Sandiksha parivaar 8th Bn SSB

Sandiksha parivaar 8th Bn SSB Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sandiksha parivaar 8th Bn SSB, Armed forces, office of the commandant, 8th Bn SSB Khaprail, Siliguri.

दिनांक 07अप्रैल 2026  दिन मंगलवार को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल, सुबलजोत के द्वारा श्रीमति स्वेता गुप्ता, संदीक्...
07/04/2026

दिनांक 07अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल, सुबलजोत के द्वारा श्रीमति स्वेता गुप्ता, संदीक्षा अध्यक्षा महोदया के मार्गदर्शन में वाहिनी परिसर में संदीक्षा परिवार के लिए के “विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर” का आयोजन किया गया l
जिसमें कार्यक्रम वाहिनी हॉस्पिटल के डॉ. किरण कुमार वूरा, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकिंत्सा) ने स्वास्थ्य शिविर में संदीक्षा सदस्यों को स्वास्थ्य पर जागरूकता किया तदुपरान्त रक्त जाच कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया l तथा वर्चुअल VC के माध्यम से सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी के द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता किया गया जिसमे वाहिनी के सभी संदीक्षा सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग ली Ssb KhaprailSandiksha Parivar TwentyonebnssbSandiksha Parivar FTR SSB Lucknow@ Sandiksha Parivar Ftr Hqrs SSB Tezpur

दिनांक 08 मार्च 2026 को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल के वाहिनी मुख्यालय परिसर में श्रीमती श्वेता गुप्ता संदीक्षा अध...
09/03/2026

दिनांक 08 मार्च 2026 को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल के वाहिनी मुख्यालय परिसर में श्रीमती श्वेता गुप्ता संदीक्षा अध्यक्षा महोदया के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण एवं महिला विकास विषयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया l जिसमें समस्त कुल 52 संदीक्षा सदस्यों ने भाग ली l
सादर l
08वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा खपरैल (पश्चिम बंगाल)

दिनांक 08 मार्च 2026 समय 1030 बजे  श्री मितुल कुमार, कमांडेंट,8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मार्गदर्शन में बाह्य सीमा च...
09/03/2026

दिनांक 08 मार्च 2026 समय 1030 बजे श्री मितुल कुमार, कमांडेंट,8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के मार्गदर्शन में बाह्य सीमा चौकी पशुपति फाटक के कार्य क्षेत्र पशुपति फाटक गांव के सामुदायिक भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मित्र राष्ट्र नेपाल की नेपाल प्रहरी महिला पुलिस कर्मी, मैती नेपाल NGO, बंगाल पुलिस के महिला पुलिस कर्मी तथा 08वीं वाहिनी स.सी.ब सी समवाय की महिला कार्मिक तथा स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
I कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को नारी सशक्तिकरण एवं महिला विकास पर बल दिया गया । अंत में उपस्थित मित्र राष्ट्र नेपाल के पुलिस कर्मियों, महिला कार्मिकों तथा सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। सम्बंधित कुछ छायाचित्र अवलोकन हेतु प्रेषित है l
सादर l
08 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल (पश्चिम बंगाल)
@

दिनांक 04मार्च 2026 को 8वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, खपरैल में होली का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, पारंपरिक गरिमा एवं स...
04/03/2026

दिनांक 04मार्च 2026 को 8वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, खपरैल में होली का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, पारंपरिक गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया ।
यह आयोजन श्रीमती श्वेता गुप्ता, संदीक्षा अध्यक्षा महोदया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्यों, महिला जवानो एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे एवं आपसी विश्वास का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, होली गीतों एवं सामूहिक सहभागिता ने पूरे परिसर को आनंद और उल्लास से भर दिया। बच्चों एवं परिवारजनों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी जीवंत एवं पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया।
यह उत्सव न केवल रंगों का पर्व रहा, बल्कि संगठन की एकजुटता, समर्पण एवं पारिवारिक भावना का सशक्त प्रतीक भी बना । संबंधित कुछ छायाचित्र अवलोकन हेतु प्रेषित है l
सादर l
8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल (पश्चिम बंगाल)

