परिहार विधानसभा

परिहार विधानसभा सीतामढ़ी जिला के 25 - परिहार विधानसभा क्षेत्र का आधिकारिक फेसबुक पेज।

जगदर निवासी रवि पूर्वे जी की माता जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुख की घड़ी में उनके आवास पर पहुँचकर ...
27/02/2026

जगदर निवासी रवि पूर्वे जी की माता जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुख की घड़ी में उनके आवास पर पहुँचकर परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह हर संभव सहयोग के लिए साथ खड़ी हैं।

मां का साया उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है। पूरा क्षेत्र इस शोक की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

परिहार विधानसभा क्षेत्र के परिहार और सोनबरसा प्रखंड में आयोजित कई शादी समारोहों में शामिल होने का अवसर मिला। अपने लोगों ...
26/02/2026

परिहार विधानसभा क्षेत्र के परिहार और सोनबरसा प्रखंड में आयोजित कई शादी समारोहों में शामिल होने का अवसर मिला। अपने लोगों के बीच खुशियों में शरीक होना हमेशा सुकून देता है। परिवारजनों से आत्मीय बातचीत हुई और नवविवाहित जोड़ों को सुखी व सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

शादी-ब्याह जैसे मौके रिश्तों को और मजबूत बनाते हैं। आप सभी का स्नेह और अपनापन ही मेरी असली पूंजी है। 💐

खुटहा ग्राम में अवधेश कुमार जी (पिता–श्री राम अधार राय जी) के विवाह उपरांत वर-वधु से मुलाकात कर आशीर्वाद दिया।पूर्व प्रत...
14/02/2026

खुटहा ग्राम में अवधेश कुमार जी (पिता–श्री राम अधार राय जी) के विवाह उपरांत वर-वधु से मुलाकात कर आशीर्वाद दिया।पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने नवदम्पती के सुखद, स्वस्थ और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दोनों के जीवन में हमेशा प्रेम, सम्मान और खुशहाली बनी रहे। 💐

राजवाड़ा में कमला महरानी पूजा के अवसर पर भक्तिभाव से शामिल होकर माता के चरणों में शीश नवाया। पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल...
13/02/2026

राजवाड़ा में कमला महरानी पूजा के अवसर पर भक्तिभाव से शामिल होकर माता के चरणों में शीश नवाया। पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने गांववासियों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। लोकआस्था और परंपरा से जुड़कर लोगों के साथ समय बिताना सुकून देता है। 🙏

सौतिनिया निवासी श्री ललन कुमार के पिता जी के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम (पगड़ी/द्वादशा) में परिहार की पूर्व प्रत्याशी ...
12/02/2026

सौतिनिया निवासी श्री ललन कुमार के पिता जी के निधन पर आयोजित शोक कार्यक्रम (पगड़ी/द्वादशा) में परिहार की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल शामिल हुईं। शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना ही सच्ची मानवता है। 🙏

महादेवपट्टी घाघरा निवासी सरपंच श्री लालधारी राय जी की पत्नी की बरखी में परिहार की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल शामिल हुईं...
12/02/2026

महादेवपट्टी घाघरा निवासी सरपंच श्री लालधारी राय जी की पत्नी की बरखी में परिहार की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। ऐसे दुख की घड़ी में उनका साथ परिवार के लिए संबल बना।

आज पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल सोनबरसा में मुन्ना जी की माता के पगड़ी (श्राद्ध) कार्यक्रम में शामिल हुईं।उन्होंने दिवंगत...
10/02/2026

आज पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल सोनबरसा में मुन्ना जी की माता के पगड़ी (श्राद्ध) कार्यक्रम में शामिल हुईं।
उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके सामाजिक योगदान, जरूरतमंदों के प्रति सहयोग और गांव के लोगों के सुख-दुख में साथ निभाने को हमेशा याद किया जाएगा।

दिवंगत आत्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हूँ।
ईश्वर परिवार को संबल दे। 🙏

पिपरा परसाईन पकड़िया में श्री रामनाथ प्रसाद के घर आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी र...
08/02/2026

पिपरा परसाईन पकड़िया में श्री रामनाथ प्रसाद के घर आयोजित मुंडन संस्कार कार्यक्रम में परिहार विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल शामिल हुईं। परिवार को शुभकामनाएं दीं और बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बेला मछपकौनी में पंचायत समिति सदस्य फिरोज अंसारी जी की चचेरी बहन और अली हुसैन अंसारी जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में ...
08/02/2026

बेला मछपकौनी में पंचायत समिति सदस्य फिरोज अंसारी जी की चचेरी बहन और अली हुसैन अंसारी जी की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को शुभकामनाएँ देने का सौभाग्य मिला।
नए जीवन की शुरुआत पर ढेरों बधाइयाँ — खुशियाँ, प्यार और बरकत हमेशा बनी रहे। ऐसे पारिवारिक आयोजनों में लोगों से मिलना ही रिश्तों की असली ताकत है। 🙏

पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल जी ग्रामीण चिकित्सक श्री सरोज जी की पुत्री के विवाह में शामिल  हुई । खुशी के इस अवसर पर नवदम...
07/02/2026

पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल जी ग्रामीण चिकित्सक श्री सरोज जी की पुत्री के विवाह में शामिल हुई । खुशी के इस अवसर पर नवदम्पती को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

पड़रिया में श्री राजदेव सहनी के पुत्र श्री गजेंद्र कुमार के विवाह के उपलक्ष्य में परिहार विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्...
06/02/2026

पड़रिया में श्री राजदेव सहनी के पुत्र श्री गजेंद्र कुमार के विवाह के उपलक्ष्य में परिहार विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने पहुंचकर शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किया। रिश्तों में अपनापन, राजनीति से ऊपर इंसानियत—यही पहचान। 💐
नवदंपती को ढेरों बधाइयाँ!

आज दलकावा स्थित मां कमला माई के दरबार में पहुंचकर परिहार विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने विधिवत पूजा-...
06/02/2026

आज दलकावा स्थित मां कमला माई के दरबार में पहुंचकर परिहार विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रितु जयसवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना की। मां के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की शांति, खुशहाली और लोगों की तरक्की की कामना की।

लोक आस्था और परंपराओं से जुड़ना हमारी पहचान है। मां कमला माई सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🙏

जय मां कमला माई

Address

Parihar
Sitamarhi
843317

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when परिहार विधानसभा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share