10/10/2022
आज हमने अपने आवास पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता अमित जी को बुलाकर क्षेत्र के कुछ समस्याओं का निष्पादन हेतु बैठक किए | जिसमें मानपुर पतेजी पंचायत के बारीटोला मे बिजली का तार जमीन पर से जा रहा है |वहां पर पोल लगाने को कहें| हमारे गांव मुगलानीपुर में एग्रीकल्चर का तार चोरी हो गया है उस पर उन्होंने थाना मे F. I. R दर्ज किया और चोरी हुए तार के जगह नया तार 7 दिनों में लगाने के लिए कहें और मीटर संबंधित और कोई नए कृषि कार्य हेतु कनेक्शन ऑनलाइन करवाएं गया | आसाव बाजार में एक नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात भी हुआ | ताकि बाजार के व्यवसाय लोगों को बिजली सेवा में कोई दिक्कत ना हो | आसाव पंचायत के देवरिया बारी टोला में भी ट्रांसफार्मर लगाने का पूर्ण आश्वासन उन्होंने मुझे दिया| क्षेत्र की कई समस्याओं समय से हमने उनको अवगत करा दिए है उन्होंने जल्द काम करने विश्वास दिए है |