अवनीश तिवारी पत्रकार

अवनीश तिवारी पत्रकार 6260614152

17/07/2023

BJP के मुंह पर RTO उप चेक पोस्ट के लोगों ने मारा तमाचा
देखते रह गए जिला अध्यक्ष, विधायक सांसद
🤣😂

https://samaachar.in/?p=50182
03/07/2023

https://samaachar.in/?p=50182

सिंगरौली।। नगर निगम के द्वारा पैसे (Money by Municipal Corporation) को पानी की तरह बहाया जा रहा है औ

जलना जलाना यह सब फिजूल है,अपने काम में मस्त रहो ये अपना उसूल है!!
26/06/2023

जलना जलाना यह सब फिजूल है,
अपने काम में मस्त रहो ये अपना उसूल है!!

आईजी डिग्री कॉलेज पडैनिया में संचालित, बायोमेट्रिक होता है अटेंडेंस.. सरकार के अभियान के तहत कॉलेज में एडमिशननई ताक़त न्य...
26/06/2023

आईजी डिग्री कॉलेज पडैनिया में संचालित, बायोमेट्रिक होता है अटेंडेंस.. सरकार के अभियान के तहत कॉलेज में एडमिशन

नई ताक़त न्यूज़ नेटवर्क सिंगरौली
---------------------------------------------

सिंगरौली।। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं कुशल शिक्षकों के द्वारा दी जाने वाली शिक्षा ही बच्चों की भविष्य तय करती है उसी तर्ज पर आईजी डिग्री कॉलेज सिंगरौली जिले के पड़ैनिया ग्राम में संचालित है, शहर से लेकर गांव तक के बच्चे इस कॉलेज में पढ़ते हैं वही कुशल शिक्षकों के द्वारा बच्चों को शिक्षा दिया जाता है आईजी कॉलेज में बच्चों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस होता है, सरकार के मंशा अनुसार बच्चों की उपस्थिति एवं शिक्षा पर कॉलेज के संचालक एवं शिक्षकों का जो रहता है।

सरकार की योजनाओं के अधीन कार्य करती है आईजी डिग्री कॉलेज

सरकार की दी जाने वाली योजनाओं एवं बच्चों की लाभ होने वाली छात्रवृत्ति के अधीन भी आई जी डिग्री कॉलेज कार्य करती है । आईजी डिग्री कॉलेज के पास अच्छी बिल्डिंग ग्राउंड सहित अच्छे कुशल शिक्षकों से छात्रों को शिक्षा दिया जाता है वही सरकार के द्वारा कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह जाए इस नियम के तहत भी गांव-गांव घर-घर सूचना देने का अधिकार आईजी कॉलेज के शिक्षकों के द्वारा किया जाता है।

निशुल्क बच्चों को आवागमन की वाहन की सुविधा

आईजी कॉलेज में बच्चे गांव से लेकर शहर तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं उनके आवागमन में इस समस्या का सामना करना पड़ता था जिसको देखते हुए संचालक के द्वारा बच्चों को निशुल्क वाहन के माध्यम से कॉलेज में ले जाना और उन्हें छोड़ना जैसी सुविधाएं देने लगे जिसे बच्चों को भी काफी सहूलियत मिली एवं परिजनों को भी राहत मिला।

25/06/2023
Singrauli news कलेक्टर महोदय, कब होगी इन कॉलेजों पर कार्यवाही?अवनीश तिवारी नई ताक़त न्यूज,6260614152---------------------...
10/09/2022

Singrauli news कलेक्टर महोदय, कब होगी इन कॉलेजों पर कार्यवाही?

अवनीश तिवारी
नई ताक़त न्यूज,6260614152
----------------------------------------------

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के मुख्यालय में दर्जनों कॉलेज कुकुरमुत्ते की तरह संचालित हो रहे हैं। वैढ़न का डिग्री कॉलेज रोड इन दिनों कॉलेज के बड़े-बड़े बैनरों से पटा पड़ा है। यदि बात करें डिग्री कॉलेज रोड की तो एक ही जगह पर दर्जन भर से अधिक कॉलेज संचालित हैं। इन कालेजों के पास न तो बिल्डिंग है और ना ही पार्किंग की व्यवस्था और ना ही खेल मैदान इसके बावजूद यहां हजारों की संख्या में छात्र पढ़ाई करते हैं।

राजीव गांधी कॉलेज शासकीय डिग्री कॉलेज रोड में ही संचालित है जबकि उसके पास न तो वाहन पार्किंग की व्यवस्था है और ना ही नियमानुसार बिल्डिंग है और ना ही खेल मैदान उपलब्ध है। अधिकारियों से साठगांठ कर बिना गाईडलाईन के उक्त महाविद्यालय का संचालन हो रहा है। वहीं अटल बिहारी कॉलेज की मान्यता देवसर विधानसभा के पड़ैनिया गांव संचालित करने की मिली है परन्तु उसका संचालन राजीव गांधी महाविद्यालय में ही किया जा रहा है। यही पर उसका एडमिशन होता है और यहीं पर छात्रों को पढ़ाया जाता है। जिस बिल्डिंग को दिखाकर अटल बिहारी कॉलेज को मान्यता मिला है उस बिल्डिंग में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्कूल का संचालन हो रहा है।

