NCL Nigahi Area

NCL Nigahi Area Nigahi Opencast Mine is situated in Singrauli district of Madhya Pradesh and forms a part of Singrauli Coalfield.

Nigahi block is located to the west of Jayant Project and to the east of Amlohri Project.

//विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर निगाही परियोजना में पर्यावरण जागरूकता रैली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन//...
01/06/2026

//विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर निगाही परियोजना में पर्यावरण जागरूकता रैली एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन//

निगाही परियोजना, एनसीएल में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण विभाग द्वारा आज दिनांक 1 जून 2026 को “पर्यावरण जागरूकता रैली” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निगाही परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राजेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रातः 6:30 बजे निगाही स्टेडियम से रैली का शुभारंभ स्टाफ अधिकारी (खनन) श्री संजीव कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण तथा सतत जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। रैली निगाही स्टेडियम से प्रारंभ होकर जीएम कार्यालय, निगाही कॉलोनी एवं विवेकानंद सर्किल होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंची।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक नारों एवं संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली के उपरांत पर्यावरण जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण संबंधी ज्ञान एवं जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में “Mission LiFE (Lifestyle for Environment)” के सिद्धांतों को अपनाने तथा स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय पर्यावरण विभाग, निगाही परियोजना द्वारा किया गया।

*निगाही परियोजना में पाँच दिवसीय श्री महामृत्युंजय रुद्र यज्ञ का हुआ भव्य समापन*निगाही परियोजना स्थित शिव मंदिर परिसर मे...
22/05/2026

*निगाही परियोजना में पाँच दिवसीय श्री महामृत्युंजय रुद्र यज्ञ का हुआ भव्य समापन*

निगाही परियोजना स्थित शिव मंदिर परिसर में दिनांक 18 मई 2026 से 22 मई 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय श्री महामृत्युंजय रुद्र यज्ञ का समापन पूर्णाहुति एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभावपूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस दिव्य धार्मिक आयोजन में एनसीएल के सीएमडी श्री बी. साईराम, निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) श्री रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) श्री आशुतोष द्विवेदी, सीवीओ श्री अजय कुमार जायसवाल, कंपनी जेसीसी सदस्य, कृति महिला मंडल की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा सहित विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण अपने परिवार सहित सम्मिलित हुए। साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीणजन भी सम्मिलित हुए। सभी श्रद्धालुओं ने एनसीएल परिवार तथा संपूर्ण क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली हेतु भगवान महादेव से प्रार्थना की।

पाँच दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान लगभग 1.5 लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन वाराणसी से पधारे प्रख्यात विद्वान आचार्य डॉ. गंगाधर त्रिवेदी एवं उनके सहयोगी पुरोहितों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न कराया गया।

यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कंपनी शीर्ष प्रबंधन, सभी परियोजनाओं से पधारे एनसीएल कर्मियों सहित आसपास के ग्रामीणजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन अवसर पर सम्पूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण एवं आध्यात्मिक उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

गौरतलब है कि निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा की देखरेख में यह पूरा आयोजन संपन्न हुआ है । श्री वर्मा ने आयोजन के सफलता पूर्वक संपन्न होने पर आयोजक समिति के सभी सदस्यों, अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।

13/05/2026

NCL towards Net-Zero & Business Diversifications through the 50 MW Solar Power Plant at Nigahi Area.



Kishan Reddy Gangapuram | Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India | Coal India Limited

05/05/2026

NCL participated in the Entrepreneurship Awareness & Special Vendor Development Programme (EA&SVDP) for SC/ST MSE vendors, organized by the National SC-ST Hub in association with DICCI at Rewa.

During the programme, NCL shared insights on its special provisions for SC/ST and women-owned MSEs, along with detailed information on vendor registration, tender participation processes, and procurement opportunities.

The team also addressed their queries while encouraging greater participation in NCL’s procurement ecosystem.



Kishan Reddy Gangapuram | Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India | Coal India Limited

//निगाही क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस//Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र...
02/05/2026

//निगाही क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस//
Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस को अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह अवसर श्रमिकों के सम्मान, उनके समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करने का प्रतीक बना।
“खनिक अभिनंदन दिवस” के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में की गई। सर्वप्रथम सभी विभागाध्यक्षों एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रमिकों के बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, जिससे वातावरण अत्यंत भावुक एवं श्रद्धामय हो गया।
इसके उपरांत महाप्रबंधक महोदय द्वारा Coal India का ध्वजारोहण किया गया, जो श्रमिक एकता, संगठनात्मक शक्ति एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के औपचारिक आरंभ में निगाही क्षेत्र के स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) श्री गौरव बाजपेयी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और उनके संघर्षों की पहचान का दिन है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अधिकारियों द्वारा उच्चाधिकारियों के संदेशों का वाचन किया गया। स्टाफ अधिकारी (वित्त एवं यांत्रिक) श्री रणधीर सिंह द्वारा भारत सरकार के माननीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें श्रमिकों की भूमिका और उनके कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। इसके साथ ही स्टाफ अधिकारी (खनन) श्री संजीव कुमार द्वारा Northern Coalfields Limited के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री बी. साईराम का संदेश प्रस्तुत किया गया, जिसमें कंपनी की प्रगति में श्रमिकों के योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर निगाही क्षेत्र के जे.सी.सी. सदस्यों एवं CMOAI प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा, और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाओं के महत्व पर जोर दिया तथा संगठन और श्रमिकों के बीच सामंजस्य को और मजबूत करने की बात कही।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा ने Coal India को देश की प्रगति का एक प्रमुख स्तंभ बताते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी है, जो देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस उपलब्धि के पीछे श्रमिकों की अथक मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी श्रमिक साथियों को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनके निरंतर सहयोग और सहभागिता की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमवीरों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनके कार्य की सराहना था, बल्कि अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।
इस पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने श्रमिकों के प्रति सम्मान, एकता और समर्पण की भावना को और सुदृढ़ किया तथा सभी के लिए एक प्रेरणादायक एवं स्मरणीय अवसर सिद्ध हुआ।