दिनांक 13 फ़रवरी 2026 को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल परिसर में बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली द्वारा 25वी...
13/02/2026

दिनांक 13 फ़रवरी 2026 को 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल परिसर में बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली द्वारा 25वीं वाहिनी, घिटोरनी में एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संदीक्षा सदस्याओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्वरोज़गार संबंधी अवसरों से अवगत कराना था।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,खपरैल की संदीक्षा सदस्याएँ आभासी माध्यम (वर्चुअल प्लेटफॉर्म) के द्वारा जुड़ीं। कार्यक्रम के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं संभावनाओं पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से संदीक्षा सदस्याओं को विभिन्न कौशलों को सीखकर स्वरोज़गार प्रारंभ करने की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

सशस्त्र सीमा बल – सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व
जय हिन्द!
Sandiksha Parivar TwentyonebnssbSandiksha Parivar FTR SSB LucknowSandiksha Parivar 43 Bn SSB SiddharthnagarSandiksha Parivar 71BN SSB MotihariSandiksha Parivar Seventy Two Bn SSB YuksumSandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul Ssb Khaprail

दिनांक 04 फरवरी,2026 को 8वीं  वाहिनीं  सशस्त्र सीमा बल, खपरैल के वाहिनी परिसर में श्री मितुल कुमार,कमान्डेंट के मार्गदर्...
04/02/2026

दिनांक 04 फरवरी,2026 को 8वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, खपरैल के वाहिनी परिसर में श्री मितुल कुमार,कमान्डेंट के मार्गदर्शन में संदीक्षा परिवार एवं बल कार्मिकों के लिए के “विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं आँख जांच शिविर” का आयोजन किया गया l
यह कार्यक्रम वाहिनी हॉस्पिटल के डॉ. किरण कुमार वूरा, द्वितीय कमान अधिकारी (चिकिंत्सा) एवं डॉ पंकज सूद (ग्रोथ एवं क्लिटी) सिलीगुड़ी ग्रेटर लायंस ऑय हॉस्पिटल सिलीगुड़ी संयुक्त प्रयास से शिविर का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के दौरान संदीक्षा सदस्यों को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता किया तदुपरान्त रक्त जाच एवं आँख जांच कर उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया l Sandiksha Parivar TwentyonebnssbSandiksha Parivar FTR SSB LucknowSandiksha Parivar 43 Bn SSB SiddharthnagarSandiksha Parivar 71BN SSB MotihariSandiksha Parivar 71BN SSB MotihariSandiksha Parivar Seventy Two Bn SSB YuksumSandiksha Parivar 47th Bn SSB Raxaul Sashastra Seema Bal - SSB

दिनांक 23 जनवरी,2026 को 8वीं  वाहिनीं  सशस्त्र सीमा बल, खपरैल के वाहिनी परिसर में संदीक्षा अध्यक्ष महोदया श्रीमती स्वेता...
23/01/2026

दिनांक 23 जनवरी,2026 को 8वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल, खपरैल के वाहिनी परिसर में संदीक्षा अध्यक्ष महोदया श्रीमती स्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में बसंत पंचमी/सरस्वती पूजा के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया lजिसमे समस्त संदीक्षा परिवार व बच्चों उपस्थित रही l सादर।
8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, खपरैल (पश्चिम बंगाल) Ssb KhaprailSandiksha Parivar TwentyonebnssbSandiksha Parivar FTR SSB LucknowSandiksha Parivar 43 Bn SSB SiddharthnagarSandiksha Parivar 71BN SSB Motihari Sandiksha Parivar Seventy Two Bn SSB Yuksum SeventyTwo BN Ssb

Address

Office Of The Commandant, 8th Bn SSB Khaprail
Siliguri
734009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandiksha parivaar 8th Bn SSB posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category