Satya ki awaz only live stm

Satya ki awaz only live stm news reporter aginst the political parties always stand for truth and justice for india

31/08/2026

अंचल कार्यालय, डुमरा सीतामढ़ी में जमकर चले चप्पल जूते, वीडियो वायरल।।
नोट: विस्तृत जानकारी थोड़ी देर में।



24/08/2026

आज पुपरी में Rameshwars Sweets & Restaurant (Haldiram Bhujiawala) के भव्य शुभारंभ समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🎉

पुपरी में इस प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान की नई शुरुआत क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक सुखद कदम है। यह स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

इस नई शुरुआत के लिए नंदीपत एंटरप्राइजेज एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रतिष्ठान की निरंतर सफलता एवं समृद्धि की कामना करती हूँ। 🙏

📍 पता: शॉप नं. 1, अशोका कॉम्प्लेक्स, कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास, पुपरी बाजार, सीतामढ़ी।

पुपरी के विकास की नई राह—नई सुविधाओं और नए अवसरों के साथ।

समाहरणालय, सीतामढ़ीजन संपर्क प्रशाखाप्रेस विज्ञप्तिदिनांक–22 अगस्त 2026नेपाल के महोत्तरी जिला के जलेश्वर नगरपालिका के सभ...
22/08/2026

समाहरणालय, सीतामढ़ी

जन संपर्क प्रशाखा

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–22 अगस्त 2026

नेपाल के महोत्तरी जिला के जलेश्वर नगरपालिका के सभा कक्ष में भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हेतु इंडो–नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर महोत्तरी श्री इन्द्रदेव यादव ने की। बैठक में जिलाधिकारी सीतामढ़ी तनय सुल्तानिया ,एस पी अमित रंजन, सीडीओ
रौतहट एवं सर्लाही ,संबंधित जिलों के पुलिस पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।इसके अतिरिक्त एस एस बी 51वीं एवं 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कमांडेंट एवं अन्य अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने तथा दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में जाली नोटों के कारोबार, अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स एवं नारकोटिक्स की तस्करी, शराब, तंबाकू तथा अन्य प्रतिबंधित एवं अवैध वस्तुओं की सीमा पार तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच समन्वित कार्रवाई पर बल दिया गया।

बैठक में मोस्ट वांटेड अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों एवं विदेशी नागरिकों की अवैध आवाजाही पर रोक लगाने, आपसी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान तथा संयुक्त कार्रवाई को और सशक्त बनाने पर सहमति बनी।

अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु निरंतर समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसके अतिरिक्त ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं ड्रग ट्रैफिकिंग की रोकथाम, सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण से संबंधित मामलों, बॉर्डर पिलर्स की सुरक्षा,नो मैंस लैंड में अतिक्रमण की समस्या तथा अन्य स्थानीय एवं सामान्य समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध संयुक्त एवं सतत कार्रवाई जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में सीमावर्ती थानों एवं सुरक्षा एजेंसियों को पूर्ण सतर्कता बरतने तथा छोटी से छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सीमा क्षेत्र में आपसी सहयोग, विश्वास एवं समन्वय को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सके।बैठक में इंद्र देव यादव चीफ जिला ऑफिसर
महोत्तरी,श्री विजयाराज Subedi, सीडीओ
सर्लाही,दिनेश सागर भुसाल(Bhusal) सीडीओ रौतहट के साथ तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षक के साथ , एडीएम सीतामढ़ी संजीव कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडेय, श्री मनीष कुमार दास,Consul (ICS) CGI बीरगंज, श्री संजीव कुमार सिंह कमांडेंट 51वीं बटालियन एसएसबी , विकास दीप डिप्टी कमांडेंट 20 वीं बटालियन एसएसबी
,एसडीओ पुपरी गौरव कुमार, एसडीपीओ पुपरी सुनीता कुमारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

12/07/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतामढ़ी

सुप्पी में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या का आरोप, बुलेट बाइक की मांग पूरी न होने का आरोप

सीतामढ़ी जिले के सुप्पी थाना क्षेत्र के घड़वरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मधु कुमारी, पति चंदन कुमार, के रूप में हुई है।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया गया और अंततः उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा।

उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सत्य की आवाज़ अपील करता है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें। मामले में पुलिस की आधिकारिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

09/07/2026

सीतामढ़ी सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही 102 एम्बुलेंस के 'कॉल-चक्कर' में फंसी रही जिंदगी, ऑटो से मरीज ले जाने को मजबूर हुए परिजन अस्पताल में भारी हंगामा
​--- सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह वेंटिलेटर पर नजर आई। अस्पताल प्रशासन की घोर संवेदनहीनता और लचर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण समय पर एम्बुलेंस न मिलने से एक मरीज की जान पर बन आई। थक-हारकर परिजनों को मरीज को ऑटो से ले जाने पर मजबूर होना पड़ा, जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। यह घटना बिहार की बदहाल स्वास्थ्य सेवा का एक और जीता-जागता और खौफनाक उदाहरण है।
​102 डायल का 'कॉल-चक्कर' या मौत का जाल?
​मिली जानकारी के अनुसार, मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने आपातकालीन सेवा '102 एम्बुलेंस' के लिए लगातार कॉल किए। लेकिन मदद मिलने के बजाय उन्हें सिर्फ आश्वासन और 'कॉल-चक्कर' में उलझाकर रखा गया। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब कोई एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, तो मरीज की गिरती हालत देख परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। #सदरअस्पताल #सीतामढ़ी #सत्यकिअवाज

Address

Durma
Sitamarhi
843301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Satya ki awaz only live stm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category