25/04/2019
२९ धौरहरा लोकसभा की बुध्दिजीवी जनता से अपील
जैसा कि आप सभी मेरे बारे में जानते ही हैं कि मैं एक शान्ति प्रिय , हमेशा न्याय और सिध्दान्त पर चलने वाला , सेवा भावी , सभी के सुख दु:ख में हमेशा साथ देने वाला व्यक्ति हूं । मैंने लोकसभा में अपना पर्चा भरा था । लेकिन रिटर्निंग अफिसर का सत्ताधारी दल के साथ सांठगांठ हो जाने के कारण जान बूझ कर मेरा नामांकन पर्चा पूरा वैध होने के बावजूद खारिज कर दिया गया । डीएम , आब्जर्वर एवं चुनाव आयोग से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई । इससे यह सिध्द होता है कि केंद्र व राज्य सरकार तक मेरे जीतने की सूचना थी , इसलिए जानबूझकर मेरा पर्चा खारिज कराया गया । अब मैंने न्याय पाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति महोदय , माननीय मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय , मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत एवं अन्य कई सम्बंधित अधिकारियों को अपना प्रतिवेदन भेजा है । साथ ही मा. उच्च न्यायालय में रिट याचिका दायर कर दी है । देखते हैं कि विधि का विधान क्या है । आप सभी जानते ही है मैं कि मोदी के समर्थन में ही था लेकिन इन सत्ता लोलुप नर पिशाचों ने मेरे संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है । मेरी क्या गलती थी , क्या किसी का चुनाव लड़ना गलत हैं , मुझे चुनाव लड़ने दिया जाता भले ही मैं दस वोट पाता । और मेरे ही साथ कुल चौदह पर्चे जानबूझकर खारिज किए गये । हम लोगों की " हाय " उन भ्रष्ट अधिकारियों के साथ इन मद में चूर सत्ताधारियों को भी ले डूबेगी ।
न्याय पाने के लिए ईश्वर और आप सबकी शरण में...
अजय वर्मा
प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक)
९४५०३८३४३३