10/05/2025
मॉडल संस्कृति स्कूल बप्पा में शुभकरण शर्मा बने प्रधानाचार्य
हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा नव पदोन्नत किए गए प्रधानाचार्यों को कल स्टेशन प्रदान कर दिए गए थे। इसी कड़ी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प में शुभकरण शर्मा ने प्रधानाचार्य के पद पर आज कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहुवाला के प्रधानाचार्य श्री सूरजभान, दैनिक रामा टाइम्स सिरसा के प्रधान संपादक श्री आर के भारद्वाज जी , श्री करमजीत जी शर्मा , प्रधानाचार्य श्री रतन सिंह वर्मा , प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार वर्मा , राजेंद्र कुमार स्वामी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला प्रथम के स्टाफ सदस्य , राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पा के समस्त स्टाफ सदस्य, हसला के जिला प्रधान श्री कुलदीप सिहाग , रणवीर सिंह सहित अनेकगणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहूवाला प्रथम के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने शानदार विदाई दी। विद्यालय पहुंचने पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प के स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने जोरदार स्वागत किया।