15/08/2026
स्वतंत्रता दिवस 2026 के पावन अवसर पर BSF नॉर्थ बंगाल सीमांत के अंतर्गत 18 बटालियन बीएसएफ द्वारा बाईक रैली और ICP फूलबारी पर संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन
सीमा प्रहरियों और सीमांत चेतना मंच के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से आयोजित बाईक रैली का आयोजन किया गया, जो कि देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ संपन्न हुई। इसके उपरांत शाम को एलसीएस/आईसीपी फूलबारी (जीरो प्वाइंट) पर बीएसएफ एवं बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के मध्य गरिमामयी संयुक्त रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया।
राष्ट्रप्रेम के ओतप्रोत माहौल में आयोजित इस ऐतिहासिक परेड में हजारों स्थानीय नागरिक, स्कूली बच्चे और दोनों देशों के दर्शक साक्षी बने।
यह संपूर्ण कार्यक्रम सीमा सुरक्षा बल और सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच मजबूत समन्वय, राष्ट्रप्रेम की भावना एवं आपसी सौहार्द का एक सशक्त प्रतीक बना।