SANGRAH

SANGRAH Sangrah

02/06/2026
16/05/2026

सिरमौर की 28 पंचायतें चुनी गई निर्विरोध, हिमाचल सरकार देगी 7 करोड़ इनाम

सिरमौर जिले में इस बार पंचायत चुनाव के बीच 28 पंचायतों ने अनोखी मिसाल कायम की है। जिले की कुल 273 पंचायतों में से 28 पंचायतें ऐसी हैं, जहां प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।

निर्विरोध चुनी गई प्रत्येक पंचायत को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं जिन पंचायतों में बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं, उन्हें 30 लाख रुपये तक की राशि मिलेगी। ऐसे में सिरमौर जिले को कुल मिलाकर करीब 7 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने जा रही है। पच्छाद विकास खण्ड में 2 पंचायतें, संगड़ाह और राजगढ़ विकास खण्ड में 4-4 पंचायतें, पांवटा साहिब विकास खण्ड में 2 पंचायतें, कमरऊ स्थित तिलोकपुर विकास खण्ड में 5 पंचायतें, ददाहू में 1 तथा शिलाई विकास खण्ड में सबसे अधिक 10 पंचायतें निर्विरोध चुनी गई हैं।

कमेंट बॉक्स में पढ़े विस्तृत समाचार।

10/05/2026

BVB School संगड़ाह की Topper सिमरन शर्मा ने लिए 700 में से 676

संगड़ाह। HP स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10th की परीक्षा में बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल संगड़ाह की छात्रा सिमरन शर्मा ने 700 में से 676 अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया। सिमरन ने आठवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय भावण कड़ियाणा की तथा 9वीं में BVN School में addmission ली। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता रेखा देवी व सुरेश कुमार तथा शिक्षकों को दिया। School Principal बाबू राम शर्मा व अन्य शिक्षकों ने सिमरन को सफलता के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि, सिमरन के पिता सुरेश कुमार शर्मा शिक्षा खंड संगड़ाह के बेहतरीन शिक्षकों में शामिल हैं और उनकी प्राथमिकता पाठशाला से हर साल नवोदय जैसी प्रवेश परिक्षाओं में काफी छात्र निकलते हैं।

Address

Sangrah
Sirmour
173023

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SANGRAH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share