Smart City Sirsaganj

Smart City Sirsaganj Description

Sirsaganj is a city and a municipal board in Firozabad district in the Indian state of Uttar Pradesh.

Sirsaganj is a Vidhan Sabha constituency of the State of Uttar Pradesh in India. Shri Hariom Yadav is the first MLA from Sirsaganj. जिला फिरोजाबाद में कोल्ड स्टोरेज का शहर सिरसागंज, यह शहर पढ़ाई व आध्यात्मिक विचारों के लिए भी जाना जाता है। सिरसागंज तथा उसके आस-पास के प्रसिद्ध मंदिरों की सूची नीचे देखी जा सकती है।

1. हनुमान बरी, स्वयंभू श्री हनुमान अवतरित पवित्र बरगद वृक्ष। ग्राम नगला खुशहाली में

स्थित है बरगद का पवित्र पेड़ आज से लगभग 300 साल पुराना है।

2. 400 वर्ष पहले तालाब के किनारे जब स्वयंभू शिवलिंग अवतरित हुए, उस स्थान पर एक सामौर बाबा मंदिर का निर्माण किया गया।

3. जदुद्वारा से सिरसागंज शहर की ओर जाते हुए महादेव का श्री महाकालेश्वर मंदिर सिरसागंज का प्राचीन एवं प्रसिद्ध है। बालाजी सिरसागंज यहाँ से 200 मीटर की दूरी पर ही स्थित है।

4. जदुद्वारा से सिरसागंज शहर की ओर जाते हुए महादेव के कालेश्वर मंदिर के अत्यंत निकट रुद्र के अवतार श्री हनुमंत लाल के बाल स्वरूप को समर्पित श्री बालाजी मंदिर, बालाजी सिरसागंज के नाम से प्रसिद्ध है।

5. सिरसागंज शहर का सबसे प्रसिद्ध एवं पुरातन मंदिर, श्री वनखण्डेश्वर मंदिर, इस धार्मिक स्थल को स्थानीय समुदाय द्वारा साधारण बोल-चाल की भाषा में बरखंडी कहा जाता है।

6. जिला फिरोज़ाबाद के अंतर्गत आने वाला गाँव पैगू, जहाँ का शिव मंदिर आस-पास के क्षेत्र में अत्यधिक प्रसिद्ध है। पैगू गाँव का यह शिव मंदिर, श्री शकलेश्वर महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता है।

7. ग्राम कीठौत मे स्थित श्री शिव मंदिर, माननीय श्री उदय वीर सिंह जी द्वारा स्थापित किया गया है। मंदिर तीन मंजिल ऊँचा एवं भूमितल से मंदिर के शिखर की ऊंचाई 60+ फीट है।

8. सिरसागंज में यदुवंशी योगिराज श्री कृष्ण का यह धार्मिक स्थल जदुद्वारा के नाम से जाना जाता है। मंदिर के शिवधाम में भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग प्रतीकात्मक रूप में रखे गए हैं।

9. सैनावली गाँव का सबसे प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर, जिसके साथ स्थित है मंदिर का पवित्र सरोवर। इस पवित्र जल सरोवर को झबेरा के नाम से जाना जाता है।

10. माता की कला के रूप में स्थापित जायमई वाली माता का प्रसिद्ध मंदिर, दिलीप महाराज द्वारा 1000 साल पुरानी सिद्ध माता को जाग्रत करने का शुभ कार्य किया।

11. बछेला गाँव मे श्री भगवान सिंह जी जब अपने खेत की जुताई करा रहे थे, उस दौरान उन्हें एक पवित्र शिवलिंग मिला जिसे श्री शिव मंदिर मे स्थापित किया गया।

12. सिद्ध बाबा दूधाधारी ने यहाँ रहते हुए शिवलिंग की स्थापना की, और अनेक सिद्धियों को प्राप्त किया। कालांतर में यहाँ बाबा दूधाधारी मंदिर और मंदिर से जुड़े आश्रम का निर्माण किया गया।

13. चित्रकूट के श्री रामावतार दास जी महाराज के अथक प्रयासों से साकार हुआ है सिरसागंज के कौरारा रोड पर स्थित इस चित्रकूट धाम की स्थापना।

14. नगला मानसिंह में बना माता का मंदिर बहुत ही भव्य और देखने योग्य है।

15. उरावर हस्तर्फ ग्रामसभा के अन्तर्गत आने वाले आठ ग्रामों में सबसे छोटा गांव दोहिया में बना हुआ माता का मंदिर देखने योग्य है। यहां पर "राम दरबार - शिव दरबार" एक ही मन्दिर की छत के नीचे बना हुआ है। गांव दोहिया में रहने वाले मायाराम फौजी प्रतिवर्ष होने वाले प्रोग्राम "कृष्ण जन्माष्टमी" को भी "राम दरबार - शिव दरबार" नाम के इस मंदिर में ही आयोजित करते हैं।

16. दोहिया की शाला (संतो के रुकने का स्थान)- यहां पर पाली गांव के रहने वाले श्री श्री 1008 स्वामी नारायणानंद की समाधी पर आकर उनके दर्शन कर मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।

17. गमा देवी माता का मंदिर, दोहिया - बताया जाता है कि उरावर हस्तर्फ ग्रामसभा के गाँव दोहिया में बना ये मंदिर पिछले सालो की तुलना में आसपास के गांवों को अपनी आस्था की तरफ कुछ ज्यादा ही आकर्षित कर रहा है। लोग यहां अपनी मनोकामनाएं बोल कर जाते हैं और माता रानी सुनवाई करने में देर नहीं लगाती है। गांव दोहिया के रमेश यादव ने अपने पुत्र ऋषिकांत यादव की रेलवे विभाग में स्टेशन मास्टर के पद पर नौकरी मिलने के बाद नवीनीकरण भी कराया।

18. उरावर हस्तर्फ ग्रामसभा के अन्तर्गत आने वाले आठ ग्रामों में दूसरा सबसे बड़ा गांव नगला गुलाल आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। इसी गांव में आदरणीय स्वर्गीय श्री वीरभान सिंह यादव 'बड़े सर' ने ''संत ज्ञानानंद इण्टर कॉलेज'' की नींव सबसे पहले रखी थी जो अपने समय में जिला फिरोजाबाद में ही नहीं बल्कि आगरा मण्डल तक अपना नाम बनाने में कामयाब रहा था। हिन्दी मीडियम होने की वजह से वर्तमान समय में अपने प्रतिस्पर्धियों के इंग्लिश मीडियम में आ जाने के कारण आज पिछड़ चुका है।
जानकारी के लिये आपको बता दूं कि आदरणीय 'बड़े सर' के छोटे भाई श्री लक्ष्मी चन्द्र यादव 'L.C. SIR' के द्वारा नया इंग्लिश मीडियम स्कूल सिरसागंज में बन जा चुका है जो सुचारू रुप से चल रहा है। जिसका नाम भी शहर के नाम पर रखा गया है - "सिरसागंज पब्लिक स्कूल"।

19. सिरसागंज के किसी भी गांव की जानकारी इस पेज पर पोस्ट के माध्यम से अपलोड करवाने के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं हमारी प्रोफाइल का लिंक नीचे दिया जा रहा है।

www.facebook.com/itarunyadav

हमारा वाट्सअप ग्रुप का लिंक नीचे है

https://chat.whatsapp.com/9h7mlmSzwYaEAcngDL1CCA

Address

Sirsaganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Smart City Sirsaganj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share