Dcc Singrauli

Dcc Singrauli जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर ग्रामीण का आधिकारिक पेज
(4)

🎉 जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली आईटी सेल अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री वि...
07/09/2026

🎉 जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली आईटी सेल अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया प्रभारी श्री विवेक सिंह बघेल जी को जन्मदिवस के अवसर पर अशेष बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर से कामना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना। 💐🎂

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली

आदिवासी कांग्रेस सिंगरौली ग्रामीण का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्नआज दिनांक 06 सितंबर 2026 को आदिवासी कांग्रेस सिंगरौल...
06/09/2026

आदिवासी कांग्रेस सिंगरौली ग्रामीण का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सम्पन्न

आज दिनांक 06 सितंबर 2026 को आदिवासी कांग्रेस सिंगरौली ग्रामीण द्वारा जिला अध्यक्ष श्री विजय प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में बालाघाट जिले में आदिवासी समाज की बैगा जनजाति के 30 बच्चों की मृत्यु एवं अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तथा संबंधित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान श्री सुदामा प्रसाद कुशवाहा जी, श्री रामशिरोमणि शाहवाल जी, श्री नन्द गोपाल जी, श्री जगत राज सिंह उइके जी, श्री अवनीश दुबे जी, श्री शाहिद खान जी, श्री सुनील देव सिंह जी, श्री भूपेंद्र द्विवेदी जी, श्री रावेन्द्र शर्मा जी, श्री मुकेश शर्मा जी, श्री रवि सिंह जी, श्री अनिल कुमार पनिका जी, श्री हरिप्रसाद बैगा जी, श्री जगपति सिंह जी, श्री इंद्रभान सिंह जी, श्री कृष्ण प्रकाश पनिका जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और जनहित के मुद्दों की आवाज कांग्रेस निरंतर मजबूती से उठाती रहेगी।

ित

आज ग्राम परसौना, नौगढ़ एवं तेलाई मोड़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदे...
06/09/2026

आज ग्राम परसौना, नौगढ़ एवं तेलाई मोड़ में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री Kamleshwar Patel जी का कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

ग्राम परसौना में किसान कांग्रेस सिंगरौली शहर अध्यक्ष श्री Manoj Dubey जी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती Shalini Shrivastava जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री Devpati Singh जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री Pankaj Pandey जी सहित कांग्रेसजनों ने स्वागत किया।

ग्राम नौगढ़ में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री Manoj Shah जी के नेतृत्व में पार्षद श्री रामगोपाल पाल जी, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष श्री सुदामा साकेत जी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री सी.पी. शुक्ला जी, एडवोकेट श्री गंगा शाह जी सहित कांग्रेसजनों ने आत्मीय अभिनंदन किया।

वहीं ग्राम तेलाई मोड़ में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सूर्य कुमार द्विवेदी जी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश सिंह जी, प्रदेश सचिव श्री विजय सिंह बिष्ट जी, श्री सुनील जायसवाल जी, सेवादल अध्यक्ष श्री अभिषेक अग्रवाल जी, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय सिंह उइके जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री राम दयाल शाह जी, श्री दयानिधि दुबे जी सहित बड़ी संख्या में युवा साथियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जय कांग्रेस! ✋🇮🇳

06/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

खबरों के मुताबिक, इस इमारत में बड़ी संख्या में DU के छात्र रहते थे, जिनके मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आ रही है।

घटना के तुरंत बाद से NSUI के साथी मौके पर पहुंचकर हर संभव मदद और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

सरकार से अपील है कि युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जाए और मलबे में दबे छात्रों एवं अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

हर जीवन अनमोल है। राहत-बचाव में किसी भी तरह की देरी न हो।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री कमलेश्वर पटेल जी के...
06/09/2026

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री कमलेश्वर पटेल जी के सिंगरौली आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।

आपका सिंगरौली की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत है।
आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

जय कांग्रेस! ✋
जय हिंद! 🇮🇳

Kamleshwar Patel

#स्वागत_वंदन_अभिनंदन

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री कमलेश्वर पटेल जी के...
06/09/2026

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन माननीय श्री कमलेश्वर पटेल जी के सिंगरौली आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।

आपका सिंगरौली की पावन धरती पर हार्दिक स्वागत है।
आपके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

जय कांग्रेस! ✋
जय हिंद! 🇮🇳

Kamleshwar Patel

#स्वागत_वंदन_अभिनंदन

शिक्षक दिवस के पावन अवसर परसमस्त गुरुजनों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।शिक्षक केवल ज्ञान ही न...
05/09/2026

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर
समस्त गुरुजनों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि हमारे जीवन को सही दिशा, संस्कार और उद्देश्य प्रदान करते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान सदैव अतुलनीय रहा है।

आइए, इस शिक्षक दिवस पर हम अपने सभी गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करें।

आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌹📚

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली

#शिक्षकदिवस #गुरु_सम्मान #शिक्षक_सम्मान #राष्ट्रनिर्माण #जिला_कांग्रेस_कमेटी_सिंगरौली

🚨 सूचना 🚨बालाघाट में जर्जर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंत...
04/09/2026

🚨 सूचना 🚨

बालाघाट में जर्जर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।

स्वास्थ्य विभाग की कथित अनदेखी के विरोध में एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला आदिवासी कांग्रेस ग्रामीण, सिंगरौली द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एवं महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

📅 दिनांक: 6 सितंबर 2026
🕒 समय: दोपहर 3:00 बजे
📍 स्थान: जिला कलेक्ट्रेट एवं दंडाधिकारी कार्यालय, सिंगरौली

निवेदक:
जिला आदिवासी कांग्रेस ग्रामीण, सिंगरौली

सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Indian National Congress - Madhya Pradesh Harish Chaudhary Jitu Patwari Umang Singhar Ajay Singh Kamleshwar Patel Rannvijay Singh Lochav Sanjay Kamle Kavita Pandey Karunasindhu Parauha Sandeep Rajkumar Singh Sarswati Singh Sankatha Singh Vijay Pratap Singh

🪷🦚 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🦚🪷श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों सहित सि...
04/09/2026

🪷🦚 श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🦚🪷

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों सहित सिंगरौली वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भगवान श्री कृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो।
आइए, भगवान श्री कृष्ण के सत्य, प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

जय श्री कृष्ण! 🙏💐

#श्रीकृष्णजन्माष्टमी #जन्माष्टमी #जयश्रीकृष्ण #सिंगरौली #शुभकामनाएं

सेवादल यंग ब्रिगेड सिंगरौली शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री अभिषेक अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के ल...
03/09/2026

सेवादल यंग ब्रिगेड सिंगरौली शहर अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्री अभिषेक अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 💐

हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में सेवादल यंग ब्रिगेड संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य होगा।

आपकी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

Indian National Congress - Madhya Pradesh Harish Chaudhary Jitu Patwari Umang Singhar Ajay Singh Kamleshwar Patel Rannvijay Singh Lochav Sanjay Kamle Kavita Pandey Upendra Mishra Praveen Singh Chauhan Suresh Kumar Dubey Rupesh Chandra Pandey

Address

Nanawanagar
Singrauli
486884

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dcc Singrauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share