Guddu Sa Fan Club

Guddu Sa Fan Club सोजत के जननायक गुड्डू सा

26/01/2021

वार्ड 33 से ज्योति टांक को भारी मतो से विजयी बनाये |

25/01/2021

जिस देश की ओर दूसरे देश सम्मान से देखते है, जिस सोने की चिड़िया की चमक दुनिया वालों को हमेशा आकर्षित करती रही, ऐसे हमारे प्यारे भारत देश पर समय समय पर बुरी ताक़तों ने बुरी नज़र डाली और इसकी सम्पूर्णता को खण्डित और अव्यवस्थित करने की नाकाम कोशिश करते रहे, पर वे आतंकी इस देश की गौरवशाली छवि पर आतंकवाद फैला कर दाग नहीं लगा पाए ।
हमारे ओजस्वी, मेहनती, सोजत में हिन्दू जागृति फैलाने वाले श्री गुड्डू सा ने समय समय पर अपनी खूंखार और हृदय को छू जाने वाली वाणी से सबको आगाह किया और सतर्क रहने के लिए हर पल जागृत किया ।
ऐसे महान व्यक्तित्व को आज भी सोजत की जनता बहुत याद करती है । है ईश्वर ! क्यों छीन लिया उस महान व्यक्तित्व को हमसे ?

#गुड्डुसा # आतंक #हिन्दू #जोश #भारत

25/01/2021

हिन्दू धर्म जागृति फैलाने वाले हमारे प्रिय गुड्डू सा हमारे बीच नही, पर हम उनके इस संघर्ष को याद करते हुए अपनी ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते है ।

#भाजपा #गुड्डू सा

सोजत के प्रशासन के हर व्यक्ति को प्रभावित करने वाले, सोजत में शांति को कायम रखने में अहम भूमिका निभाने वाले, पुलिस केस औ...
24/01/2021

सोजत के प्रशासन के हर व्यक्ति को प्रभावित करने वाले, सोजत में शांति को कायम रखने में अहम भूमिका निभाने वाले, पुलिस केस और कार्यवाही को साथ मे बैठकर आपसी समझाइश से अकेले ही सुलझा देने वाले, सोजत में पुलिस हो चाहे प्रशासन, नई पोस्टिंग होते ही जिनसे प्रशासनिक अधिकारी सबसे पहले मिलने वाले, ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व, जिन्होंने बिना वर्दी के ही उस वर्दी का मान बढ़ दिया, हमारे प्रिय गुड्डू सा की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे ।
यह तस्वीर उनके इस अविस्मरणीय व्यक्तित्व को बहुत अच्छे से दर्शाती है । सोजत के तात्कालिक CI साहब अमरसिंह जी चम्पावत साहब, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता सोहन जी मेवाड़ा, राजेश जी अग्रवाल और कैलाश जी चांवला के साथ गुड्डू सा की यह तस्वीर उनके प्रेम की धारा को बखूबी दर्शाते हैं ।

#सोजत #गुड्डुसा #गुड्डू #प्रशासन #सोजतपुलिस #वर्दी #विश्वहिंदुपरिषद #प्रेम #ओजस्वी

हिन्दू-धर्म की पताका हर ओर फैलाने में तत्पर, अविश्वसनीय ऊर्जा से भरपूर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उर्फ शाखा के सच्चे...
24/01/2021

हिन्दू-धर्म की पताका हर ओर फैलाने में तत्पर, अविश्वसनीय ऊर्जा से भरपूर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) उर्फ शाखा के सच्चे स्वयंसेवक, भगवा रंग की चमक से सभी को ओतप्रोत करने वाले, सोजत के युवा साथियों के प्रेरणास्त्रोत, ओजस्वी वाणी के धनी, वरिष्ठ अधिवक्ता और अतुलनीय व्यक्तित्व के धनी आनंद जी भाटी साहब से प्रेरणा पाकर जन-जन के हितैषी और मधुभाषी गुड्डू सा ने सोजत की जनता को जाग्रत कर दिया ।
ऐसा व्यक्तित्व रखने वाले हमारे प्रिय गुड्डू सा को प्रणाम और शत शत नमन ।

#भारतमाताकीजय #आरएसएस #राष्ट्रीयस्वयंसेवक #हिन्दू #सोजत #गुड्डूसा

जन-जन जिनकी ओजस्वी वाणी को सुनने के लिए व्याकुल रहते थे, हृदय में जिनके लिए अपनत्व रखते थे, संत-महात्मा भी जिनसे मिलकर ब...
24/01/2021

