03/10/2026
अत्यंत दुःख एवं भारी मन से सूचित किया जाता है कि मेरे पूजनीय धर्म पिता (ससुर जी) समान स्व. वेद प्रकाश जी गर्ग अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गए। वे मेरे लिए केवल ससुर ही नहीं, बल्कि सदैव पिता के समान मार्गदर्शक, स्नेह और आशीर्वाद देने वाले व्यक्तित्व रहे। उनका स्नेह, संस्कार और जीवनभर दिया मार्गदर्शन सदैव मेरे हृदय में अमिट स्मृति बनकर रहेगा।
उनकी आत्मिक शांति हेतु बैठक दिनांक 4 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 तक सायं 4 बजे से 7 बजे तक निवास स्थान केलनियां रोड पर होगी, उनकी पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि एवं रस्म पगड़ी और श्री अमृतवाणी एवं गरुड़ पाठ भोग का आयोजन
7 अक्टूबर 2026, बुधवार को दोपहर 1 से 2 बजे श्री अग्रवाल सेवा सदन, नजदीक परशुराम चौक, हिसार रोड, सिरसा में होगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