04/06/2026
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तमजी कॉन्फ्रेंस हॉल में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, एसडीओपीगण एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ-सट्टा, अवैध खनन तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का थाना स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा महिला एवं पॉक्सो संबंधी प्रकरणों की समय-सीमा में विवेचना पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही डायल-112 सेवाओं, बीट प्रणाली, सीसीटीएनएस एवं विभिन्न डिजिटल पुलिसिंग प्रोजेक्ट्स के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया। CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police IG REWA Collector Office Singrauli