PRO Singrauli

PRO Singrauli PROjansampark Singrauli, Government of Madhya Pradesh
(1)

जल गंगा संवर्धन अभियान सिंगरौली जिले में गंगा दशहरा पर कलश यात्रा, महाआरती और श्रमदान का आयोजनसिंगरौली /'जल गंगा संवर्धन...
26/05/2026

जल गंगा संवर्धन अभियान सिंगरौली जिले में गंगा दशहरा पर कलश यात्रा, महाआरती और श्रमदान का आयोजन

सिंगरौली /'जल गंगा संवर्धन अभियान 2026' के तहत सिंगरौली जिले के विभिन्न विकासखंडों में गंगा दशहरा का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और व्यापक जन-भागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विकासखंड चितरंगी और बैढन में कलश यात्रा, महाआरती और जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए विशेष श्रमदान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना को जागृत करना था।
विकासखंड चितरंगी में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर में भव्य दुर्गा महाआरती और कलश यात्रा के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चितरंगी श्री मान सिंह सईयाम उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच श्री बुद्धिमान सिंह द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राम जी शर्मा, म.प्र. जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री विश्वनाथ रैदास, जनपद पंचायत के अकाउंट ऑफिसर श्री श्रवण कुमार त्रिपाठी, और सब इंजीनियर श्री संजय ताम्रकार उपस्थित रहे। इस दौरान प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और लगभग 175 ग्रामीणों ने स्थानीय बीजुल नदी खिरवा में पहुँचकर करीब 3 घंटे तक कड़ा श्रमदान किया और नदी को स्वच्छ बनाया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन संकल्प शक्ति सेवा समिति के सचिव श्री दिलीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया तथा समापन व आभार प्रदर्शन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह द्वारा किया गया।
इसी कड़ी में, म.प्र. जन अभियान परिषद सिंगरौली द्वारा विकासखंड बैढन के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपरा में भी गरिमामयी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ ग्रामीणों द्वारा भव्य कलश यात्रा निकालने के साथ ही पारंपरिक रूप से स्थानीय जल स्रोत का पूजन किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ स्थानीय गर्रा नाला में वृहद श्रमदान कार्यक्रम चलाकर उसकी साफ-सफाई की गई। इस आयोजन में म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा, सरपंच श्री रामसुभग पनिका, उपसरपंच श्री विद्यासागर वैश्य, नवांकुर संस्था से अमृता शर्मा, परामर्शदाता सुश्री रिनू शर्मा, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक श्री कृष्णा प्रसाद सोनी सहित नवांकुर सखियाँ, सीएमसीएलडीपी छात्र और प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष व सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ही विकासखंडों में जन-प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता के इस संयुक्त प्रयास ने जल गंगा संवर्धन अभियान को एक सफल जन-आंदोलन का रूप दिया।

26/05/2026

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ईदुज्जुहा के अवकाश के संबंध में अधिसूचना जारी

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते दो वाहन जप्तसिंगरौली 25 मई 2026/कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार...
25/05/2026

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते दो वाहन जप्त
सिंगरौली 25 मई 2026/कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक खनि अधिकारी श्री राम सुशील चौरसिया द्वारा आज सुबह सुबह आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान रेत का वैध अभिवहन पास न होने पर अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर महिंद्रा कंपनी की एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया गया, जिसे सुरक्षा के लिहाज से पुलिस चौकी बंधौरा में खड़ा कराया गया है। इसी प्रकार, एक अन्य कार्रवाई में अभिवहन पास में अंकित निर्धारित मात्रा से अधिक रेत का परिवहन करने पर डंफर क्रमांक एमपी 66 एच 1438 को जप्त कर पुलिस चौकी सासन में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग के अनुसार, जप्त किए गए दोनों वाहनों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Jansampark Madhya Pradesh

24/05/2026
24/05/2026
23/05/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम, सिंगरौली में आयोजित 'सिंगरौली महोत्सव 2026'

23/05/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में उमंग भवन, सिंगरौली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) व सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को राशि का अंतरण

कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देवसर वृत्त में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध और यूपी की मदिरा जब्...
21/05/2026

कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई देवसर वृत्त में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध और यूपी की मदिरा जब्त’
’सिंगरौली, 21 मई 2026/ जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के कुशल निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त देवसर के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश (ऊ.प्र.) की मदिरा सहित भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।इस छापामार कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने विभिन्न ग्रामों के संदिग्ध ठिकानों, रिहायशी मकानों और दुकानों की सघन तलाशी ली। मौके से अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपी प्रदीप कोरी निवासी छुईलहवा, लालू जायसवाल निवासी लमसराई, लहुरमनी प्रसाद वैश्य, समारू साकेत निवासी देवरा और पूजा राय निवासी गुलहरिया के पास से भारी मात्रा में अवैध मदिरा बरामद की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से कुल 100 किलोग्राम महुआ लाहन, 31 पाव देसी मदिरा प्लेन, 16 पाव देसी मदिरा मसाला, 32 नग केन और 09 बोतल बीयर जब्त की है। जब्त की गई कुल 30.31 बल्क लीटर अवैध मदिरा और सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 20,135 रुपये आंका गया है। सभी पांचों नामजद आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है।
इस पूरी प्रभावी और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने में देवसर वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को के साथ आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, आलोक सिंह, अमरपाल सिंह और संध्या मेहरा की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने और इस पर प्रभावी रोक थाम के लिए आगे भी इस प्रकार की सख्त और दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh

Address

कलेक्ट्रेट कार्यालय
Singrauli
486889

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Singrauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Singrauli:

Share