नालागढ़ तथा वार्ड नम्बर 9 के लिए दौलत राम, सुपुत्र राम दित्ता, निवासी वार्ड नम्बर 9, नालागढ़ ने नामांकन प्रस्तुत किया।0.

29/04/2026

नगर निकाय के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रस्तुत

सोलन ज़िला के नगर निगम सोलन, नगर परिषद परवाणू, नगर पंचायत अर्की और नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन, 2026 के सम्बन्ध में आज से नामांकन प्रक्रिया आरम्भ हुई।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 3 कथेड़ के लिए गौरव सुपुत्र स्व. देवी प्रकाश, निवासी वार्ड नम्बर 3, 16/2, द मॉल रोड सोलन, तहसील एवं ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी, नगर परिषद परवाणू एवं उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 9 के लिए ऋचा शर्मा, सुपुत्री स्व. विजय कुमार शर्मा, निवासी प्लाट नम्बर 60, सैक्टर 1, परवाणू, ज़िला सोलन, हि.प्र. ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 7 शीला ककड़ के लिए ओम प्रकाश, सुपुत्र विद्या धर, निवासी वार्ड नम्बर 7, अर्की ने नामांकन प्रस्तुत किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 4 नामांकन प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि आज नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 2 हिमुडा के लिए पुनित शर्मा सुपुत्र हरि बल्लभ शर्मा, निवासी नज़दीक हिमुडा कॉलोनी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 3 पड़ाव के लिए राहुल ठाकुर सुपुत्र गुरुदयाल सिंह, निवासी नज़दीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कण्डाघाट तथा विवेक अग्रवाल सुपुत्र विजय अग्रवाल निवासी वार्ड नम्बर 6 कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर 7 बृजेश्वर महादेव के लिए शिप्रा ठाकुर, निवासी वार्ड नम्बर 7 नज़दीक न्यू हास्पिटल कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।0.

Address

Mini Secretariat Solan
Solan
173212

Opening Hours

9am - 5pm

Telephone

+911792220656

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Administration Solan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to District Administration Solan:

Share