नियमों को धता बताकर संचालित है दर्जनों कॉलेज

बताया जाता है कि जिले में ऐसे कई दर्जन कॉलेज हैं जिनका नियमों को तॉक पर रखकर संचालन हो रहा है। मुख्यालय में रघुवीर इंस्टीट्यूट, हाईट कॉलेज, महात्मा गांधी कॉलेज, एपीएन कम्प्यूटर कॉलेज, आईजी कॉलेज आदि ऐसे नाम हैं जो नियमों को दरकिनार कर के मुख्यालय में संचालित हो रहे हैं। बगल में ही कलेक्ट्रेट है, जिलाशिक्षा अधिकारी रहते हैं इसके बावजूद इन कॉलेजों की इतनी हिम्मत कैसे बढ़ जाती है यह सवाल तो सबके मन में उठता है परन्तु जहां सुविधा शुल्क चलता हो वहां इन सवालों के जवाब खुद मिल जाते हैं।

छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

सिंगरौली जिला औद्योगिक केन्द्र होने के कारण यहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने आते हैं। जिले में संचालित उक्त कॉलेजों में अपना भविष्य तलाशने पहुंचते है परन्तु इन महाविद्यालयों द्वारा छात्रों को झूठा सब्जबाग दिखाकर उनके साथ छल कर उनके अविभावकों के पैसे ऐंठ लिये जात हैं। जब छात्रों को डिग्री मिलती है तब पता चलता है इस डिग्री का देश में कोई महत्व नहीं है।

बिना शिक्षकों के संचालित हैं कॉलेज

नियमानुसार तो कॉलेज में लाईब्रेरी, प्लेग्राउंड, अच्छी बिल्डिंग और जानकार टीचिंग स्टाफ होना आवश्यक है परन्तु जहां मात्र छात्रों से पैसे ऐंठने के लिए कॉलेज खुले हों वहां यह सब बाते बेमानी हो जाती हंै। इन कालेजों में सुविधा के ना पर तो कुछ है नहीं यहां तक की इन कॉलेजों में टीचिंग स्टाफ भी मौजूद नहीं रहते हंै, हाँ छात्र पास जरूर हो जाते हैं इसलिए छात्र भी खुश रहते हैं कि उन्हें डिग्री तो मिल गयी परन्तु उस डिग्री का देश मे कितना महत्व है इसका अंदाजा तो वहीं लगा सकता है जिसके पास इन कॉलेजों की डिग्री है।

नगर बस सेवा में महज 8 किलोमीटर का लिया जा रहा 30 रुपये भाड़ापरिचालक नहीं देते टिकट मांगने पर करते हैं विवादअवनीश तिवारी ...
23/05/2022

नगर बस सेवा में महज 8 किलोमीटर का लिया जा रहा 30 रुपये भाड़ा

परिचालक नहीं देते टिकट मांगने पर करते हैं विवाद

अवनीश तिवारी 6260614152।। सिंगरौली।। सिंगरौली जिले में नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए नगर बस सेवा का संचालन किया गया है परंतु इन दिनों नगर बस सेवा में खुली लूट शुरू हो गई है. महज 08 किलोमीटर दूरी के लिए 30 से ₹50 रुपये भाड़ा लिया जा रहा है। जब से पेट्रोल डीजल तथा खाद्य तेलों के दाम बढ़े हैं मुनाफाखोरी द्वारा इसका जमकर फायदा उठाया जा रहा है. महंगे डीजल की दुहाई देकर मनमानी भाड़ा वसूल किया जा रहा है . बैढन से जयंत के लिए 50 से 80 रुपये तथा माजन मोड़ से जयंत का भाड़ा 30 से 50 रुपये लिया जा रहा है . वही बैढन से मोरवा का 100 रुपये भाड़ा वसूल किया जा रहा है. मनमानी का आलम यह है कि जब बस सवारियों द्वारा टिकट मांगा जाता है तब परिचालको द्वारा सवारियों के साथ बदतमीजी की जाती है. एक सवारी ने बताया कि वह नगर बस सेवा क्रमांक mp 66 p 1418 में सोमवार दोपहर माजन मोड़ से बैठा जब वह जयंत पहुँचा तो उससे 30 रुपये भाड़ा मांगा गया. सवारी द्वारा टिकट मांगने पर परिचालक द्वारा बदतमीजी किया गया. नगर निगम द्वारा संचालित बस में जिस तरह से मनमानी की जा रही है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्राइवेट बस व ऑटो किस दर से भाड़ा वसूलते होंगे . इस सब के बीच जिम्मेदार आरटीओ तथा यातायात विभाग आंखों पर पट्टी बांध कर कार्य कर रहे हैं. जिले में हर विभाग में जिस तरह भ्रस्टाचार हावी हो गया है उससे तो यही लगता है कि सिंगरौली जिले में अब अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है .यहाँ गौरतलब यह है कि एक बार जो भाड़ा बढ़ा दिया जाता है वह फिर काम नहीं होता चाहे डीज़ल पेट्रोल के रेट कितने भी घट जाएं. कुछ यही है खाद वस्तुओं का भी है . तेल महंगा होने की दुहाई देकर दोगुने से तीनगुना दामो में खाद पदार्थो की बिक्री की जा रही है इसके बावजूद जिम्मेदारों की गहरी निद्रा टूटने का नाम नही ले रही है.

https://samaachar.in/singrauli/13993/
21/05/2022

https://samaachar.in/singrauli/13993/

जिले के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "द सिंगरौली फाइल्स" हुआ रिलीज़:-   सिंगरौली जिले के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विन्ध्.....

https://samaachar.in/top-story/10799/
09/04/2022

https://samaachar.in/top-story/10799/

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग.....

Address

Singrauli

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अवनीश तिवारी पत्रकार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share