Lokhit Vani

Lokhit Vani Putting out information of Haryana Lokhit Party and its leader Shri Gopal Kanda Ji and Gobind Kanda Ji.

16/02/2021
विधायक कांडा को आता है काम करवाना विधायकों को विधायक कांडा से सीखना चाहिए काम करवाना -: रमेश चंद्र बिढान (पूर्व डी.सी सि...
16/11/2020

विधायक कांडा को आता है काम करवाना विधायकों को विधायक कांडा से सीखना चाहिए काम करवाना -: रमेश चंद्र बिढान (पूर्व डी.सी सिरसा )

गोपाल कांडा और उनके भ्राता गोविंद कांडा ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित की पूजा अर्चना
16/11/2020

गोपाल कांडा और उनके भ्राता गोविंद कांडा ने अपने निवास स्थान पर परिवार सहित की पूजा अर्चना

14/11/2020

दिवाली त्यौहार की शुभकामनाएं Gopal Kanda Gobind Kanda

गोबिंद कांडा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, जाना हालचाल, सुुनी समस्याएंजोधकां में राकेश गिरी की माता रूकमणि देवी के ...
28/10/2020

गोबिंद कांडा ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा, जाना हालचाल, सुुनी समस्याएं
जोधकां में राकेश गिरी की माता रूकमणि देवी के निधन पर जताया शोक
सिरसा, 28 अक्तूबर। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री, हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने जोधकां, डिंग मंडी, नहराना और कैरांवाली सहित अन्य गांवों को दौरा कर कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंनेंं जोधकां में राकेश गिरी की माता रूकमणि देवी के निधन पर घर जाकर शोक व्यक्त किया और ईश्वर से उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।
श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा सबसे पहले गांव जोधकां में हलोपा कार्यकर्ता राकेश गिरी के आवास पर पहुंचे और उनकी माता रूकमणि देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंनें शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर हलोपा के प्रदेश सचिव कृष्ण सैनी, जिला प्रधान जय सिंह कुसुंबी, सरपंच जोधकां रणधीर गिरी, मोदी गिरी, राकेश सहारण, रोहताश गिरी, पवन गिरी, धनराज गिरी प्रधान गौशाला जोधकां, सुरेश गिरी, जगदीश नंबरदार, बाबू राम नम्बरदार,रमेश गिरी आदि मौजूद थे।
इसके बाद उन्होंनें डिंग मंडी, नहराणा, औैर कैरांवाली का दौैरा किया और कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंनें उनका हालचाल जाना तथा समस्याएं भी सुनी। गोबिंद कांडा ने उन्हें बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर विधायक गोपाल कांडा की ओर से भेजे गए करोडों रुपये के एस्टीमेट पास हो गए है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया एक एक वायदा पूरा किया जाएगा और प्रदेश की भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। इस मौके पर कार्यकर्ता बैठकों में कैंरांवाली के सरपंच धर्मवीर सिंह बिस्सू, चरण सिंह बिस्सू, सुभाष बैनीवाल, अजय सिंह संधू, राजेंद्र ठेकेदार, नहराना के पूर्व सरपंच आत्माराम नांगल, धर्मपाल सहारण, इंद्रपाल सिंह, राकेश नांगल, सरोज कुंडू, सोहन दहिया, सुदेश पचार, शेर सिंह दहिया और कर्ण दहिया आदि मौजूद थे।

हलोपा के वरिष्ठ नेता लाला तरसेम लाल गोयल के निधन पर कांडा बंधुओं ने जताया शोक  हलोपा के वरिष्ठ नेता लाला तरसेम लाल गोयल ...
24/10/2020

हलोपा के वरिष्ठ नेता लाला तरसेम लाल गोयल के निधन पर कांडा बंधुओं ने जताया शोक
हलोपा के वरिष्ठ नेता लाला तरसेम लाल गोयल हुए पंचतत्व में विलीन
विजय गोयल ने दी मुखाग्नि, गमगीन माहौल में दी अंतिम विदाई
गोयल परिवार ने की थी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील

