Simdega Police

Simdega Police Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Simdega Police, Government Organization, SIMDEGA, Simdega.

विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सिमडेगा के सभी थाना क्षेत्रों में 29-30 मई को विशेष एंटी क्राइम वाहन चे...
30/05/2026

विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सिमडेगा के सभी थाना क्षेत्रों में 29-30 मई को विशेष एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
​अपील: हेलमेट/सीट बेल्ट लगाएं, दस्तावेज साथ रखें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें! 👮‍♂️🚔

सिमडेगा में 21 से 27 मई 2026 तक अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में 418 किलोग्राम जावा महुआ, 30 ल...
29/05/2026

सिमडेगा में 21 से 27 मई 2026 तक अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में 418 किलोग्राम जावा महुआ, 30 लीटर देशी शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त भट्ठियों को विनष्ट किया गया।
# dgpjh

पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा द्वारा 25 एवं 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर आम नागरिकों की ...
28/05/2026

पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा द्वारा 25 एवं 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं तथा त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर सिमडेगा जिले में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना/ओपी क्षेत्रों मे...
28/05/2026

ईद-उल-जोहा (बकरीद) पर्व के मद्देनजर सिमडेगा जिले में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थाना/ओपी क्षेत्रों में वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमित अभियान चलाने का निर्देश दिए।

आप सभी को "ईद-उल-अजहा" की दिली मुबारकबाद ! 🙏🙏  #ईद-उल-अजहा
28/05/2026

आप सभी को "ईद-उल-अजहा" की दिली मुबारकबाद !

🙏🙏
#ईद-उल-अजहा

27/05/2026

ईद-उल-अजहा बकरीद त्योहार को लेकर सिमडेगा जिलावासियों से सिमडेगा पुलिस की अपील :-

दिनांक 19.05.2026 को सहयोग विलेज, सिमडेगा से दो बालिकाएं रात्रि में निकल गई थीं। पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर लग...
27/05/2026

दिनांक 19.05.2026 को सहयोग विलेज, सिमडेगा से दो बालिकाएं रात्रि में निकल गई थीं। पुलिस अधीक्षक, सिमडेगा के निर्देश पर लगातार प्रयास कर एक बालिका को 25.05.2026 एवं दूसरी को 26.05.2026 को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विरोधी कार्रवाई दल, नागपुर ग्रामीण एवं सिमडेगा पुलिस ने संय...
27/05/2026

अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स विरोधी कार्रवाई दल, नागपुर ग्रामीण एवं सिमडेगा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर, सिमडेगा स्थित अंतरा होटल के मालिक मनीष कुमार, पिता- अंबिका प्रसाद, निवासी- भंडारटोली, थाना- टी. टांगर, जिला- सिमडेगा को गिरफ्तार किया। तथा इसक घर से ₹1,68,83,500/- रूपया के मूल्य का अवैध अफीम तथा 23,35,000/- रूपया नकद बरामद कर जप्त किया ।

🕊️ शांति और सौहार्द का संदेश 🕊️आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सिमडेगा पुलिस द्वारा नगर ...
27/05/2026

🕊️ शांति और सौहार्द का संदेश 🕊️
आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सिमडेगा पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। प्रशासन सोशल मीडिया पर विशेष नजर रख रहा है। अफवाहों से बचें और भाईचारा बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सिमडेगा पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 👮‍♂️✨

आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय,  सिमडेगा की अध्यक...
26/05/2026

आगामी ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, सिमडेगा की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारियों के साथ VC के माध्यम से बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने संवेदनशील स्थलों पर सतर्कता, नियमित गश्ती, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई और शांति समिति के साथ समन्वय का निर्देश दिया।

Address

SIMDEGA
Simdega
835223

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Simdega Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Simdega Police:

Share