बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया :- BSWA Team

  • Home
  • India
  • Siwan
  • बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया :- BSWA Team

बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया :- BSWA Team जय भीम जय भारत

18/02/2025
22/03/2024

बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की स्थापना मान्यवर रोहताश मेहरा ने दिनांक 7 जुलाई 2016 को कैथल में की गई। सबसे पहले जिन साथियों ने बसवा टीम में पदाधिकारी लगाया गया उसमें अमन कुतुबपुर, बंसीलाल मेहरा , अमन जांगड़ा , विक्रम थाना , जोरा सिंह व ईश्वर मेहरा रहे। 2019 में गुरुदेव बडसीकरी ने भी बसवा टीम में काम करना शुरू किया। ओर बसवा टीम का कारवां बडता चला गया। बसवा टीम के द्वारा 28 फरवरी 2020 को पुस्तकालय खोलने की शुरुआत की गई । 2016 से पहले भी रोहताश मेहरा, अमन कुतुबपुर व गुरुदेव बडसीकरी ने पुरे देश में काम किया ओर फ्री ट्यूशन सेंटर कई गांव में खुलवाए ओर पुस्तकालय भी खोलने का कार्य किया। बसवा टीम के माध्यम से ओर बहुजन समाज के सम्मानित साथियों के सहयोग से अभी तक 51 पुस्तकालय खुल चुके हैं। बसवा टीम के पास जो भी पैसा आता है उसे टीम के पदाधिकारी व्हाट्सएप ग्रुप में डाल देते हैं। जब भी कोई कार्यक्रम ओर पुस्तकालय खोला जाता है उनके उपर आने वाला सारा खर्च की जानकारी भी व्हाट्सएप ग्रुप में डाली जाती हैं। ताकी पारदर्शिता बनी रहे ओर सहयोग करने वाले साथियों को यह पता हो सके कि उनके द्वारा दिया गया पैसा कहां खर्च हुआ है। बसवा टीम ने गरीब व अनाथ बहनों की शादी में भी आर्थिक सहयोग करना शुरू किया अभी तक लगभग 10 गरीब लड़कियों कि शादी में सहयोग कर चुके हैं। बसवा टीम शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का कार्य करती है। जो बच्चे 10th, 12th व उच्च शिक्षा में अच्छे अंक लेकर अव्वल आते हैं उन सभी को प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में पुरस्कार देकर प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। ताकी बच्चों का मनोबल बढ़े ओर शिक्षा के प्रति उनका लगाव बना रहे। बसवा टीम की एक मुख्य टेग लाईन है *""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य* । सरकार की गलत नीतियों का भी बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की टीम अन्य समाजिक संगठनों के साथ तन-मन-धन से खड़ी रही है। बसवा टीम बहुजन समाज में जन्मे संतों - महापुरुषों के जन्मदिन व परिनिर्वाण दिवस पर सेमिनार आयोजित करती है। बसवा टीम बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी व महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गांव - गांव जन जागरण अभियान भी चलाती रहती है। बसवा टीम दो मुख्य कार्यक्रम जनवरी में माता सावित्रीबाई फुले जयंती व जुन-जुलाई में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हर वर्ष करती है। पौधारोपण व रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया गया है।

बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया व बहुजन समाज वेलफेयर एसोसिएशन निम्नलिखित उद्देश्यों को लेकर समाज में कार्य कर रही है।
1. युवाओं को फुल-अंबेडकर विचारधारा से जोड़ना ।
2. युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करके खाली पड़ी चौपालों को पुस्तकालय में बदलना ।
3. युवाओं को सामाजिक रूप से संगठित करना और सामाजिक कार्य के प्रति प्रेरित करना ।
4. स्कूलों, कॉलेजों , विश्वविद्यालय एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों में हो रहे भेदभाव के प्रति जागरूक करना ।
5. भारतीय संविधान के प्रति जागरूक करना ताकि सभी व्यक्तियों को अपने हक-अधिकार और कर्तव्य का बोध हो।
6. प्रतिनिधित्व के प्रति जागरूक करना ।
7. समाज को अंधविश्वास व नशे से दूर करना।
8. माता-पिता वह परिवार के प्रति जो कर्तव्य है उसके निर्वाह करने के प्रति जागरूक करना।
9. पौधारोपण करना।
10. समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करना।
11. गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग करना।

यह वह उद्देश्य है जिसके आधार पर हम अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।

""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्यजय भीम साथियों बसवा टीम ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव दयालपुर में दो बहनों की शादी के लिए दो...
28/01/2024

""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य

जय भीम साथियों बसवा टीम ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव दयालपुर में दो बहनों की शादी के लिए दो पेटी 6 फुटी भेज दी गई है। जिनके माता-पिता नहीं है। दोनों पेटियां 9250 रू की आई है। बसवा टीम शिक्षा के क्षेत्र के साथ - साथ गरीब बहनों की शादी में भी सहयोग करती है। इस मौके पर बसवा संस्थापक रोहताश मेहरा, बसवा प्रदेश चेयरमैन विक्रम थाना, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन पठानिया, बसवा टीम के वरिष्ठ सदस्य विनय सिंहमार व कुरुक्षेत्र बसवा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रदीप पठानिया मौजूद रहे।

🙏🙏🙏✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️🙏🙏🙏
बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया
बहुजन समाज वेलफेयर एसोसिएशन (रजि०)
Name :- Bahujan Samaj Welfare Association (Regd..)

