BJP4Sikar

BJP4Sikar BJP Rajasthan सीकर जिले में भाजपा राजस्थान सोशल मीडिया एवम आईटी विभाग के साथ कनेक्ट करने के लिए इस पेज को पसंद करें।

भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी ने आज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री (सं...
01/06/2026

भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी ने आज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजेय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट जी भी उपस्थित रहे।

01/06/2026

🚩
आदरणीय श्री अजेय कुमार जी को भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त होने पर सीकर भाजपा संगठन की ओर से हार्दिक बधाई।
आपके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी।
सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
BJP Rajasthan
Ajaey Kumar

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं आवास पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता...
01/06/2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं आवास पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित विषयों पर संवाद किया।

31/05/2026
31/05/2026

:- ‘मन की बात' कार्यक्रम के 134वें संस्करण का सीधा प्रसारण...

30/05/2026

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से कल दिनांक 31 मई 2026, रविवार को प्रातः 11 बजे देशवासियों से संवाद करेंगे।
"मन की बात" केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में जन-जन की प्रेरणा, सकारात्मक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है।
भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी बाटड़ के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि अपने-अपने बूथों पर आमजन के साथ अधिकतम संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनें तथा प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी एवं प्रगतिशील विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ।
ी_बात #बूथ_जीतो_चुनाव_जीतो

सीकर में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026' के जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र अत्यंत गरिमापूर्ण...
30/05/2026

सीकर में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026' के जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र अत्यंत गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम जी ने “केंद्र एवं राज्य सरकार की गरीब कल्याणकारी नीतियाँ और योजनाएँ” विषय पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी बाटड़ सहित पूर्व प्रदेशाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री हरिराम रणवां जी, पूर्व सांसद श्री स्वामी सुमेधानंद जी, जिला संगठन प्रभारी श्री अभिषेक मटोरिया जी, सह प्रभारी श्रीमती अनीता गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री रतनलाल जलधारी जी, विधायक श्री सुभाष मील जी, भाजपा नेता श्री श्रवण चौधरी जी, श्री गजानंद कुमावत जी, वर्ग प्रभारी श्री मुकेश गोयल जी, वर्ग प्रमुख डॉ. बी.एल. रणवां जी, मंडल अध्यक्ष श्री इंद्र शर्मा जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#प्रशिक्षण_महाअभियान #गरीब_कल्याण #सुशासन #समापन_सत्र

सीकर में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026' के जिला प्रशिक्षण वर्ग में आज कार्यकर्ताओं को शीर्ष ने...
30/05/2026

सीकर में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026' के जिला प्रशिक्षण वर्ग में आज कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व का पाथेय प्राप्त हुआ।
इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्री सतीश पूनिया जी ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्र प्रथम की भावना एवं जनसेवा के मूल मंत्र पर अपने प्रेरक विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण वर्ग ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दृष्टि, कार्यपद्धति एवं जनसंपर्क के विभिन्न आयामों को समझने का सशक्त अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी बाटड़ सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी व निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#प्रशिक्षण_महाअभियान #कार्यकर्ता_निर्माण

आज सीकर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री Ashok Parnami  जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं म...
30/05/2026

आज सीकर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री Ashok Parnami जी ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। संगठन की कार्यपद्धति और वैचारिक सुदृढ़ता पर उनका यह मार्गदर्शन अद्वितीय रहा। भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी बाटड़ के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

सीकर में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026' के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेतृत्व क...
30/05/2026

सीकर में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026' के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेतृत्व का गरिमामय सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में पधारे भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक परनामी जी एवं हरियाणा भाजपा प्रदेश प्रभारी व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री सतीश पूनिया जी का भाजपा सीकर परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
हमारे इन दोनों वरिष्ठ नेताओं का ओजस्वी मार्गदर्शन देवतुल्य कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा, जो संगठन को धरातल पर नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री मनोज जी बाटड़ सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#प्रशिक्षण_महाअभियान #सीकर

Address

Sikar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BJP4Sikar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to BJP4Sikar:

Share