01/10/2024
चुनाव में झूठे वादे कर सत्ता में आओ और सत्ता में आते ही उन वादों को भूल जाओ, ये कांग्रेस की पुरानी आदत है। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना जैसे राज्य कांग्रेस की वादाखिलाफी से जूझ रहे हैं।
🚫 हिमाचल में महिलाओं को 15,00/महीने देने का वादा किया था, लेकिन आज भी महिलाएं इस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रही हैं।
🚫 हिमाचल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज हिमाचल बेरोजगारी में नंबर वन पर पहुंच गया है।
🚫 हिमाचल में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन इसको पूरा करने की जगह कांग्रेस की सरकार ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना तक को बंद कर दिया।
🚫 किसानों की अनदेखी के कारण कर्नाटक में 15 महीनों में 1200 किसानों ने आत्महत्या की है।
🚫 कर्नाटक में महिलाओं, किसानों और दलित व पिछड़े वर्ग के लिए झूठे वादे करने वाली कांग्रेस ने जम कर भ्रष्टाचार मचाया है। कांग्रेस ने SC/ST वर्ग के लिए आवंटित फंड में भारी कटौती कर दलित वर्ग के साथ अन्याय किया।
कांग्रेस ने हमेशा खटाखट झूठ बोलकर आम जनता को ठगने का काम किया है। लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस के झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है।
#धोखेबाज_कांग्रेस
#वादाखिलाफी
Kanwar Sanjay Singh Highlights