06/09/2015
हरियाणा इनसो के सभी पदाधिकारी साथियों को सूचित किया जाता है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में आप सभी की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। सभी साथी सोमवार, दिनांक 7 सितंबर को सुबह 7 बजे संगठन के केंद्रीय कार्यालय 18, जनपथ पर अपनी टीम के साथ पहुंचें, जहां इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला जी सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिले वाइज मीटिंग लेंगे, इसलिए कोई भी साथी सात बजे से लेट न हो। सभी साथियों के रहने व खान पान की व्यवस्था दिल्ली में कर दी गई है। सभी साथी कृपया समय से पहुंचकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में संगठन के लिए 11 तारीख तक चार दिन वहीं दिल्ली में रहकर जी जान से मेहनत करके संगठन के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।