सिरसा। आढ़ती विजय गोयल और एडवोकेट विनोद गोयल के पिता हरियाणा लोकहित पार्टी के कार्यालय प्रभारी और वरिष्ठ नेता लाला तरसेम लाल गोयल शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए । उनका अंतिम संस्कार शिवपुरी सिरसा परिसर में किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र विजय गोयल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गोयल परिवार की ओर से सभी से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील की गई थी। लोगों को एक ओर जहां मॉस्क उपलब्ध करवाए गए वहीं उन्हें बार बार हाथ सेनिजाइज्ड करवाए गए। सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के अनुज और हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्य्क्ष गोबिंद कांडा, जिला अध्यक्ष जय सिंह कुसुम्भी, शहरी अध्यक्ष पूर्व पार्षद राजेंदर मकानी, पार्षद मनोज मकानी, पार्षद प्रतिनिधि नितिन सेठी आदि ने मौके पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि दी। श्री बाबा तारा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने लाला तरसेम लाल गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तरसेम लाल गोयल के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। परमपिता ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की हैे।
गौरतलब हो कि हरियाणा लोकहित पार्टी' के कार्यालय प्रभारी और वरिष्ठ नेता लाला तरसेम लाल गोयल का निधन शनिवार को हो गया था । वे 82 वर्ष के थे । उनके दो पुत्र विजय गोयल और विनोद गोयल है। वही दूसरी और सिरसा के विधायक, पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने लाला तरसेम लाल गोयल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे धार्मिक और सामाजिक कार्यो से जुडे हुए थे और जनसेवा उनकी प्राथमिकता थी। वे धार्मिक स्वभाव के थे और बच्चों को अच्छे संस्कार दिए। उन्होंने लाला तरसेम लाल गोयल के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस मोके पर अमृत गोयल, विजय गोयल, विनोद गोयल, योगेश गोयल, मोहित गोयल, बार एसोसिएशन के प्रधान जेबीएल गर्ग, मास्टर रोशन लाल गोयल, कैलाश चंद गहलोत, पार्षद विकास जैन, विकास गुज्जर, जगजीत सिंह, बक्त लूथरा, नवदिश गर्ग, पूर्व प्रधान अग्रवाल सभा अनिल सराफ, प्रदीप गुप्ता, महेन्दर सराफ, पंकज सराफ, सुनील सराफ, गुलशन गुप्ता, हरिप्रकाश शर्मा, रमेश साहुवाला, सिकंदर खट्टर, पवन शर्मा, राजन शर्मा मौजूद थे ।
गोयल परिवार की ओर से अंतिम यात्रा में शामिल सभी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ श्रद्धांजलि देने की अपील की गई थी। अंतिम संस्कार के बाद गोयल परिवार के सभी सदस्यों ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद किया।

प्रदर्शनकारी किसानों की कांडा आवास पर की आवभगतसिरसा। वीरवार को राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले कृषि अध्यादेश के विरोध ...
17/10/2020

प्रदर्शनकारी किसानों की कांडा आवास पर की आवभगत
सिरसा। वीरवार को राष्ट्रीय किसान संगठन के बैनर तले कृषि अध्यादेश के विरोध में सिरसा के विधायक एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा के आवास पर धरना दिया। इस मौके पर कांडा के और से किसानों की आवभगत करते हुए उन्हें जलपान करवाया और उनकी बात सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। किसानों ने कहा वे अपनी बात विधायक के समक्ष रखने आए है कांडा साहब नेक बंदे है और समाज सेवा में उनका कोई सानी नहीं है। किसानों ने कहा उन्हें विश्वास है कांडा जी सरकार के समक्ष उनकी अच्छी पैरवी कर सकते है।।उन्होने कहा कि हमें विधायक गोपाल कांडा पर भरोसा है।

  Gopal Kanda Gobind Kanda
19/09/2020

Gopal Kanda Gobind Kanda

Address

Sirsa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lokhit Vani posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share