जन-जन जिनकी ओजस्वी वाणी को सुनने के लिए व्याकुल रहते थे, हृदय में जिनके लिए अपनत्व रखते थे, संत-महात्मा भी जिनसे मिलकर बहुत प्रसन्न होते थे, निगाहें भी जिनकी ओर एक टक हो जाती थी, जिनसे मिलकर सोजत की जनता ठंडक पाती थी, सोजत की जनता को जागरूक करके उनमे एक अद्वितीय ऊर्जा का संचार करने वाले सोजत के सच्चे सपूत और हर माँ के लाडले स्वर्गीय गुड्डू सा को जब भी याद करते है, उनकी वाणी याद आती है ।
हम उस महान आत्मा के चरणों मे सादर नमन करते है ।

#गुड्डूसा #वाणी #ओजस्वी #विश्वहिंदुपरिषद #जननायक

।। राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम ।।जिस प्रकार श्रीरामजी के परमभक्त बनकर उनके हर कार्य को बजरंगबली हनुमानजी ने ...
19/01/2021

।। राम काज किन्हें बिनु, मोहि कहां विश्राम ।।

जिस प्रकार श्रीरामजी के परमभक्त बनकर उनके हर कार्य को बजरंगबली हनुमानजी ने पूरा किया, उसी प्रकार हनुमान जी से प्रेरणा लेकर, हमारे धर्मप्रणेता गुड्डूसा ने भी जब भी उनके अवसर मिला, बिना कहे राम काज को हाथ मे लेकर, उसको पर लगाया ।

रामभक्ति में लीन रहकर, हर धर्म के कार्य के प्रति तत्परता दिखाकर, दशहरे पर रामपालकी यात्रा के अग्रसर बनकर और हनुमान जयंती के भव्य जुलूस निकलवाकर,श्री गुड्डूसा ने सोजत की धरती को अपने नेक कार्यों और भी पावन कर दिया ।

उस महान आत्मा के कार्य हम सोजत वासियों के लिए प्रेरणास्रोत थे, है और हमेशा रहेंगे । आशा है कि ईश्वर हमें भी उनके जैसा नेक व्यक्ति बनने के गुणों से लाभान्वित करे ।

धन्यवाद ।

"राम नाम का महत्व ना जाने,
वो अज्ञानी अभागा है,
जिसके दिल मे राम बसा वो,
सुखद जीवन पाता है ।"

#गुड्डुसा #जयश्रीराम #सीताराम #हनुमान

धर्म-कर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास को अपना लक्ष्य बनाकर, हिन्दू धर्म के भगवे को शिखर पर पहुँचाने के लिए, और संत...
17/01/2021

धर्म-कर्म के प्रति सच्ची श्रद्धा और विश्वास को अपना लक्ष्य बनाकर, हिन्दू धर्म के भगवे को शिखर पर पहुँचाने के लिए, और संत महात्माओं की शरण मे रहकर ज्ञानार्जन करके, हमारे प्रिय जननायक गुड्डू सा ने अपनी एक अद्वितीय पहचान बनाई और सभी के मन मे एक अलग जगह बनाई ।
इसी रीति को कायम रखते हुए, गुड्डू सा को भी जाडन अधिपति महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महाराज महेश्वरानंद जी का सानिध्य प्राप्त हुआ ।
सही कहा है किसी ने, संत महात्माओं के शरणों में ही स्वर्ग का आनंद है । आशा करते है कि हमे भी ईश्वर ऐसी महान विभूतियों के जीवन का सा आनंद प्रदान करे ।
धन्यवाद ।

#गुड्डुसा #नमन #महेश्वरानंद #हिन्दू #धर्म #महामंडलेश्वर

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी (डॉक्टर साहब ) और श्री माधवराव जी गोलवलकर (गुरु जी)...
17/01/2021

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ श्री केशव बलिराम हेडगेवार जी (डॉक्टर साहब ) और श्री माधवराव जी गोलवलकर (गुरु जी) के कार्यों, पुस्तको, गाथाओं और उद्बोधनों से प्रेरणा पाकर, उनके भारत को एक संघठित हिन्दू राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए, श्री गुड्डू सा ने, बचपन से ही आरएसएस से जुड़े रहकर, निःस्वार्थ सेवाभावना, आदर, सत्कार, प्रेम और एक सज्जन पुरुष बनने के सारे गुण बचपन से ही अर्जित करते रहे ।
उनकी ये प्यारी मुस्कान और हर सोजत वासी के प्रति सेवा भावना ही उनके अद्भत व्यक्तित्व की एक अमित पहचान बन गयी ।
आज हम उस महान विभूति को सादर नमन करते है और ये प्रण लेते है कि उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर, उनकी ही तरह एक अच्छे, सच्चे और सज्जन पुरुष बनके बताएंगे ।
यही उनके लिए हमारी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
सादर नमन सोजत के जननायक ।

#भगवा #हिन्दू #गुड्डुसा #नमन

Address

Sojat
306104

Telephone

+919414123105

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guddu Sa Fan Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category