//निगाही क्षेत्र में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह//Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में दिनांक...
02/05/2026

//निगाही क्षेत्र में आयोजित सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह//

Northern Coalfields Limited के अंतर्गत निगाही क्षेत्र में दिनांक 01 मई 2026 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन न केवल सेवानिवृत्त साथियों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि उनके साथ बिताए गए वर्षों की स्मृतियों को संजोने और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का भी एक महत्वपूर्ण मंच बना।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा रहे, जिनकी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर कुल 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मंच पर आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक सम्मान के साथ उनके सेवा काल की उपलब्धियों और योगदानों का संक्षिप्त परिचय भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित सभी जनों को भावुक कर दिया।

अपने उद्बोधन में महाप्रबंधक श्री राजेंद्र वर्मा ने सेवानिवृत्त साथियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी की प्रगति और सफलता में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी संस्था की वास्तविक पूंजी उसके अनुभवी और समर्पित कर्मचारी होते हैं, और ऐसे कर्मियों के सेवानिवृत्त होने से जो शून्य उत्पन्न होता है, उसकी भरपाई करना आसान नहीं होता। उन्होंने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि वे इन वरिष्ठ साथियों के अनुभव, अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठा से प्रेरणा लें तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त साथियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों की चुनौतियों, कार्यस्थल की बदलती परिस्थितियों और सहकर्मियों के साथ बिताए गए यादगार पलों को याद करते हुए कई भावुक क्षण प्रस्तुत किए। उनके विचारों ने न केवल वातावरण को भावनात्मक बना दिया, बल्कि उपस्थित कर्मचारियों को कार्य के प्रति समर्पण और टीम भावना का संदेश भी दिया।

जे.सी.सी. सदस्यों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी अपने संबोधन में सेवानिवृत्त साथियों के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं हल्के-फुल्के आयोजनों ने वातावरण को और भी आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे यह अवसर एक यादगार उत्सव में परिवर्तित हो गया।

इस अवसर पर निगाही क्षेत्र के समस्त विभागाध्यक्षगण, जे.सी.सी. सदस्यगण, सी.एम.ओ.ए.आई. प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवानिवृत्त साथियों को भावभीनी विदाई दी और उनके स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।

Message conveyed by the Chairman-cum-Managing Director of Northern Coalfields Limited, B. Sairam, on the occasion of Int...
30/04/2026

Message conveyed by the Chairman-cum-Managing Director of Northern Coalfields Limited, B. Sairam, on the occasion of International Labour Day

Message issued by Hon’ble Union Minister of Coal, Government of India – G. Kishan Reddy on the occasion of International...
30/04/2026

Message issued by Hon’ble Union Minister of Coal, Government of India – G. Kishan Reddy on the occasion of International Labour Day

29/04/2026

Congratulations to Team NCL for being recognised among the top 10 organisations by the Capacity Building Commission, Government of India.

This is a proud achievement under Mission Karmayogi Sadhana Saptah 2026.

#हमबनेंकर्मयोगी

Kishan Reddy Gangapuram | Satish Chandra Dubey
Ministry of Coal,Government of India | Coal India Limited

दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निगाही परियोजना के मशीनी बेड़े में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित एक नए D475 कोमात्सु डोज़र को वि...
24/04/2026

दिनांक 24 अप्रैल 2026 को निगाही परियोजना के मशीनी बेड़े में अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित एक नए D475 कोमात्सु डोज़र को विधिवत रूप से शामिल किया गया। यह अवसर परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो उत्पादन क्षमता और परिचालन दक्षता को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी श्री शितांशु वर्मा ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ कर डोज़र का शुभारंभ किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से मशीन के सुरक्षित, सफल एवं निरंतर संचालन की कामना की गई। इसके पश्चात कोमात्सु कंपनी से आए प्रतिनिधियों द्वारा डोज़र की प्रतीकात्मक चाबी परियोजना प्रबंधन को सौंपते हुए औपचारिक रूप से हैंडओवर की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

890 एचपी क्षमता से युक्त यह उच्च-प्रदर्शन डोज़र (मॉडल संख्या D475A-5E0) खनन कार्यों के लिए विशेष रूप से उपयुक्त है। इसकी अत्यधिक शक्ति, उन्नत तकनीकी विशेषताएं और बेहतर संचालन क्षमता इसे बड़े पैमाने पर ओवरबर्डन हटाने एवं कोयला उत्पादन कार्यों में अत्यंत प्रभावी बनाती हैं। इस मशीन के कमीशन होने से निगाही परियोजना की मशीनी दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी तथा उत्पादकता में गुणात्मक सुधार होगा।

इसके अतिरिक्त, यह डोज़र परियोजना को देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कोयला उत्पादन में अपेक्षित वृद्धि के साथ-साथ संसाधनों के अधिक कुशल उपयोग को भी सुनिश्चित करेगा।

इस अवसर पर निगाही परियोजना के विभिन्न अनुभागों के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस नई उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और परियोजना की निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
Coalfields Limited

Address

Nigahi
Singrauli
486884

Opening Hours

9am - 6pm

Telephone

+917805276040

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NCL Nigahi Area posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NCL Nigahi Area:

Share