Current Account no- 2085102100000072

IFSC- PUNB0208510

PNB Bank Kaithal

Call - 9466866452

Rohtash Mehra

""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्यजय भीम साथियों आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को गांव खानपुर में पुस्तकालय के लिए 10 कुर्सी व 11 ...
15/01/2024

""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य

जय भीम साथियों आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को गांव खानपुर में पुस्तकालय के लिए 10 कुर्सी व 11 महापुरुषों के छायाचित्र भेंट किए गए। यानी की कुल 5800 रू का सामान भेंट किया गया। यह सामान 51वें पुस्तकालय में आप सभी साथियों के सहयोग से बसवा टीम के माध्यम से भेजा गया है। इस मौके पर बसवा संस्थापक रोहताश मेहरा, बसवा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ सदस्य विक्रम लोन, सोहन लाल खानपुर व मुकेश कुमार मौजूद रहे।

बसवा टीम
बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया।

जय भीम साथियों ""BSWA"' शिक्षा प्रथम उद्देश्यचलों कैथल आओ कैथल पहुंचो कैथल3 जनवरी 2024 सुबह 10:00 बजेस्थान - पवन वाटिका ...
24/12/2023

जय भीम साथियों
""BSWA"' शिक्षा प्रथम उद्देश्य

चलों कैथल आओ कैथल पहुंचो कैथल
3 जनवरी 2024 सुबह 10:00 बजे
स्थान - पवन वाटिका खुराना बाईपास कैथल
माता सावित्रीबाई फुले जी व माता फातिमा शेख जी
के जन्मदिवस के उपलक्ष में शिक्षक दिवस समारोह , शौर्य दिवस व वार्षिक अधिवेशन बसवा टीम को सफल बनाने के लिए सभी साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
🙏🙏🙏✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️🙏🙏🙏
बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया
बहुजन समाज वेलफेयर एसोसिएशन (रजि०)

**बसवा टीम ने किया 50 वां पुस्तकालय में सहयोग**""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की ...
18/09/2023

**बसवा टीम ने किया 50 वां पुस्तकालय में सहयोग**

""BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य

बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की टीम ने आज ई.वी. रामासामी पेरियार जी के जन्मदिन के अवसर पर आज गांव ढुंढवा मे महापुरुषों के छायाचित्र व बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के वोल्यूम भेंट कर 50 वें पुस्तकालय की करी शुरुआत।

आज बसवा टीम का अर्धशतक लग चुका। यह सब आप सभी साथियों के सहयोग व आशीर्वाद से संभव हो पाया है। इसके लिए समाज के सभी सम्मानित साथियों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद।

24/06/2023

"'BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य

*BSWA 7वां स्थापना दिवस समारोह*

*28 जून 2023* को सुबह 9:30 बजे *डॉ0 भीम राव अम्बेडकर भवन नरवाना* में 7वां स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
*बसवा टीम द्वारा स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य भी किया जाएगा*।

जिन बच्चों के *10वीं व 12वीं में 80% हैं* ओर साथ है *UG/PG में 65% हैं* उन सभी छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश की *पुस्तकालय टीमों* व *सामाजिक संगठनों* को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन साथियों ने किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा पास की हो या साल 2020 से अब तक नौकरी प्राप्त की हो उन सभी सम्मानित साथियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

9466866452
रोहताश मेहरा सदस्य BSWA Team

गजब हरियाणा राष्ट्रीय समाचार पत्र के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में बसवा संस्थापक रोहताश मेहरा को गुलदस्ता देकर सम्मानि...
18/06/2023

गजब हरियाणा राष्ट्रीय समाचार पत्र के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में बसवा संस्थापक रोहताश मेहरा को गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हुए गणमान्य साथी।

"'BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य *BSWA 7वां स्थापना दिवस समारोह* जय भीम साथियोंबहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया व बह...
18/06/2023

"'BSWA"" शिक्षा प्रथम उद्देश्य

*BSWA 7वां स्थापना दिवस समारोह*

जय भीम साथियों
बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया व बहुजन समाज वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा (रजि0) के तत्वावधान में *28 जून 2023* को सुबह 9:30 बजे *डॉ0 भीम राव अम्बेडकर भवन नरवाना* में 7वां स्थापना दिवस व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सभी सम्मानित साथियों ने निवेदन है की आप सभी साथी कार्यक्रम में बड चड़ कर भाग ले ओर कार्यक्रम में जरूर पहुँचें ताकि बसवा टीम के कार्यकर्ताओं का मनोबल बडे ओर अधिक मेहनत से कार्य कर सकें।
*बसवा टीम द्वारा स्थापना दिवस समारोह में प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य भी किया जाएगा*।

इस कार्यक्रम में *10वीं व 12वीं में 80% हैं* ओर साथ है *UG/PG में 65% हैं* उन सभी छात्र - छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश की *पुस्तकालय टीमों* व *सामाजिक संगठनों* को भी सम्मानित किया जाएगा। जिन साथियों ने किसी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा पास की हो या साल 2020 से अब तक नौकरी प्राप्त की हो उन सभी सम्मानित साथियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

*बसवा टीम गांव - गांव जाकर चौपालों को पुस्तकालय में तब्दील करने का कार्य करती हैं।*

समाज के सम्मानित साथियों के सहयोग से अभी तक बसवा टीम द्वारा *50 पुस्तकालय* का आंकडा लगभग पुरा होने वाला है। जिनमें से *100+ साथियों ने नौकरी भी प्राप्त कर ली है*। जल्दी ही ओर भी सफलता इन पुस्तकालयों से मिलेगी साथ ही अन्य गांव में भी बसवा टीम पुस्तकालय खोलने का कार्य करेगी।

*बसवा टीम*
बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया

Address

Siwan
136027

Telephone

+919466866452

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया :- BSWA Team posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to बहुजन स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया :- BSWA Team:

Share

Category