राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाऐ-Rvy

  • Home
  • India
  • Siwana
  • राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाऐ-Rvy

राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाऐ-Rvy राजीव गांधी युवा वोलेंटियर द्वारा राजस्थान सरकार की तमाम योजनाओं का प्रसार-प्रचार

06/07/2023

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया ने विभागीय पीपीपी शाखा की विभिन्न राज्य राजमार्ग परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग की सभी परियोजनाओं की कार्ययोजना इस प्रकार से बनाई जाए कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित न हो और कार्य समय पर पूर्ण हो जाए।

06/07/2023

मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने केन्द्रीय कोयला मंत्रालय के सचिव श्री अमृत लाल मीना से मुलाकात कर केन्द्र और राज्य के बीच कोयला आपूर्ति और बिजली उत्पादन से संबंधित लंबित मुद्दो पर चर्चा की।

06/07/2023

नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में बुधवार को केंद्रीय खाद्य मंत्री श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रियों की बैठक में राजस्थान का पक्ष रखते हुए राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून की मूल भावना का सम्मान करते हुए राज्यों को दिए जाने वाले गेहूं का कोटा जल्द बढ़ाना चाहिए, ताकि जरूरतमंद प्रदेशवासी इस कानून से लाभान्वित हो सकें।

09/04/2023

शासन सचिवालय में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त संभागीय आयुक्तों एवं जिला कलेक्टरों के साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर अलग-अलग चरणों में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आमजन को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए संबंधित विभागों और जिला कलेक्टर्स को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना आवश्यक है।

09/04/2023

राज्य की जनकल्याणकारी और महंगाई से राहत दिलाने वाली योजनाओं को लेकर राज्य सरकार शहरी वार्डों से लेकर गांवों में शिविर लगाएगी। शिविरों के आयोजन को लेकर मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने शासन सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने वीसी के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों, समस्त संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

09/04/2023

मुख्यमंत्री श्री Ashok Gehlot ने पेपरलीक प्रकरणों और नकल माफिया में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) में स्पेशल टास्क फोर्स (एंटी चीटिंग) के गठन के आशय के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। श्री गहलोत ने इस टास्क फोर्स के संचालन के लिए 39 नवीन पदों के सृजन तथा आवश्यक संसाधनों हेतु वित्तीय प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है।

01/04/2023

मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा द्वारा जयपुर के बसेडी, गुड़ा कुमावतान, बस्सी झाझड़ा और बालोलाई गांवों में कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों का अवलोकन किया और प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। यहां पर 300 से अधिक कृषकों द्वारा ग्रीन हाउस में खेती की जा रही है।

01/04/2023

सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने शुक्रवार को बताया कि 1 अप्रैल से सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए 20 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन शुरू कर दिया गया था।

01/04/2023

गहलोत साहब है तभी संभव है...
#जादूगर_जादूगर
धन्यवाद जी

31/03/2023

जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने एक आदेश जारी कर जयपुर जिले में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत बाल विवाह रोकने के लिए निरोधात्मक एवं दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

31/03/2023

राज्य में पालतू जीव-जंतुओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जीव जंतु कल्याण बोर्ड ने प्रभावी कदम उठाते हुए राज्य में संचालित डॉग ब्रीडर्स एवं पेट शॉप्स का पंजीयन जीव जंतु कल्याण बोर्ड में करवाना अनिवार्य कर दिया है। पंजीयन के लिए राज्य में प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स नियम 2017 व 2018 को लागू कर दिया गया है।

31/03/2023

खाद्य मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने शासन सचिवालय में आयोजित खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में 5 लाख 4 हजार 220 नये परिवारों को जोड़ा गया है।

Address

Siwana
Siwana

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजस्थान सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाऐ-Rvy posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share