DIPRO Sirsa

DIPRO Sirsa Official page of District Information & Public Relations Officer (DIPRO) Sirsa, Government of Haryana

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय में पीएनडीटी एक्ट तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान क...
04/06/2026

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय में पीएनडीटी एक्ट तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा जिले में लिंगानुपात सुधार एवं कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। विभाग व ज...
04/06/2026

गर्मी के मौसम को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त रुख अपनाया है। विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त टीम द्वारा सिरसा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। गांव साहुवाला प्रथम में बागवानी व सब्जी में पेयजल सप्लाई के मामले में 11 को नोटिस दिया है। वहीं सिरसा शहर के ऑटो मार्केट से कंगनपुर एरिया क्षेत्र में पानी को व्यर्थ बहाने के मामले में 12 पशुपालकों को नोटिस जारी किया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोस...
04/06/2026

अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में गुरुवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी (डीएचएस) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की गतिविधियों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार कल्याण, टीकाकरण, एनीमिया नियंत्रण अभियान, रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवा, ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन तथा स्वास्थ्य संस्थानों में मानव संसाधन एवं आधारभूत ढांचे की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

04/06/2026

हरियाणा बनेगा निवेश और रोजगार का नया ग्रोथ इंजन!

हरियाणा सरकार 10 नई औद्योगिक नीतियों के साथ प्रदेश में ₹5 लाख करोड़ तक का निवेश आकर्षित करने की तैयारी में है। इससे न केवल उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि 10 लाख से अधिक नए रोजगार के अवसरों का सृजन भी होगा।

04/06/2026

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम: हरियाणा सुपर 100 के 91 विद्यार्थियों ने JEE Advanced परीक्षा उत्तीर्ण की

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व...
04/06/2026

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के मौके पर समाधान के उद्देश्य से जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने आमजन की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने भी आमजन की पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनी। वीरवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में 12 व डबवाली उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में छह शिकायतें आई।

Address

Sirsa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DIPRO Sirsa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to DIPRO Sirsa:

Share