04/03/2026
आज होली के पर्व पर गांव फेफाना में अमर शहीद सम्मान संगठन की टीम अमर शहीद सुरेश ज्याणि के परिवार से मिलकर मिठाई देकर होली मनाई। पूरे परिवार ने संगठन का कार्य देखकर बहुत ही सराहनीय कदम बताया । इस मौके पर हमारे साथी सरपंच सुरजीत मीणा, मनोज जी मेहरा, रविंदर जी ढूंकड़ा को शहीद के पिता ने बताया कि जिस दिन शहादत हुई थी उस दिन हजारों की संख्या में लोग आए थे। अभी 1 महीना हुआ है आज कोई हाल चाल पूछने नहीं आता। इतनी जल्दी लोग भूल जाएंगे ये नहीं पता था। पर अमर शहीद सम्मान संगठन द्वारा ये कार्य उनके परिवार को बहुत ही अच्छा लगा। और हमारे संगठन की सराहना की। इन परिवारों का दर्द क्या है ये हमारे संगठन के साथी महसूस कर सकते हैं। इसलिए आप सभी साथियों से अनुरोध है कि आप अपना सहयोग जरूर करें ताकि हमारा मिशन पूरा हो। जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम।