30/05/2026
मैं आज स्वयं को अत्यंत गर्वान्वित और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय भाई द्वारा उनकी लिखित पुस्तक भेंट कर मुझे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर द हेलमेट मैन ऑफ इंडिया (श्री राघवेद्र कुमार जी ), आकाशवाणी के वरिष्ठ पत्रकार श्री मनीष सिन्हा जी, समाजसेवी श्री पर्णव जी तथा समाजसेवी श्री पवन द्विवेदी जी भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इस अवसर को और अधिक गरिमामय बना दिया।