संस्था का नाम - यंग यूनिटी वेलफेयर एसोसिएशन
संस्था का पता - कस्बा - पैंतेपुर , तह. महमूदाबाद ,जिला-सीतापुर
संस्था का कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश .
@ संस्था के उद्देश्य @
@ इन्सानियत के नाते @
1.जनसाधारण का सामाजिक, मानसिक, नैतिक, चारित्रिक एवं शैक्षिक,बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास करना,एवं लोगों में देश प्रेम एवं वैचारिक सामन्जस्य का व
िकास करना..
2.प्रौढ़ शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, प्रतियोगात्मक शिक्षा, कम्प्यूटरीकृत शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा सम्बन्धी लोगों को निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रदान करना..
3.समय -समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संगोष्ठी, सम्मेलन, जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक जागरूकता अभियान , जागरूकता रैली एवं पल्स पोलियो प्रतिरक्षण शिविरों आदि का आयोजन करना..
4.पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्रदूषण नियंत्रण, मृदा परीक्षण एवं भूमि सुधार सम्बन्धी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना..
5.नशामुक्ति, परिवार कल्याण, टीकाकरण, प्रसंस्करण, पशु-पक्षी एवं जीव-जन्तु संरक्षण, खाद्य प्रसंस्करण, जल प्रबन्धन एवं जल संचयन, दुग्ध उत्पादन एवं दुग्ध विकास से सम्बन्धित कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना..
6.वैकल्पिक ऊर्जा विकास एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना..
7.अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों, अल्पसंख्यकों, दलितों एवं ग्रामीण नवयुवकों को रोजगार-परक निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराना..
8.समाज कल्याण हेतु दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोहों को प्रोत्साहन देना..
9.जनहितार्थ चिकित्सालय, अनाथालय, वृद्धा आश्रम, छात्रावास, विधवा आश्रम एवं नशामुक्ति केन्द्र की स्थापना करना..
10.ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, जल एवं भूमि प्रबन्धन एवं कूड़ा-कचरा प्रबन्धन कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करना..
11.गौ संरक्षण हेतु गौशालाओं की स्थापना एवं प्रचार-प्रसार करना..
12.दैवीय आपदाओं(सूखा,बाढ़ आदि) के समय पीड़ितों की हर संभव सहायता करना..
13.महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा, वेश्यावृत्ति, भेदभाव जैसी कुरीतियों एवं कुप्रथाओं के निवारण हेतु शिविरों एवं रैलियों के माध्यम से प्रशिक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना तथा महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने का प्रयास करना एवं स्वावलम्बी बनाने का प्रयास करना..
14.नारी सुरक्षा के प्रति समाज को जागरूक करना.
15.सड़क व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कार्य करना एवं सड़क सुरक्षा के लिए प्रचार-प्रसार करना..
16.समाज के विकलांग व्यक्तियों, नेत्रहीनों, मजदूरों, महिला श्रमिकों, कृषकों, विधवाओं एवं वृद्धों के कल्याण हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार एवं संचालन करना..
17.मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा साहित्यिक सांस्कृतिक के विकास के लिए प्रचार-प्रसार करना..
18.समाज कल्याण एवं समाज विकास हेतु सदैव पूर्ण निष्ठा के साथ तत्पर रहना..
19.भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ अभियान चलाना.////
~जय भारत जय भारतमाता~