Ajsu party Fan's Club

Ajsu party Fan's Club मिशन 2029✌️

03/06/2026

जय श्री कृष्णा

सिल्ली प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंता में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श...
03/06/2026

सिल्ली प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंता में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो जी l 🙏🚩🌺

03/06/2026

आजसू पार्टी के प्रमुख नेताओं की बैठक आज केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की अध्यक्षता में उनके बुकरु, रांची स्थित आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में आजसू के स्थापना दिवस, महिला अधिवेशन, युवा सम्मेलन, बीएलए प्रशिक्षण और धनबाद के लोयाबाद कांड पर चर्चा हुई। बैठक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव संजय मेहता, वरिष्ठ नेता बबीता देवी आदि उपस्थित थे।

बैठक में तय किया गया कि विभिन्न मुद्दों और संगठनात्मक चर्चा के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक आगामी 8 जून को बोकारो में आयोजित की जाएगी, जिसमें केंद्रीय पदाधिकारियों तथा केंद्रीय सदस्यों के अलावा जिलाध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

बैठक में लोयाबाद कांड को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व वाले केंद्रीय दल की प्राथमिक रिपोर्ट केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को प्रस्तुत की गई तथा उसपर चर्चा हुई। पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने विस्तार से केंद्रीय दल की रिपोर्ट की जानकारी दी। बैठक में लोयाबाद प्रकरण के लिए पुलिस–प्रशासन की नाकामी की निंदा की गई। तय हुआ कि इस संबंध में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो द्वारा मुख्यमंत्री, गृह सचिव तथा डीजीपी को घटना की सच्चाई से अवगत करवाया जाएगा तथा निष्पक्ष जांच के लिए आग्रह किया जाएगा।

03/06/2026

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में कोयला माफिया के हमले में घायल तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेजी गई आजसू नेत्री रजनी रवानी के ससुर हीरालाल रवानी तथा अन्य परिजनों ने आज बुकरु, रांची स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की और घटना की सच्चाई के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि कोयला माफिया और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से स्थानीय रैयतों और विस्थापितों का शोषण किया जा रहा है। इन लोगों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि जो व्यक्ति इन लोगों का विरोध करता है, उसके साथ मारपीट की जाती है और फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया जाता है। उनलोगों ने कहा कि ग्रामीणों को आजसू पर ही भरोसा रह गया है।

राहे प्रखंड अंतर्गत डोमनडीह स्कूल मैदान में आयोजित राहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में आजसू पार्टी ...
02/06/2026

राहे प्रखंड अंतर्गत डोमनडीह स्कूल मैदान में आयोजित राहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश महतो जी शामिल हुए तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 🏏🌹
Sudesh Mahto
AJSU Party (आजसू पार्टी)

01/06/2026

AJSU Party सुप्रीमो सुदेश महतो जी परिवार के साथ पहुंचे तिरुमाला मंदिर
𝑭𝒐𝒍𝒍𝒐𝒘𝒆𝒓𝒔.

कश्मीर की वादियों में लहराया आजसू पार्टी का परचम!कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों में आजसू पार्...
30/05/2026

कश्मीर की वादियों में लहराया आजसू पार्टी का परचम!
कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग की खूबसूरत वादियों में आजसू पार्टी का झंडा लहराते हुए
युवा आजसू सिल्ली के साथी।
"जहां-जहां झारखंड के युवा, वहां-वहां आजसू का परचम।" AJSU Party (आजसू पार्टी) 𝑭𝒐𝒍𝒍𝒐𝒘𝒆𝒓𝒔.

22 मई को Silli Polytechnic में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “इंडस्ट्री ओरिएंटेड ऑटोमेशन एवं आईओटी सिस्टम्स पर हैंड्स-ऑ...
22/05/2026

22 मई को Silli Polytechnic में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “इंडस्ट्री ओरिएंटेड ऑटोमेशन एवं आईओटी सिस्टम्स पर हैंड्स-ऑन वर्कशॉप” का समापन किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व डिप्टी सीएम श्री सुदेश कुमार महतो मौजूद थे। डॉ बिष्णुव्रत चट्टोंपाध्याय (निर्देशक सिल्ली पॉलिटेक्निक), तथा श्री समीर शर्मा (प्रिंसिपल सिल्ली पॉलिटेक्निक) मौजूद थे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक ऑटोमेशन, एम्बेडेड सिस्टम्स, सेंसर तकनीक, रियल-टाइम मॉनिटरिंग तथा आईओटी आधारित स्मार्ट अनुप्रयोगों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। वर्तमान समय में इंडस्ट्री 4.0 के दौर में ऑटोमेशन एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऊर्जा प्रबंधन तथा औद्योगिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यशाला को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि इसमें भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त कर सकें। हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण, प्रोटोटाइप विकास तथा विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के माध्यम से यह कार्यक्रम शैक्षणिक ज्ञान, शोध एवं औद्योगिक अनुप्रयोग के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास करेगा। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला से विद्यार्थियों को नई तकनीकों को समझने, नवाचार की दिशा में कार्य करने तथा भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यशाला के समापन समारोह मे सिल्ली पॉलिटेक्निक के सभी शिक्षक एवं शिक्षकाए उपस्थित थे।
Sudesh Mahto
AJSU Party (आजसू पार्टी)

21/05/2026

राज्य स्तरीय महिला प्रतिनिधि सम्मेलन में आजसू पार्टी सुप्रीमो पूर्व उपमुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री सुदेश महतो जी का भव्य स्वागत।

Address

Silli
835101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ajsu party Fan's Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share